गलवान घाटी में भारत और चीन सेनाओं के बीच 15 जून को हुई ख़ूनी झड़प के एक्सक्लूसिव ब्योरे, भारतीय सेना को सरकार से मिली नई छूट और 500 करोड़ के इमरजेंसी फंड के मायने. सुनिए आज का दिन, कुलदीप मिश्र के साथ.
लद्दाख की गलवान घाटी में भारत चीन सैनिकों की झड़प में घायल हुए जवान सुरेंद्र सिंह की आपबीती, उनके रिश्तेदारों की ज़ुबानी. ये भी सुनिए कि क्या चीन की पूरी दुनिया में मोर्चाबंदी की जा रही है और कारोबार के मामले में भारत की चीन पर निर्भरता कितनी है? 19 जून का सुबह का ख़बरनामा, आज का दिन.
भारत चीन सीमा पर गलवान घाटी के पास से आज तक रिपोर्टर श्वेता सिंह की रिपोर्ट, झगड़ा बढ़ा है तो अब कहां तक जाएगा, डिफेंस एक्सपर्ट सुशांत सरीन का एनालिसिस और क्या चीन का कारोबारी बायकॉट करना संभव है, सुनिए 18 जून का आज का दिन, नितिन ठाकुर के साथ.
LAC पर सोमवार को चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को दोपहर में एक अफसर और दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि इस झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है. आज का दिन में सुनिए, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात गलवां घाटी में क्या हुआ, नितिन ठाकुर के साथ.
आज तक रेडियो पर सुनिए सुबह का ख़बरनामा आज का दिन. आज कोरोना महामारी की स्थिति पर प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक है, जिस पर नज़र रहेगी. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों की गिरफ़्तारी और रिहाई की कहानी सुनिएगा और फिर याद करेंगे उस महिला को जिसने पहली बार की थी अंतरिक्ष की सैर.
कोरोना वायरस का पीक नवंबर तक आ सकता है तो ICMR की इस रिपोर्ट का मतलब समझेंगे, गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है और याद करेंगे कल हम सबको अलविदा कह गए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को 15 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.
कोरोना इनफेक्शन से सर्वाधिक प्रभावित देशों में भारत चौथा बना गया है, चेन्नई में कोरोना से मरनेवाले 200 लोगों के शव तो हैं लेकिन रिकॉर्ड नहीं और साथ ही सुनाएंगे क़िस्सागोई 12 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.
कोरोना से मौत भी जारी और लॉकडाउन से 5 करोड़ लोग गरीब भी होंगे, राज्यसभा उम्मीदवारों के लिए येदियुरप्पा ने नाम भेजे और उनकी पार्टी ने ही ख़ारिज कर दिए, साथ ही सुनिए बिस्मिल के जन्मदिन पर ख़ास पेशकश 11 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.
दिल्ली सरकार का दावा है कि 31 जुलाई तक राजधानी में कोरोना के साढ़े पांच लाख मामले होंगे, अंपन तूफ़ान के समय लोगों की जान और जहान बचाकर लौटे एनडीआरएफ़ के 51 जवान कोरोना पॉज़िटिव और सुनिएगा व्हाट्सएप के किस फीचर से बचने की है ज़रूरत, 10 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.
दिल्ली में अब बाहर वालों के इलाज का रास्ता भी खुल गया है क्योंकि एलजी ने सीएम केजरीवाल का फैसला पलट दिया, इसके अलावा सुनिएगा कि सियासत में फिर क्यों हो रहा है रिज़ॉर्ट का ज़िक्र, साथ ही याद करेंगे बिरसा मुंडा को उनकी बरसी पर याद 9 जून के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.
1 hr 8 min
About utility
From the publisher's feed
सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बताएंगे कि आज के हिंदी और अंग्रेज़ी के देसी-विदेशी अख़बारों में क्या…
ख़ास है. वादा है कि ख़बरों की भीड़ नहीं होगी और सिर्फ़ उन्हीं का विस्तार होगा जो आपके काम की ख़बरें है. ब्रश करते हुए ईयरफोन लगाकर सुनिए या ऑफ़िस जाते हुए गाड़ी में या दिन निकलने से पहले कभी भी, अपना दिन शुरू कीजिए 'आज का दिन' के साथ.