Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
December 31, 2021जब चेहरे पर मुखौटा लगाकर Kishore Kumar ने चौकीदार को डराया, किशोर कुमार के मजेदार किस्सेकिशोर को अलग-अलग तरह के आइटम खरीदने का शौक था और एक बार वह ऐसे ही बाज़ार गए जहां अचानक मसूर की दाल देखकर उन्होंने तुरंत 'मसूरी' घूमने का प्लान बना लिया। एक बार रेडियो की जानी मानी हस्ती अमीन सायानी ने बीबीसी को बताया कि किशोर बेहद मजेदार और शरारती भी थे। उन्होंने इंटरव्यू भी अमीन साहब को इसी शर्त पर दिया कि वह अपना इंटरव्यू खुद ही लेंगे। इसके बाद अमीन सायानी को दिए एक और इंटरव्यू में किशोर कुमार ने एसडी बर्मन के साथ पहली मुलाकात की नकल करके दिखाई थी।...more4minPlay
December 30, 2021लाहौर की वो एक्ट्रेस जिसने हिन्दी फ़िल्मों में खलनायिका के नए आयाम स्थापित किएसीता और गीता' 'दो कलियां', 'दो फूल' में खलनायिका का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मनोरमा की आज पुण्यतिथि है। मनोरमा इस अभिनेत्री का असल नाम नहीं था। साल 1941 में रिलीज हुई फिल्म खज़ानची में मनोरमा नाम का किरदार निभाने के बाद उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा। आज ही के दिन लंबी बीमारी के बाद मनोरमा का निधन हो गया था।...more3minPlay
December 30, 2021Dev Anand को छूने को बेकरार थीं लड़कियां, Asha Parekh ने सुनाया किस्सादेव साहब (Dev Anand) में ऐसा आकर्षण था कि कहते हैं कि काला कोट पहनकर जब वह निकलते थे तो लड़कियां जान देने के लिए तैयार हो जाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो देव साहब का काला कोट पहन कर निकलना बैन कर दिया गया था. सन 1970 में एक फिल्म आई थी ‘महल’ इसमे आशा पारेख (Asha Parekh) और देव आनंद ने एक साथ काम किया था. आशा ने बताया था कि देव साहब की फैन फॉलोइंग मैंने अपने आंखों से शूटिंग के दौरान देखा था....more3minPlay
December 30, 2021स्कूल के दिनों में हुई थी Tina Ambani की Rajesh Khanna से पहली मुलाकात, Dimple Kapadia भी आई थीं घरराजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) अपनी शादी से पहले ही टीना मुनीम (Tina Munim) के घर गए थे। इतना ही नहीं, राजेश खन्ना से टीना मुनीम की मुलाकात फिल्मों में आने से पहले ही हो चुकी थी। टीना केवल राजेश खन्ना की ही नहीं, डिंपल की भी अच्छी दोस्त थीं।...more3minPlay
December 30, 2021जब Sharmila Tagore को इंप्रेस करने के लिए Mansoor Ali Khan Pataudi ने तोहफे में फ्रीज दीशर्मिला टैगोर ने मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि बार मंसूर अली खान ने उन्हें गालिब की रचना ‘दिले नादान तुझे हुआ क्या है’ को अपनी रचना बताई और कहा कि ये शेर उन्होंने शर्मिला के लिए लिखे हैं। उस समय शर्मिला को मंसूर की बात पर यकीन भी हो गया, मगर जब उन्होंने शूटिंग के दौरान एक्टर फिरोज खान को ये शेर सुनाया और बताया कि ये मंसूर ने उनके लिए लिखा है, तब उन्हें पता चला कि असल में ये गालिब की रचना है, जिसे मंसूर ने खुद की रचना बताई थी।...more4minPlay
December 29, 2021Rekha की पर्सनल सेक्रेटरी फरज़ाना की कहानी, जिसकी चाल ढाल मर्दाना हैरेखा अपने अफेयर के लिए हमेशा सुर्खियों में रहीं, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक से अफेयर के चर्चे रहे लेकिन एक कथित अफेयर आज भी रहस्य बना हुआ है. रेखा और फरज़ाना के रिश्ते को लेकर रेखा की जेठानी ने सवाल उठाते हुए एक बार कहा था कि इन दोनों का रिश्ता बिल्कुल पति पत्नी सरीखा है....more7minPlay
December 29, 2021आखिरी दौर का किस्सा जब रेस्तरां में बैठकर फैंस का इंतज़ार करते थे Rajesh Khannaअपने जीवन के आख़िरी चरण में राजेश खन्ना बहुत एकाकी हो गए. उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया. उनके करीबी लोग अंत तक उनका मनोबल बढ़ाते रहे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन एक दिन राजेश खन्ना ने टूटती हुई आवाज़ में कहा, 'टाइम अप हो गया, पैक अप.'...more7minPlay
December 28, 2021सालों बाद Vinod Mehra की पत्नी Kiran Mehra ने खोले राज़, कहा - उनके आखिरी समय तक साथ थीं Rekhaमशहूर अदाकारा रेखा का नाम कई एक्टर्स संग जुड़ा। इनमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर संजय दत्त (Sanjay Dutt) तक के नाम शामिल रहे। दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के लिए तो यह भी कहा गया कि रेखा ने उनसे शादी कर ली थी। रेखा और विनोद मेहरा के रिश्तों पर दिवंगत अभिनेता की पत्नी (Vinod Mehra Wife) किरण मेहरा ने हाल ही में कई बातें मीडिया में शेयर कीं।...more3minPlay
December 27, 2021कपिल देव ने रणवीर सिंह की फिल्म '83' के लिए कितने पैसे लिए? जानकर आंखें फटी रह जाएंगीरणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' क्रिसमस से ठीक पहले 24 दिसंबर को रिलीज हो गई. फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिला. इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) की भूमिका निभा रहे हैं....more3minPlay
December 27, 2021Throwback: दर्द में कराहते हुए जब राजेश खन्ना शूटिंग करने पहुंचें, टूटे पैर की भी नहीं की परवाह !जब शूटिंग की डेट के लिए राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को फोन किया गया तो इसी बीच काका के पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर आ गया था. सूजन इतनी अधिक थी कि जूते पहनना और खड़े होना मुश्किल था. जब राजेश खन्ना से पूछा गया कि आप कर पाओगे ? तो जवाब दिया ‘कमिटमेंट किया है तो मैं करूंगा’. दो दिन पेनकिलर्स लेकर हॉस्पिटल में एडमिट रहे और दो दिन बाद हॉस्पिटल से सीधे बैंगलोर शूटिंग करने पहुंच गए....more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.