जीवन की ज़रूरत में सबसे पहले अन्न है, किसानों की ही मेहनत से भारत संपन्न है.... भारत संसाधनों का धनी देश है, जिसका मुख्य आधार कृषि है। कृषि भारत की पहचान है, कृषि ही देश की अर्थव्यवस्था की मूल जड़ है। विश्व में भारत एक कृषि प्रधान देश के नाम से जाना जाता है। देश ने सबसे पहले कृषि के दम पर ही समाज से गरीबी को दूर करने का कार्य शुरू किया था, जिसमें हम काफी हद तक कामयाब भी हुए। कृषि ने किसानों को जीने का मकसद दिया है।