ना मिली तुम, ना मिलोगी कभी
बेबस सी आरज़ू लिए फिरता हूँ
हर रोज़ तुम्हारे बारे में सोचता हूँ
हर रोज़ तुम्हें ढूँढा करता हूँ
ना कोई रंज है, ना शिकवा तुमसे
हँसते हुए अब भी अच्छी लगती हो
दूरियों में छिपी कुछ नज़दीकियाँ
ख़्वाबों के कूचे में जब मिलती हो
सुखी हुई साख छोड़ गयी थी तुम
पत्ते और फूल बन, कभी खिलती हो
बहार आती है लेकर वीरानियाँ
आँखों की नमी में झलकती हो
शरर भर इश्क़ था तेरी आँखों में
सालों से लगी आग, अब बुझी सी हो
तुम्हें देख आती है खुद की याद
यादों के मौसम में उभरती हो
जो था फ़ितूर तेरा, ढल सा गया है
इंतज़ार आँखों में लिए फिरता हूँ
हर रोज़ तुम्हारे बारे में सोचता हूँ
हर रोज़ तुम्हें ढूँढा करता हूँ
Connect with Sarvajeet सर्वजीत on Social Media
One Link : https://campsite.bio/sarvajeetdchandra
Podcast Page https://anchor.fm/unpen
Youtube : https://www.youtube.com/user/IndiaCreate
Instagram : https://www.instagram.com/sarvajeetdchandra/
Facebook Page: https://www.facebook.com/IndianPoetry/
Twitter : https://twitter.com/sarvajeetd
Contact Sarvajeet on [email protected]
#hindipoetry #hindipoet #hindipanktiyaan