5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    भारत-EU के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर समझौते का ऐलान, बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, पश्चिम बंगाल में गोदामों में आग से 8 लोगों की मौत, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार किए गए, महाराष्ट्र के सोलापुर में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश, आंधी और ओलों का अलर्ट जारी, शेयर बाजार में गिरावट के साथ सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, UNSC में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ लगाने का एलान किया, हंगरी ने यूक्रेन पर चुनाव में दखल का आरोप लगाया और अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर सिक्स में आज भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    5 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    कल यूरोपीय यूनियन से भारत करेगा बड़ी डील. विदेशी नेताओं ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी. गणतंत्र दिवस परेड पर कांग्रेस ने क्या आरोप लगाया. कल कांग्रेस संसदीय दल की मीटिंग. शिवसेना का होगा एक और टुकड़ा. यूजीसी के नए नियमों पर बवाल. दिल्ली में आज क्या था मौसम का हाल. अमेरिका का बर्फीला तूफान बना डेंजर. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पीएम मोदी ने यूरोपियन पर क्या कहा. ट्रंप ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी. कर्नाटक कांग्रेस का मनरेगा पर प्रोटेस्ट. यूजीसी के नियमों पर राकेश टिकैत ने क्या कहा. सोने की कीमत बनी रॉकेट. जेडी वेंस पर लगा बड़ा आरोप. बिल क्लिंटन ने क्या कहा और क्या पाकिस्तान ने बांग्लादेश को भड़काया? सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    5 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    आज देश मना रहा है गणतंत्र दिवस. चीन ने भारत को बताया अच्छा पड़ोसी. मार्को रूबियो ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी.टीएमसी ने बीजेपी पर क्या आरोप लगाया. योगी और अखिलेश के जुबानी जंग. UGC के नियम पर बरेली के मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा. UAE ने दिया पाकिस्तान को झटका और तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच से बाहर, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.
    5 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    कर्तव्य पथ पर भव्य परेड में ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य शक्ति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया, राजनीतिक मोर्चे पर अखिलेश यादव ने संविधान का मुद्दा उठाया, कर्नाटक में मनरेगा को लेकर कांग्रेस के आंदोलन और राज्यपाल–सरकार विवाद ने तूल पकड़ा, लखनऊ में KGMU की मजारों को लेकर विरोध तेज हुआ और नागौर में पुलिस ने भारी विस्फोटक सामग्री बरामद की। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्वाड सहयोग की सराहना की, कनाडा ने चीन के साथ FTA से इनकार किया, जबकि टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की भागीदारी पर अनिश्चितता बनी हुई है।सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू तिरंगा फहराएंगी, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, भारत-ईयू में हुई ट्रेड डील, 70 सैन्य कर्मियों को वीरता पुरस्कारों की मंजूरी मिली, जम्मू-कश्मीर में BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, कोलकाता में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प, केदारनाथ-बद्रीनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री रोकने का प्रस्ताव चर्चा में, ईरान-अमेरिका तनाव के चलते इंडिगो ने कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की और अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान से 20 राज्यों में आपातकाल, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वाराणसी में मणिकर्णिका घाट जाने से रोके जाने पर सपा प्रतिनिधिमंडल-पुलिस के बीच टकराव, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 11 सदस्यों वाली संकल्प पत्र समिति का ऐलान किया, केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सबरीमाला गोल्ड लॉस मामले में सोनिया गांधी से जवाब मांगा, संभावित अमेरिकी हमले की आशंका के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को अंडरग्राउंड शेल्टर में शिफ्ट किया, अमेरिका में भीषण सर्दी के तूफान से 14 हज़ार से ज्यादा उड़ानें रद्द और भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 आज गुवाहाटी में, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    5 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मथुरा-वृंदावन दौरे पर, पटना के होटल मौर्या में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं, गणतंत्र दिवस 2026 पर 982 कर्मियों को गैलेंट्री और सेवा पदक, गणतंत्र दिवस पर यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता भारत दौरे पर, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने भाषा शहीद दिवस पर हिंदी थोपने का विरोध दोहराया, वॉट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा पर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन को लेकर अमेरिका में क्लास-एक्शन मुकदमा, अमेरिका में भीषण सर्दी के तूफान से 14 हज़ार से ज्यादा उड़ानें रद्द और पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप को बायकॉट की चेतावनी दी, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में होगी, चुनाव आयोग ने लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाली मतदाता सूची वेबसाइट पर अपलोड की, अमर्त्य सेन ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पर चिंता जताई, प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसपैठ की कोशिश, जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में मौसम की पहली बर्फ़बारी, बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में एक हिंदू युवक की हत्या, कनाडा के PM मार्क कार्नी ने ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की, अमेरिका में इमिग्रेशन अधिकारियों की गोलीबारी में एक नागरिक की मौत और भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज गुवाहाटी में, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत मामले में सामने आए नए वीडियो से रेस्क्यू ऑपरेशन पर उठे गंभीर सवाल, पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम दौरे में अवैध फ्लेक्स लगाने पर बीजेपी पर 20 लाख का जुर्माना, हैदराबाद में फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग, जजों के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट जजों ने कार्यपालिका के दबाव का आरोप लगाया, बिहार में VIP पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, झारखंड में एक परिवार के 3 लोग HIV पॉज़िटिव, KRK 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में और अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत- न्यूजीलैंड मैच जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min