Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
July 19, 2022दोपहर एक बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटमहंगाई के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में जमकर हुआ हंगामा, 2 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही; आज कौन-कौन से बिल हैं एजेडें में? अग्निपथ को लेकर लगाई गई याचिकाओं को सप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में किया ट्रांसफ़र, मेरठ में 27 जुलाई तक क्यों बंद किए गए स्कूल? भारत के किस शहर में बिना मास्क के नहीं मिलेगा पेट्रोल, NEET परीक्षा देने आई छात्राओं से अंडरगारमेंट्स उतरवाने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, सुनिए 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट 5 मिनट....more6minPlay
July 19, 2022सुबह दस बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटचीन LAC पर कर रहा सैन्य अभ्यास, अरुणाचल में लापता 19 मज़दूर, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, सुनिए 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट 5 मिनट....more6minPlay
July 18, 2022शाम चार बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटदेश के राष्ट्रपति के लिए वोटिंग खत्म होने वाली है. एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने नामांकन दाखिल कर दिया है. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन से पूछताछ कर रही है. भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकार से सिफारिश की है कि उसे क्रिप्टोकरेंसी के लिए नियम बनाने चाहिए और उन्हें प्रतिबंधित करना चाहिए. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें...more5minPlay
July 18, 2022दोपहर एक बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटदेश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. महंगाई और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए उद्धव गुट एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा, जबकि उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष एकजुट है. सुनिए दोपहर 1 बजे की ख़बरें....more6minPlay
July 18, 2022सुबह दस बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं.आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. सरकार इस सत्र में 32 बिल पेश करेगी। वहीं, विपक्ष अग्निपथ स्कीम, महंगाई, भष्ट्राचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बना रही है. आज से दही, लस्सी, चावल और आटा समेत कई जरूरी चीजें महंगी हो गई हैं. अमेरिका के इंडियाना प्रांत स्थित ग्रीनवुड फ्रायर मॉल में गोलीबारी हुई है ज्समें 4 लोगों की मौत हो गई. सुनिए सुबह 10 बजे की ख़बरें....more6minPlay
July 17, 2022शाम चार बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटजम्मू-कश्मीर में पुलवामा के गंगू इलाके में पुलिस और CRPF के जवानों पर अज्ञात लोगों हमला कर दिया है. भारत और चीन के बीच चुशूल-मोल्दो में कमांडर लेवल की बातचीत शुरू हो चुकी है. पश्चिम बंगाल के मानिकचक में बम धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. सुनिए शाम चार बजे की ख़बरे....more6minPlay
July 17, 2022दोपहर एक बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटसंसद के कल से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. मध्य प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं. विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सांसदों को पत्र लिखा है. जम्मू कश्मीर कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीएम सरूरी हो सकते हैं. भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन सुपर 500 सीरीज टूर्नामेंट जीत लिया है. सुनिए दोपहर एक बजे की बड़ी ख़बरें...more5minPlay
July 17, 2022सुबह दस बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटमानसून सत्र शुरू को लेकर आज सुबह 11 बजे सभी राजनीतिक दलों की मीटिंग होगी. भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए आज या कोर कमांडर स्तर की 16वें दौर की वार्ता होगी. उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर फैसला लेने के लिए आज विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक होगी. सुनिए सुबह 10 बजे की ख़बरें....more5minPlay
July 16, 2022शाम चार बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटश्रीलंका संसद के विशेष सत्र में पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का त्याग पत्र पढ़ा गया.झारखंड में हर महीने 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दी गई है. औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलने के उद्धव सरकार के फैसले को एकनाथ शिंदे ने पहले पलट दिया था, लेकिन फिर से उसे लागू कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया.HDFC बैंक ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बीजेपी आज उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा सकती है. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें...more6minPlay
July 16, 2022दोपहर एक बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनटSIT का कहना है कि 2002 में गुजरात सरकार को बदनाम करने के लिए तीस्ता को कांग्रेस से फंड मिला था। SIT एफिडेविट के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल के आदेश पर सीतलवाड़ को एक बार 5 लाख रुपए और एक बार 25 लाख रुपए दिए गए थे. केंद्रीय आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, सरकार चाहती है कि बिग टेक कंपनियां कंटेंट के लिए News Outlets को भुगतान करें. भारतीय जनता पार्टी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी को उच्च सदन में पार्टी का नया चीफ व्हिप नियुक्त किया है. सुनिए दोपहर 1 बजे की ख़बरें, आजतक रेडियो पर...more5minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.