Truth For Life

Truth For Life

By Alethia4India
Download on the App Store

Truth For Life episodes

  • 13 सितम्बर : केवल मूर्ख ही उतावले होते हैं
    “और जब राजा ने एस्तेर रानी को आँगन में खड़ी हुई देखा, तब उसने प्रसन्न होकर सोने का राजदण्ड जो उसके हाथ में था उसकी ओर बढ़ाया। तब एस्तेर ने निकट जाकर राजदण्ड की नोक छूई। तब राजा ने उससे पूछा, ‘हे एस्तेर रानी, तुझे क्या चाहिये? तू क्या माँगती है? माँग और तुझे आधा राज्य तक दिया जाएगा।’ एस्तेर ने कहा, ‘यदि राजा को... Read More
    5 min
  • 12 सितम्बर : परमेश्वर की इच्छा के प्रति समर्पित
    “तब एस्तेर ने मोर्दकै के पास यह कहला भेजा, ‘तू जाकर शूशन के सब यहूदियों को इकट्ठा कर, और तुम सब मिलकर मेरे निमित्त उपवास करो, तीन दिन रात न तो कुछ खाओ, और न कुछ पीओ। मैं भी अपनी सहेलियों सहित उसी रीति उपवास करूँगी; और ऐसी ही दशा में मैं नियम के विरुद्ध राजा के पास भीतर जाऊँगी; और यदि नष्ट हो गई... Read More
    5 min
  • 11 सितम्बर : जीवन के साथ क्या करना है
    “वह जिसमें पहले दुष्टात्माएँ थीं, उससे विनती करने लगा, ‘मुझे अपने साथ रहने दे।’ परन्तु उसने उसे आज्ञा न दी, और उससे कहा, ‘अपने घर जाकर अपने लोगों को बता कि तुझ पर दया करके प्रभु ने तेरे लिए कैसे बड़े काम किए हैं।’ वह जाकर दिकापुलिस में इस बात का प्रचार करने लगा कि यीशु ने मेरे लिए कैसे बड़े काम किए।” मरकुस 5:18-20... Read More
    5 min
  • 10 सितम्बर : पुनरुत्थान के जीवन की आशा
    “जैसा वह मिट्टी का था, वैसे ही वे भी हैं जो मिट्टी के हैं; और जैसा वह स्वर्गीय है, वैसे ही वे भी हैं जो स्वर्गीय हैं। और जैसे हम ने उसका रूप धारण किया जो मिट्टी का था वैसे ही उस स्वर्गीय का रूप भी धारण करेंगे।” 1 कुरिन्थियों 15:48-49 चाहे हम अपनी सारी कल्पना-शक्ति को एकत्र कर लें, फिर भी उस संसार की... Read More
    5 min
  • 9 सितम्बर : गलत दिशा में सहानुभूति का खतरा
    “लोगों की बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली और उसमें बहुत सी स्त्रियाँ भी थीं जो उसके लिए छाती–पीटती और विलाप करती थीं। यीशु ने उनकी ओर मुड़कर कहा, ‘हे यरूशलेम की पुत्रियो, मेरे लिए मत रोओ; परन्तु अपने और अपने बालकों के लिए रोओ।’” लूका 23:27-28 भीड़ से उठने वाली “क्रूस पर चढ़ाओ!” की चिल्लाहटें थम चुकी थीं। उनका उद्देश्य पूरा हो चुका था:... Read More
    5 min
  • 8 सितम्बर : आत्मा के लिए पोषण
    “वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; और उसकी व्यवस्था पर रात दिन ध्यान करता रहता है।” भजन संहिता 1:2 परमेश्वर का सत्य अपने सब विरोधियों से भारी है और उनसे अधिक स्थाई है। जैसा कि भविष्यद्वक्ता यशायाह घोषणा करता है, “घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्‍वर का वचन सदैव अटल रहेगा” (यशायाह 40:8)। जब भजन-संग्रह का आरम्भ... Read More
    4 min
  • 7 सितम्बर : आपकी अनुग्रह, आपकी दया, और आपकी शान्ति
    “परमेश्‍वर पिता, और पिता के पुत्र यीशु मसीह की ओर से अनुग्रह और दया और शान्ति, सत्य और प्रेम सहित हमारे साथ रहेंगे।” 2 यूहन्ना 3 मसीही विश्वास की सबसे मूलभूत और सबसे अद्‌भुत सच्चाइयों में से एक यह है कि परमेश्वर हमें वह देता है जिसके हम योग्य नहीं हैं। पापी होने के कारण—अन्तिम पुरुष, स्त्री, और बालक तक—हम मृत्यु के योग्य हैं। और... Read More
    4 min
  • 6 सितम्बर : आनन्दित हृदय
    “तब हन्ना ने प्रार्थना करके कहा, ‘मेरा मन यहोवा के कारण मगन है; मेरा सींग यहोवा के कारण ऊँचा हुआ है। मेरा मुँह मेरे शत्रुओं के विरुद्ध खुल गया, क्योंकि मैं तेरे किए हुए उद्धार से आनन्दित हूँ।’” 1 शमूएल 2:1 परमेश्वर की जितनी स्तुति की जाए उतनी कम है और उसके लोगों के प्रति उसके प्रेम को देखकर अपने हृदयों में जितना आनन्दित हुआ... Read More
    6 min
  • 5 सितम्बर : भेजे हुए और भेजने वाला
    “यीशु ने फिर उनसे कहा, ‘तुम्हें शान्ति मिले; जैसे पिता ने मुझे भेजा है, वैसे ही मैं भी तुम्हें भेजता हूँ।’ यह कहकर उसने उन पर फूँका और उनसे कहा, ‘पवित्र आत्मा लो।’” यूहन्ना 20:21-22 यीशु पृथ्वी पर एक उद्देश्य के साथ आया था, और पृथ्वी छोड़ते समय उसने अपने लोगों को उसी उद्देश्य के लिए बुलाया। यीशु ने आरम्भ से ही स्पष्ट कर दिया... Read More
    5 min
  • 4 सितम्बर : और कोई बड़ी विजय नहीं
    “अतः अब जो मसीह यीशु में हैं, उन पर दण्ड की आज्ञा नहीं।” रोमियों 8:1 मसीहियत के विषय में एक पुरानी और बार-बार दोहराई जाने वाली गलतफहमी यह है कि परमेश्वर हम में से प्रत्येक को एक जीवित तराजू की तरह देखता है: एक ओर हमारे पाप और असफलताएँ भरती जाती हैं, दूसरी ओर हमारे भले काम और विजय डाली जाती हैं, और यदि अन्त... Read More
    4 min