क्या धरती पर यूएफओ में बैठकर आते हैं एलियन्स?
रामायण देखने के बाद आनंद के दिमाग में वह पुष्पक विमान घूम रहा था, जिस पर राम-लक्ष्मण बैठकर अयोध्या वापस आए थे। इसीलिए उसने अपनी क्लास के ब्लैक बोर्ड पर पुष्पक विमान का चित्र भी बना दिया था। लेकिन इस चित्र को देखकर तो अरविंद के मन में अलग ही तरह का सवाल आ गया। उसने पूछ लिया कि क्या दूसरी दुनिया से लोग पुष्पक विमान पर बैठकर अब भी आते होंगे।
अरविंद के सवाल को गुरुजी ने चालाकी से यूएफओ से जोड़ दिया। यूएफओ, जिसको उड़नतश्तरी कहा जाता है और माना जाता है कि इस पर बैठकर एलियन्स हमारी धरती पर आते हैं। आप सुन रहे हैं Unbound script और हम आपको बता रहे हैं यूएफओ यानी कि अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की कहानी