5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पीएम मोदी के कुवैत दौरे का आज है आखिरी दिन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे ब्रू रियांग समुदाय की पुनर्वास बस्तियों का दौरा, महाराष्ट्र में हुआ मंत्रिमंडल का बंटवारा, मोहाली में इमारत के गिरने से महिला की मौत, जर्मनी के क्रिसमिस मार्केट हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान ने अमेरिकी अधिकारी की किस चिंता को बताया दुर्भाग्यपूर्ण? सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता सूरजेवाला क्या बोले, ED को मिली केजरीवाल के खिलाफ शराब नीति घोटाले में केस चलाने की अनुमति, आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने किया डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना का ऐलान, मुंबई मेंहुए नाव हादसे में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा, क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ आज अरेस्ट वारंट जारी और रूस के कजान शहर में अमेरिका के 9/11 जैसा हमला. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के कुवैत के दौरे पर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का प्रमुख बनाए जाने की ख़बरों का भारत के पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने किया खंडन, दुनिया भर में मनाया जा रहा है पहला विश्व ध्यान दिवस, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने जॉर्ज सोरोस मामले को लेकर शशि थरूर को दिया जवाब, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की लेंगे बैठक और जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्लई कलां की हुई शुरुआत. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति से राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट के हादसे में आज दो और मौत, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में असम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी और बांग्लादेशी हिंदुओं के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा पर लोकसभा में पूछे गए सवाल का विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने जवाब दिया. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    5 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, संसद धक्का-मुक्की कांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, बीजेपी को 20 जनवरी के बाद मिल जाएगा नया अध्यक्ष, दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख खत्म, दिल्ली चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, सेना के लिए K9 Vajra आर्टिलरी गन ख़रीदने को बड़ी डील, हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, विवादित पोस्ट पर बांग्लादेश को विदेश मंत्रालय का कड़ा जवाब और 10 साल पहले लापता हुआ विमान फिर से ढूंढेगा मलेशिया, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफ़आईआर पर की बात, लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित, इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन, कर्नाटक के BJP नेता और विधान परिषद सदस्य सीटी रवि को कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी जमानत और अमेरिकी सरकार के पास देश चलाने के लिए फंड खत्म. सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    5 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित, राज्यसभा ने एक देश एक चुनाव विधेयक को ध्वनि मत से किया मंज़ूर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज 89 साल की उम्र में निधन, दिल्ली पुलिस ने संसद में हुए धक्कामुक्की कांड को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, ओडिशा से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को ‘1984’ लिखा बैग दिया, मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़ और अफ्रीकी देश युगांडा में डिंगा डिंगा वायरस से 300 से ज्यादा लोग संक्रमित. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    5 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जयपुर में अजमेर हाईवे पर एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क से 1.91 करोड़ रुपए वसूलेगी यूपी सरकार, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तबीयत अचानक ब‍िगड़ी, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान 0°, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के आख़िरी बचे दोनों टेस्ट मैचों के लिए किया अपनी टीम का एलान और ऑस्ट्रेलियन जर्नलिस्ट पर भड़के विराट कोहली. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    संसद में धक्का-मुक्की केस में आज हो सकता हंगामा, बीजेपी नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई, कर्नाटक के BJP नेता और विधान परिषद सदस्य सीटी रवि को पुलिस ने हिरासत में लिया, दिल्ली में 2025 में पूरे साल पटाखों पर रहेगा बैन, देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में गिरावट जारी और जयपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने केमिकल से भरे टैंकर में ब्लास्ट. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    धक्का-मुक्की के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज, बीजेपी के आरोप पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय विदेश-यात्रा पर, महाराष्ट्र में शपथ लेने के बाद विभाग ना मिल पाने के मुद्दे पर आदित्य ठाकरे का सवाल, क‍िसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, आज रात 10:30 बजे सुपुर्द-ए-खाक होंगे उस्ताद जाकिर हुसैन, भारतीय वायु सेना ने जारी कियाअ अग्निवीरवायु भर्ती का नोटिफिकेशन, चैंपियंस ट्रॉफी पर ICC का बड़ा अपडेट. सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    6 min