Zee News

Zee News

By
Download on the App Store

Zee News episodes

  • DNA: Student movement in Jharkhand since last 10 days, Abhijeet Deepke will be shocked to see how it reached! I Ranchi Protest
    DNA : 10 दिन से झारखंड में छात्र आंदोलन, कैसे पहुंचे अभिजीत दीपके देख चौंक जाएंगे! I Ranchi Protest
    डीएनए मित्रों पटना से रांची की दूरी सिर्फ 325 कि.मी. है। कभी दोनों शहरों का एक ही राज्य हुआ करता था। लेकिन बंटवारे के बाद रांची को झारखंड की राजधानी बना दिया गया। इस समय रांची छात्र आंदोलन की वजह से चर्चा में है। वहां एक बड़ी विचित्र सी खगोलीय घटना हुई। बहुत बड़ी खगोलीय घटना हुई है रांची में। रांची का जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम अचानक से अदृश्य हो गया है। आप सुनकर के हैरत में पड़ जाएंगे। लेकिन ये सच है। शहर के बीचों-बीच होने के बाद भी यह स्टेडियम ऐसे गायब हो गया है कि कुछलोगों को यहां तक आने का रास्ता ही नहीं मिल पा रहा है। यहां तक सिर्फ झारखंड के छात्र ही पहुंच पा रहे हैं। बाकी कोई नहीं। ना आंदोलनजीवी पहुंच पा रहे हैं, ना तथाकथित छात्र नेता पहुंच पा रहे हैं और ना ही छात्रों की बात करने वाले राजनेता पहुंच पा रहे हैं। इन सबके लिए यह स्टेडियम अदृश्य हो गया है।
    19 min
  • DNA: Anti-Sanatan drama... SP offended now? | MP Pappu Yadav | Parliament complex drama
    डीएनए मित्रों अब हम सनातन विरोधी ड्रामे पर प्रायश्चित वाली सियासत का विश्लेषण करेंगे। तीन दिन पहले संसद परिसर में चढ़ावा चोरी को लेकर जो नाटक किया गया था
    जो स्वांग रचा गया था उसको लेकर अब विपक्षी एकता टूटने लगी है। जो पार्टियां सांसद पप्पू यादव के नाटक का समर्थन कर रही थी उन्हें जाकर के उनके डिब्बे में चंदा डाल रही थी। अब धीरे-धीरे उन्हें भी अपनी गलतियों का एहसास होने लगा है। जो समाजवादी पार्टी उस दिन संसद में पप्पू यादव के साथ खड़ी थी। अब वह उनसे पीछा छुड़ाती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के मुताबिक पप्पू यादव ने जो किया वह गलत था।
    7 min
  • DNA: Revelation on donation theft in Siddhi Vinayak Temple. Siddhi Vinayak Temple | mumbai
    डीएनए मित्रों बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान चोरी पर भी बयान दिया था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह राम मंदिर दर्शन करने इसलिए नहीं गए क्योंकि उनको वहां पर गड़बड़ी की आशंका थी। फिलहाल अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान चोरी की जांच चल रही है और कारवाई भी हो रही है और अब मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर से भी दान चोरी का मामला सामने आया है। आज सिद्धि विनायक ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सिद्धि विनायक मंदिर में हुई दान चोरी पर बड़े खुलासे किए। आज आपको जानना चाहिए जिन लोगों पर बप्पा के दरबार से चंदा चोरी करने का आरोप लगा है वह कौन है और अब तक दान चोरी करने वालों पर क्या-क्या कारवाई की गई है।
    #zeenews #ramtemple #latestnews #dnawithrahulsinha
    4 min
  • DNA: UAE will give green signal...India will send BrahMos! India-UAE Deadly Deal | Saudi Arabia
    हम खाड़ी देशों के हथियार बाजार में भारत की एंट्री का विश्लेषण करेंगे। जिसका प्रवेश द्वार संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई बनने जा रहा है। भारत के दो सबसे भरोसेमंद हथियार सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस और एयर डिफेंस सिस्टम आकाश तीर को लेकर यूएई ने रुचि दिखाई है और दोनों देशों के बीच इनकी बिक्री को लेकर वार्ता शुरू होने की खबर है। आज आपको जानना चाहिए ईरान अमेरिका युद्ध के बाद खाड़ी देशों में हथियार खरीदने की होड़ क्यों बढ़ी? मिडिल ईस्ट हथियारों का कितना बड़ा मार्केट है। आज आपको यह सभी समझना चाहिए अभी इस मार्केट में किन देशों का दबदबा है और भारत इस बाजार में एंट्री कर लेता है तो यह रक्षा निर्यात में देश की कितनी बड़ी उपलब्धि होगी। लेकिन सबसे पहले समझिए मिडिल ईस्ट का वो रक्षा बाजार कितना बड़ा और महत्वपूर्ण है जिसमें भारत एंट्री करने की तैयारी कर रहा है। मित्रों सिप्री के मुताबिक 2021 से 2025 के बीच कुल हथियार आयात का 33% हिस्सा यूरोप ने खरीदा। रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से यूक्रेन हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा। मिडिल ईस्ट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है।
    13 min

About Zee News

From the publisher's feed

Zee News: Latest News, Live Breaking News, Today News, India Political News Updates