शिल्पकारों के उत्पादों की मांग आज पूरे विश्व में बढ़ी है इसलिए झारखंड के हस्तशिल्प कला में रोज़गार की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। स्वरोज़गार की दिशा में सरकार के प्रयासों का लाभ भी लोगों को मिल रहा है और इससे शिल्पकारों की प्रगति हो रही है। झारखंड सरकार इस हाथ के हुनर को राष्ट्रीय पहचान दे रही है। झारखंड में डोकरा शिल्प, बंबू क्राफ्ट, एप्लिक, हैंडलूम, काथा स्टिच, टेराकोटा जूट और रेशम सहित कई हस्तशिल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है। डोकरा शिल्प की मांग तो आज पूरे विश्व में है। वहीं झारक्राफ्ट के माध्यम से भी राज्य सरकार झारखंड के हस्तशिल्प उत्पादों को आगे बढ़ाने में लगी है।