5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार से मुलाक़ात के लिए वक़्त मांगा,कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि इस चुनाव में शायद अरविंद केजरीवाल जीत जाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण के साथ एक रोड शो किया, सपा ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की मांग की, दिल्ली चुनाव के लिए बाक़ी उम्मीदवारों पर फैसला करने के लिए बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक 10 जनवरी को होगी, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी किया गया और ICC की टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत ने टॉप-10 बल्लेबाजों में वापसी की, सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें 5 मिनट न्यूज़ पॉडकास्ट में.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर BJP, AAP और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी, वन नेशन, वन इलेक्शन विधायकों की जांच के लिए गठित संसदीय समिति की आज पहली बैठक हुई, बिहार विधानसभा के तेजस्वी यादव ने आज इंडिया गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, BJP नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किया पलटवार और ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर जोमैटो अब 15 मिनट में खाना डिलीवर करेगा. सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल हुए, कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी गारंटी जारी की, BJP के मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से ज्यादा धर्मगुरु आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस ने चालू वित्त वर्ष के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ में गिरावट के अनुमानों से जुड़े आंकड़े सामने आने के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधा, संभल की जामा मस्जिद मामले में जिला कोर्ट में चल रही सुनवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई और भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का वीजा आगे बढ़ाया. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज दिल्ली में सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे, केंद्र सरकार ने स्पेस साइंटिस्ट वी. नारायणन को ISRO का नया चेयरमैन नियुक्त किया, हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ड्राइवर वर्ग से जुड़ी एक खुशखबरी दी और केरल हाईकोर्ट ने कहा किसी महिला के फिगर यानी बॉडी स्ट्रक्चर पर कमेंट करना सेक्शुअल हैरेसमेंट के बराबर. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    आज आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के भुवनेश्वर में आज से तीन दिवसीय 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन होगा शुरू, रॉकेट साइंटिस्ट वी. नारायणन होंगे इसरो के नए चेयरमैन, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के चार साल बाद केंद्र सरकार दिल्ली में बनाएगी उनका स्मारक, हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चीफ खालिदा ज़िया इलाज के लिए लंदन रवाना. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का स्मारक बनाने के दिए आदेश, दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख़ का ऐलान, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात, मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए पार्थ योजना की होगी शुरुआत, महाराष्ट्र में सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग अनिवार्य, 4 साल के निचले स्तर पर आ सकती है GDP, जस्टिस के. विनोद चंद्रन को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश और तमिल एक्टर अजित कुमार दुबई में एक भयानक हादसे का शिकार, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    चुनाव आयोग ने किया दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख़ का ऐलान, दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, बीएसपी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी, बांग्लादेश में जारी संकट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बॉर्डर से सटे इलाकों में जमीन, हवाई और जलीय मार्ग पर निगरानी तंत्र बिठाने की बात कही, भारत की जीडीपी रेट वित्त वर्ष 2024-25 में 6.4 फ़ीसदी रहने का अनुमान. सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें 5 मिनट न्यूज़ पॉडकास्ट में.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को 2013 के रेप केस मामले में अंतरिम ज़मानत दी, अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर संभल की घटना में असलियत छिपाने का आरोप लगाया और युवराज सिंह ने किया विराट कोहली और रोहित शर्मा का बचाव. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    5 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    चुनाव आयोग आज सकता है दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीख की एलान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारतपोल पोर्टल, फॉर्मूला ई रेस मामले के मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री केटी रामा राव के खिलाफ FIR रद्द करने की मांग की याचिका खारिज, एचएमपीवी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, अब हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूटस में असिस्‍टेंट प्रोफेसर बनने के लिए UGC NET एग्‍जाम क्लियर करने की जरूरत नहीं और असम के दीमा हसाओ ज़िले के उमरांगशु इलाक़े में एक कोयला खदान में नौ मजदूर फंसे. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    इंटरपोल की तर्ज पर बनाया गया भारतपोल पोर्टल आज होगा लांच, दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आज होगा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट में आज से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े मामले की होगी सुनवाई, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अचानक तबीयत बिगड़ी और दिल्ली-NCR, बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min