Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Talks by Swami Atmananda Saraswati, of Vedanta Ashram, Indore (India) on Hindu scriptures - in Hindi.... more
FAQs about VMission Podcast:How many episodes does VMission Podcast have?The podcast currently has 20 episodes available.
July 23, 2020हनुमान चालीसा - 10हनुमान चालीसा की पांचवी चौपाई की चर्चा करते हुए पूज्य गुरूजी ने बताया की इस चौपाई में भी हनुमान जी के रूप का वर्णन हो रहा है। हनुमानजी के एक हाथ में वज्र है और दूसरे में एक ध्वजा है और कंधे पर मूँज घास का बना हुआ जनेऊ सुशोभित हो रहा है। यहाँ पर एक-एक वस्तु का विशेष महत्त्व है। हनुमानजी के हाथ में वज्र जैसा शस्त्र - गदा है, जो की वज्र जैसा ही है। ध्वजा प्रतीक होता है व्यक्ति के सिद्धांतों और निष्ठा का - ध्वजा व्यक्ति की पहचान होती है, जिसे न केवल स्वाभिमान से धारण करना चाहिए बल्कि लहराना भी चाहिए। कन्धे पर हनुमानजी जनेऊ धारण करे हुए हैं। सनातन धर्म में जनेऊ द्विज बनने का सूचक होता है। उसके बाद ही व्यक्ति धार्मिक कृत्य का अधिकारी बनता है।...more43minPlay
July 23, 2020हनुमान चालीसा - 09हनुमान चालीसा की चौथी चौपाई की चर्चा करते हुए पूज्य गुरूजी ने बताया की यहाँ हनुमान जी के रूप का वर्णन हो रहा है। हनुमानजी को एक आसान में विराजमान देखें - उनकी स्वर्ण जैसी कान्ति है, सुन्दर वस्त्र है, कानो में कुण्डल और छोटे एवं घुंगराले बाल हैं। अपने इष्ट का सबसे पहले एक रूप की तरह से स्मरण करना अत्यंत कल्याणकारी होता है। रूप के प्रति भावना की अभिव्यक्ति सरल और सहज होती है, और भक्ति, भावना को बढ़ाने की ही साधना होती है।...more45minPlay
July 18, 2020हनुमान चालीसा - 08हनुमान चालीसा की तीसरी चौपाई पर चर्चा करते हुए पूज्य गुरूजी ने बताया की किसी भी व्यक्ति को समझने के लिए पहले उसकी मूल पहचान, उसकी अस्मिता, उसका परिवार और परवरिष को समझना चाहिए - जो की पहली दो चौपायिओं में बताया। अब तीसरी चौपाई में उनके व्यक्तित्व की अन्य महत्वपूर्ण विशिष्टताओं को बताते हैं। हनुमान जी महावीर हैं : अर्थात वे बहुत बड़े वीर। वीरता व्यक्ति के मन में होती है। मुसीबतों और कष्टों से निपटने की मनोवृत्ति। वीर पुरुष कभी हार नहीं मनाता है।...more40minPlay
July 18, 2020हनुमान चालीसा - 07हनुमान चालीसा की दूसरी चौपाई की चर्चा करने से पूर्व पूज्य स्वामीजी महाराज ने कहा ही हनुमानजी की अपार प्रसिद्धि के कारण सभी को उनके बारे में कुछ न कुछ धारणा और समझ है, लेकिन हम सब को इस चालीसा के प्रमाण से हनुमानजी को मूल रूप से एक महान ज्ञानी और गुण धाम की तरह से ही देखना चाहिए, उसके बाद बाकी सब परिचय। रामायण में एक श्लोक में भी कहते है की आप 'ज्ञानिनां अग्रगण्यं' हैं - अर्थात ज्ञानियों में सबसे श्रेष्ठ।...more38minPlay
July 18, 2020हनुमान चालीसा - 06हनुमान चालीसा प्रवचन के छठे दिन, दो अत्यंत सुन्दर प्रार्थनामय दोहों के चिंतन के बाद, अब प्रथम चौपाई में प्रवेश किया गया। चालीसा का प्रांरभ हनुमानजी की जयकार से होता है - 'जय हनुमान'। हनुमानजी आपकी सदैव जय हो। हनुमान जी की जय तो सदैव होती ही रहती है, हम लोग जब जय बोलते हैं तो आशय यह होता है की हमारे लिए आप ही सदैव प्रेरणा के आस्पद बने रहें। आप ज्ञान और गुण के सागर हैं।...more38minPlay
July 18, 2020हनुमान चालीसा - 05हनुमान चालीसा प्रवचन के पांचवे दिन पूज्य गुरूजी श्री स्वामी आत्मानंदजी महाराज ने दूसरे दोहे पर आगे चिंतन प्रारम्भ किया। गोस्वामीजी ने यह प्रार्थना अत्यंत विनम्रता से प्रारम्भ करी, और फिर कहते हैं की 'प्रभु हमें तो केवल और अधिक बल, बुद्धि और विद्या प्राप्त करने का आशीर्वाद दीजिये'। यहाँ यह दृष्टव्य है की भक्त भगवान् से किसी भी प्रकार की लौकिक वस्तु या सिद्धि की प्रार्थना नहीं कर रहा है, वो तो अपने अंदर और सामर्थ्य का निवेदन कर रहा है।...more39minPlay
July 11, 2020हनुमान चालीसा - 04हनुमान चालीसा प्रवचन के चौथे दिन पूज्य गुरूजी स्वामी आत्मानंदजी महाराज ने दूसरे दोहे पर व्याख्या प्रारम्भ करी। ज्ञान की प्राप्ति केवल उसी को होती है जो विनम्र और जिज्ञासु होता है। इसलिए गोस्वामीजी कहते हैं की 'बुद्धिहीन तनु जानिके', भगवन हमें तो आप अज्ञानी ही समझिये और कृपया करके प्रारम्भ से ही प्रारम्भ करें।...more36minPlay
July 11, 2020हनुमान चालीसा - 03हनुमान चालीसा के पहले दोहे पर आगे चर्चा करते हुए पूज्य स्वामीजी ने बताया की हमारे मन की मलिनता हमारे अभिमान, राग और द्वेष आदि होते हैं, जो की अपने श्रद्धेय एवं आदरणीय ज्ञानदाता के स्मरण मात्र से दूर हो जाते हैं। ऐसे धन्य और निर्मल मन से अब हम रघुवीर के विमल यश का वर्णन करना प्रारम्भ करते हैं, जिसके फल स्वरुप हमारे जीवन के समस्त लक्ष्य - धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की सिद्धि हो जाती है।...more32minPlay
July 11, 2020हनुमान चालीसा - 02हनुमान चालीसा के दूसरे प्रवचन में पूज्य गुरूजी ने चालीसा में प्रवेश करते हुए प्रथम दोहे पर चर्चा प्रारम्भ करी और उसकी केवल दो लाइन पर ही अद्धभुत सरल एवं प्रेरक चर्चा करी।...more30minPlay
July 10, 2020हनुमान चालीसा - 01पूज्य गुरूजी श्री स्वामी आत्मानंद जी महाराज ने हमें हनुमान चालीसा रुपी अमर रचना की भूमिका बताई। इसकी रचना रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदासजी महाराज ने करी है। पूज्य स्वामीजी ने मूल रूप से आज मात्र दो शब्दों पर चर्चा करी - हनुमान और चालीसा।...more30minPlay
FAQs about VMission Podcast:How many episodes does VMission Podcast have?The podcast currently has 20 episodes available.