चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस पॉडकास्ट आप सुनेंगे शो होस्ट गर्वित और गरिमा को सेल्फ केयर पर बातचीत करते हुए. एपिसोड में आप सुनेंगे कि कोविड महामारी के बाद लोगो की मेंटल हेल्थ पर सामने आए सर्वे क्या कहते हैं. जानिए अपना ख्याल रखने में हम कहाँ चूक जाते हैं और किस हद तक इसके नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. जानिए सेल्फ केयर करने से पहले आपको टारगेट सेट करना क्यों ज़रूरी होता है. इसके अलावा जानिए एपिसोड कि भारत में सेल्फ केयर को लेकर लोगों किस प्रकार के सोशल स्टिग्मा का सामना करना पड़ता है.