मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार, ईद-उल-फ़ित्र(Eid-ul-Fitr), अमन, एकता और खुशियों का त्यौहार है। इस दिन अपनों के लिए दुआएं मांगते हैं और साथ ही खुदा की रहमत का शुक्रिया करते हैं। रमजान के महीने में सभी लोग रोजा रखते है, और एक महीने के कठिन उपवास के बाद, अंत में ईद का यह दिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का अर्थ ही है खुशियां बांटना, इसीलिए ईद-उल-फ़ित्र को मीठी ईद भी कहा जाता है। आइए जानते हैं ईद से जुड़ीं कुछ खास बातें।