5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की लड़ाई में बीजेपी की एंट्री, दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल, कर्नाटक के बेलगावी में CWC की बैठक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया, वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए RBI ने क्या कदम उठाया, उत्तर भारत में शीतलहर जारी और विराट कोहली पर ICC ने लिया एक्शन, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    प्रधानमंत्री मोदी ने वासुदेवन नायर के निधन पर जताया शोक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से कुंभ की तैयारियों को लेकर किए सवाल, कर्नाटक के बेलगावी में आज से शुरू होगा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सालाना अधिवेषण, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 31 वें दिन भी जारी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल यूक्रेन पर हुए रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले की निंदा की. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    आज वीर बाल दिवस के मौकै पर बांटे जाएंगे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, कर्नाटक के बेलगावी में आज से शुरू हो रहा है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सालाना अधिवेषण, बजट से 5 हफ्ते पहले कार्मिक मंत्रालय ने किया प्रशासनिक फेरबदल, जापान एयरलाइंस के सिस्टम पर साइबर अटैक, मुंबई की तरह अब नोएडा में भी बनेगी माया नगरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न की मांग और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने की सधी हुई शुरुआत. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    अरविंद केजरीवाल ने लगाए बीजेपी पर वोटों के लिए पैसे बांटने के आरोप, संसद भवन के पास आत्मदाह करने वाले शख़्स बागपत का निकला, केंद्र सरकार ने 7 वरिष्ठ सचिवों का किया ट्रांसफर, मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी, गोवा में टूरिस्ट बोट पलटी, आईएमडी ने जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट, कजाकिस्तान विमान हादसे में 42 लोगों की मौत और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच कल से, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर लगाए पैसे बांटने के आरोप, पटना में BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अटल बिहार वाजपेयी की जन्मशती पर NDA नेताओं की बैठक, ईपीएफओ ने अक्टूबर में जोड़े साढ़े सात लाख नए मेंबर, अज़रबैज़ान एयरलाइन्स विमान हादसे में कई लोगों की मौत और मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच कल से, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो में आज केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया, AAP ने लगाया BJP के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने पर आरोप, सलमान रुश्दी की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही और विवादास्पद नोवेल ‘द सैटेनिक वर्सेज’ पूरे 36 साल बाद भारत में वापस लौटी, तेलंगाना के कांग्रेस विधायक भूपति रेड्डी ने एक्टर अल्लू अर्जुन को चेतावनी दी और क्रिसमस के दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों से हमले शुरू किए. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    5 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश दौरे पर, दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल की दो बड़ी चुनावी घोषणाओं पर ब्रेक, तेलंगाना के कांग्रेस विधायक भूपति रेड्डी ने दी पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग में मची भगदड़ को लेकर एक्टर अल्लू अर्जुन को चेतावनी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती, बांग्लादेश ने अपने सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान आर्मी की टीम को बुलाया और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के चौथे टेस्ट मैच में भारत के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आज किया दो बड़े बदलाव का एलान. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती, केंद्र सरकार ने 3 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी, प्रदेश में बसे रोहिंग्या मुसलमानों को बाहर निकालेगी हरियाणा की BJP सरकार, 30 दिसंबर को लॉन्च होगा ISRO 2024 का आखिरी मिशन, क्रिसमस के जश्न के लिए देश और दुनियाभर में सजाए गए चर्च और क्रिसमस की छुट्टी के चलते आज शेयर बाजार बंद. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    जम्मू-कश्मीर में आर्मी वैन के एक्सीडेंट में 5 जवानों की मौत, क्रिसमस पर झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को सोरेन सरकार का तोहफा, अरविंद केजरीवाल ने लगाए वोट खरीदने के आरोप, दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की ख़ास रणनीति, रेलवे और राजस्‍थान SSC ने निकाली वैकेंसी, सनी लियोनी के नाम पर पैसे लेने के आरोप में व्यक्ति गिरफ़्तार, सूरज के सबसे करीब पहुंचकर इतिहास रचेगा नासा का स्पेसक्राफ़्ट और चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के मैचों की तारीख़ों का एलान, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    ICC ने जारी किया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल, हैदराबाद थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन से पूछताछ, चुनाव नियमों में बदलाव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, यात्रियों को हर्जाना देने वाली योजना IRCTC ने बंद की, दिल्ली-NCR में GRAP-4 खत्म, विनोद कांबली को जल्द ही अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, खेल रत्न विवाद पर सामने आई मनु भाकर की प्रतिक्रिया, हिमाचल में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत, 177 सड़कें बर्फबारी से बंद और तुर्की में में हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min