वीर हनुमान

वीर हनुमान

Download on the App Store

All वीर हनुमान episodes

  • श्री राम से मिलन
    क्या आप जानते हैं वो जादुई पल कब था जब हनुमान जी पहली बार श्री राम से मिले थे? माता सीता को खोजते हुए, जब श्रीराम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत पहुँचे, तो हनुमान जी को उनकी पहचान करने भेजा गया। पर जैसे ही हनुमान जी श्रीराम के पास पहुँचे, उनका दिल झट से पहचान गया -  यही हैं उनके भगवान!

    इस एपिसोड में सुनिए वो दिव्य मिलन जिसने हनुमान जी की पूरी जिंदगी बदल दी।
    8 min
  • सूर्य या फल
    नन्हे हनुमान की अपार शक्ति और बालसुलभ मासूमियत की यह मनोरंजक कथा बच्चों को रोमांच से भर देगी। एक सुबह जब उन्हें तेज़ भूख लगी, तो आकाश में चमकता हुआ सूर्य उन्हें एक बड़ा और स्वादिष्ट फल दिखाई दिया। उसे पाने के लिए उन्होंने ऐसी छलांग लगाई कि पूरे देवलोक में हलचल मच गई। आगे क्या हुआ? देवताओं ने कैसे प्रतिक्रिया दी, और हनुमान को कौन-कौन से अद्भुत वरदान प्राप्त हुए?

    साहस, जिज्ञासा और दिव्य शक्तियों से भरपूर यह एपिसोड बच्चों को हनुमान जी के अद्भुत बचपन से परिचित कराएगा।
    7 min
  • अंजनी पुत्र हनुमान
    भगवान हनुमान के जन्म की यह अद्भुत कथा हमें एक ऐसी माता की कहानी सुनाती है, जिनकी अटूट भक्ति और वर्षों की तपस्या ने इतिहास रच दिया। जानिए कैसे माता अंजनी ने भगवान शिव की आराधना कर एक दिव्य पुत्र का वरदान पाया, और कैसे देवताओं की कृपा से जन्म हुआ उस बालक का, जो आगे चलकर भगवान राम का सबसे प्रिय भक्त और धर्म का महान रक्षक बना।

    रहस्य, भक्ति और चमत्कारों से भरा यह एपिसोड बच्चों को विश्वास, धैर्य और सच्ची श्रद्धा की शक्ति से परिचित कराएगा।
    5 min