
Sign up to save your podcasts
Or


वो लड़के कौन थे | गौतम कुमार
ख़ामोशी तोड़ो
क्यों देखते हो
अगली बारिश की राह
क्यों कर रहे हो
अपनी मिट्टी से उठने वाली सौंधी ख़ुशबू का इंतज़ार
अब कौन-सी फ़सल है
जिसकी फ़िक्र तुम्हें सता रही है
खेतों तुम किसका पेट भरना चाहते हो
किसे भूखा रखना चाहते हो
खेतों तुम नहीं शरीक-ए-जुर्म
पर सनद रहे
तुम्हारी मिट्टी
आबाद फ़सलों के पस-ए-मंज़र में
बर्बाद नस्लों के ख़ून से सनी है
तुम बोलो
तुम तो जानते हो
वो लड़की कौन थी
वो लड़के कौन थे
By Nayi Dhara Radioवो लड़के कौन थे | गौतम कुमार
ख़ामोशी तोड़ो
क्यों देखते हो
अगली बारिश की राह
क्यों कर रहे हो
अपनी मिट्टी से उठने वाली सौंधी ख़ुशबू का इंतज़ार
अब कौन-सी फ़सल है
जिसकी फ़िक्र तुम्हें सता रही है
खेतों तुम किसका पेट भरना चाहते हो
किसे भूखा रखना चाहते हो
खेतों तुम नहीं शरीक-ए-जुर्म
पर सनद रहे
तुम्हारी मिट्टी
आबाद फ़सलों के पस-ए-मंज़र में
बर्बाद नस्लों के ख़ून से सनी है
तुम बोलो
तुम तो जानते हो
वो लड़की कौन थी
वो लड़के कौन थे