जो लोग ईसाई धर्म को मानते हैं, उनके लिए गुड फ्राइडे का विशेष महत्व है क्योंकि आज के दिन वे लोग भगवान यीशु को याद करते हैं। यीशु ने मानव जाति के कल्याण के लिए अपने जीवन को बलिदान कर दिया था और इसी बलिदान के महत्व को जीवित रखने के लिए और प्रेम, भाव, दया, करुणा, शांति और भाईचारे जैसी अच्छाइयों को आत्मसात करने के लिए गुड फ्राइडे को मनाया जाता है। ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण कुर्बान कर दिए आप कह सकते हैं कि इस दिन को कुर्बानी दिवस के रूप में मनाया जाता है।