5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव का इनॉगरेशन किया, अजमेर दरगाह पर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से आज यहां चादर पेश की गई, खनौरी बॉर्डर पर आज आंदोलनकारी किसानों की महापंचायत होगी, BPSC की परीक्षा से प्रशांत किशोर नाखुश, दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे दूसरे देश के नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान जारी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त, सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें सुनिए 5 मिनट न्यूज़ पॉडकास्ट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज चादर पेश होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दिल्ली इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की चंदन गुप्ता केस में 28 दोषियों को सज़ा, भारत ने चीन की ओर से लद्दाख के कुछ इलाकों को अपना बताने का विरोध किया, कोविड-19 के 5 साल बाद चीन में फिर नए वायरस का संक्रमण फैल रहा है, अब 18 साल से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने के लिए अपने पेरेंट्स की सहमति लेना जरूरी होगा और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट की पहली पारी में 181 रन पर ऑलआउट, सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें 5 मिनट न्यूज़ पॉडकास्ट में सुनिए.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    चीन में नए वायरस की पहचान के बाद भारत सतर्क, अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, छत्तीसगढ़ में कल हो सकता है कैबिनेट विस्तार, दिल्ली में कल दोपहर बीजेपी सांसदों की बैठक, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, दिल्ली में घने कोहरे पर मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, सरकार की VPN Apps पर बड़ी कार्रवाई भारतीय मूल के 27 लोगों को मिलेगा प्रवासी भारतीय सम्मान और मुइज्जू के खिलाफ साजिश की रिपोर्ट पर भारत की अमेरिकी मीडिया को फटकार, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की दिल्ली में चुनावी अभियान की शुरुआत, पीएम के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, संपत्ति के अधिकार पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली की सीएम आतिशी के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने अलका लांबा को दिया टिकट, 'पुष्पा 2' स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, देश में ग़रीबी को लेकर आई रिपोर्ट में क्या है, लद्दाख क्षेत्र में नई काउंटी के ऐलान पर भारत का चीन को कड़ा संदेश, देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड और सिडनी टेस्ट के पहले दिन सिमटी टीम इंडिया की पारी, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार पर साधा निशाना, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के 7 दिन बाद उनके घर हुए कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के बड़े नेता, भारतीय जनता पार्टी चलाएगी पूरे देश में ‘संविधान गौरव अभियान’, बिहार की राजधानी पटना में BPSC कैंडिडेट्स दे रहे हैं धरना, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिडनी में बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफ़ी के लिए खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 185 रनों पर सिमटी. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    अजमेर शरीफ़ में पीएम मोदी की चादर चढ़ने पर दिल्ली के मंत्री ने कसा तंज़, बिहार की राजधानी पटना में BPSC कैंडिडेट्स दे रहे हैं धरना, भोपाल गैस कांड के कचरा को लेकर मध्य प्रदेश के पीथमपुर में विरोध, कांग्रेस का जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान देशभर में शुरू, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना जताई और दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति के आवास पर समर्थक की भीड़ ने उनकी गिरफ़्तारी का विरोध किया. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, कांग्रेस का जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान आज देशभर में शुरू, BJP ने की 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति, देश के उत्तरी राज्यों में तेज सर्दी का असर, कोविड-19 के 5 साल बाद चीन में फिर एक बार नए वायरस का संक्रमण फैल रहा और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का 5वां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा जल्द, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रोका शिंदे सरकार का फैसला, मुख्तार अंसारी की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को आदेश, नए साल में सस्ता होगा फोन रिचार्ज पैक, DRDO ने पेश किया 2025 का रोडमैप, BPSC री-एग्जाम की मांग पर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, कर्नाटक में बसों में सफर करना होगा महंगा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट कल से सिडनी में,सुनिए सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    अमित शाह ने कश्मीर को लेकर दिया बड़ा बयान, प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठे, मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए जमीन आवंटन का काम शुरू, ममता बनर्जी ने कहा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बांग्लादेशियों की घुसपैठ में मदद करती, आगरा में नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई और नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान, सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें 5 मिनट न्यूज़ पॉडकास्ट में.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के मामले में केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी को मानहानि का नोटिस भेजा, भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा आखिरकार 40 साल बाद हटा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बोला बड़ा हमला, अमृतपाल सिंह 14 जनवरी को करेंगे पंजाब की नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी का गठन और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की टेलीकॉम यूनिट जियो के IPO की प्रक्रिया शुरू. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min