गुरुदत्त की कामयाब फिल्म प्यासा में विजय का लीड रोल पहले दिलीप कुमार करने वाले थे. लेकिन गीता दत्त चाहती थीं कि ये रोल गुरुदत्त ही करें. गीता दत्त 'प्यासा' में कई तरह के बदलाव करना चाहती थीं. पर आखरी वक्त तक गुरुदत्त ने फिल्म में किसी तरह के बदलाव पर हामी नहीं भरी और 'प्यासा' वैसी ही बनी जैसी गुरुदत्त चाहते थे. लेकिन उन्होंने फिल्म में अभिनेता के चयन पर गीता की बात ज़रूर मानी. वो चाहती थीं कि फिल्म में लीड रोल गुरुदत्त खुद करें. पर इसके पीछे भी एक किस्सा है. गुरुदत्त ने अपने ऊपर 6-7 रील्स शूट कर ली थीं. पर जब स्क्रीन पर ख़ुद को देखा तो उन्हें लगा, वो इस किरदार के लिए मुफ़ीद नहीं हैं. वो चाहते थे कि दिलीप कुमार विजय का रोल करें. चूंकि विजय का किरदार ट्रेजेडीज से भरा हुआ था और दिलीप ट्रेजेडी किंग कहलाते थे. मीटिंग होती है. दत्त, दिलीप कुमार को स्क्रिप्ट नरेट करते हैं. दिलीप साहब फ़िल्म के लिए हामी भी भर देते हैं. और फीस के तौर पर डेढ़ लाख रुपए की मांग करते हैं. गुरुदत्त हिचकते हैं.