Ek Geet Sau Afsane

“तुझे देखा तो ये जाना सनम..."


Listen Later

आलेख : सुजॉय चटर्जी

स्वर :  सुजाता शुक्ला 

प्रस्तुति : संज्ञा टण्डन

’रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक कार्यक्रम ’एक गीत सौ अफ़साने’ में आप सभी श्रोताओं का फिर एक बार स्वागत है। नमस्कार दोस्तों! यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें हम बातें करते हैं किसी एक गीत की, उससे जुड़े तमाम पहलुओं की, गीतों की रचना प्रक्रिया से सम्बन्धित रोचक जानकारियों की, और ज़िक्र होता है दिलचस्प घटनाओं का। जहाँ आज रेडियो, टेलीविज़न और इन्टरनेट पर इस तरह के कार्यक्रमों की भरमार है, वहाँ इन कार्यक्रमों में दी जा रही जानकारियों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। ’रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के इस कार्यक्रम की ख़ास बात यह है कि इसमें दी गई जानकारियाँ और तमाम तथ्य ऐसे साक्षात्कारों से लिए गए होते हैं जो कलाकारों या उनके परिवार जनों द्वारा ही कहे गए होते हैं। स्थापित पत्रिकाओं, आकाशवाणी व दूरदर्शन के स्थापित कार्यक्रमों तथा प्रकाशित पुस्तकों से प्राप्त जानकारियों से सजता है ’एक गीत सौ अफ़साने’।

आज की कड़ी में हम लेकर आए हैं 1995 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ’दिलवाले दुल्हनिआ ले जायेंगे’ के चार्टबस्टर गीत "तुझे देखा तो ये जाना सनम" से सम्बन्धित कुछ रोचक जानकारी। लम्बे समय से यश चोपड़ा की फ़िल्मों में संगीत देते आ रहे संगीतकार जोड़ी शिव-हरि के बजाय जतिन-ललित को इस फ़िल्म में क्यों लिया गया? शाहरुख़ ख़ान के लिए इस फ़िल्म में मुख्य रूप से उदित नारायण को चुने जाने के बावजूद फ़िल्म के इस महत्वपूर्ण गीत के लिए कुमार सानू की आवाज़ क्यों ली गई? इस गीत के फ़िल्मांकन में कैसी गड़बड़ी महसूस की जा सकती है? ये सब और इस फ़िल्म से सम्बन्धित कुछ और जानकारियाँ, आज के इस अंक में।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Ek Geet Sau AfsaneBy Radio Playback India