5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पीएम मोदी ने 18वें रोजगार मेले में 61 हजार युवाओं को जॉब लेटर बांटे, भारत-EU फ्री ट्रेड डील पर 27 जनवरी को मुहर लगने की संभावना, प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सुरक्षा बढ़ाई गई, इस विवाद पर मायावती ने प्रतिक्रिया दी, अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा, तमिलनाडु में निजी स्कूल फीस पर सख्ती, DMK गठबंधन में विस्तार की तैयारी, इंडिगो की 10% उड़ानें घटाई गईं और अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद छठे दिन भी जारी, धीरेंद्र शास्त्री ने आपसी समझौते की अपील की, मुंबई में ओशिवारा फायरिंग केस में KRK गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज मौत मामले में SIT जांच पूरी, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद SDRF ने 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के संकेत, पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत और भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बढ़त बनाई. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    तमिलनाडु के CM स्टालिन ने केंद्र की ‘डबल इंजन’ मॉडल को ‘डमी इंजन’ करार दिया, मध्य प्रदेश के महू में दूषित पानी से दर्जनों बीमार, मुंबई में छगन भुजबाल सहित 40 लोग ED केस से बरी, दिल्ली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री जारी, हाई सिक्योरिटी इलाके में विदेशी दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने वाली महिला गिरफ्तार, उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी, शेख हसीना ने बांग्लादेश पर जाताई चिंता, यूक्रेन-रूस-अमेरिका की त्रिपक्षीय वार्ता आज, और भारत-न्यूज़ीलैंड T20 मैच जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    5 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस मना रहा है, पीएम मोदी ने उनके योगदान और अंडमान-निकोबार के सम्मान पर जोर दिया, उज्जैन में विवाद हिंसा में बदल गया, 15 गिरफ्तार, प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर, स्वास्थ्य बिगड़ा, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश के आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, नोएडा SIT जांच जारी, मुंबई में एयर पॉल्यूशन पर हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली मेट्रो गणतंत्र दिवस पर सुविधा बढ़ाएगी, बांग्लादेश टीम T-20 वर्ल्ड कप से बाहर और भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों हुईं, प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद जारी, उनकी तबीयत भी बिगड़ी, राहुल गांधी केरल चुनावों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल हुए, उज्जैन में दो गुटों के तनाव के बाद हिंसा और आगजनी, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने 26 जनवरी को मस्जिदों में तिरंगा फहराने का निर्देश दिया, सबरीमाला गोल्ड चोरी के आरोपी मुरारी बाबू को जमानत मिली, चीन में रूसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, और ट्रंप ने ईरान को लेकर दिया सख्त बयान. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पीएम मोदी ने कहा कि केरल में बदलाव तय है, ED ने लूथरा ब्रदर्स के 8 ठिकानों पर छापेमारी की, कोडीन कफ़ सिरप रैकेट की संपत्तियां जब्त होंगी, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया, उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाएं, टिकटॉक ने व्हाइट हाउस से समझौता किया और अमेरिका आज WHO से आधिकारिक रूप से बाहर होगा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पीएम मोदी आज केरल-तमिलनाडु के दौरे पर, पीएम मोदी ने की ब्राज़ील के राष्ट्रपति से फ़ोन पर बात, इंदौर से फिर आया दूषित पानी से बीमार होने का मामला, 26 जनवरी से पहले अशांति फैलाने की साज़िश, भोजशाला में आज पूजा-नमाज़ के बीच कड़ी सुरक्षा, उज्जैन में हिंदूवादी नेता की पिटाई के बाद तनाव, दिल्ली-पुणे इंडिगो फ़्लाइट को बम की धमकी, ट्रंप ने कनाडा का बोर्ड ऑफ़ पीस न्योता वापस लिया, अमेरिका WHO से अलग होगा और भारत-न्यूज़ीलैंड का दूसरा टी-20 आज रायपुर में, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    जम्मू-कश्मीर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख. अविमुक्तेश्वरानंद से केशव प्रसाद मौर्या ने क्या की अपील, कर्नाटक विधानसभा में क्यों बवाल हुआ, केटी राम राव ने तेलंगाना सरकार पर लगाया आरोप, झारखंड में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत 15 को मार गिराया, 1984 दंगा केस में सज्जन कुमार बरी, ऑस्कर रेस से ‘होमबाउंड’ बाहर हुई. दावोस में जलवायु चर्चा के बीच प्राइवेट जेट्स पर सवाल उठे और ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात कर युद्ध खत्म करने की अपील की. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत, राहुल गांधी ने मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में VB-GRAM-G बिल को गरीब विरोधी बताते हुए विरोध का आह्वान किया, प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन का विवाद गहराया, सीएम योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना, ग्रेटर नोएडा इंजीनियर मौत मामले में SIT जांच शुरू, दिल्ली-NCR में GRAP-3 हटा, मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी दी, ट्रम्प ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ लॉन्च किया, भारत समारोह में शामिल नहीं हुआ और बांग्लादेश ने T-20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच योगी ने क्या कहा. जम्मू-कश्मीर में हादसा 10 जवान शहीद. झारखंड में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मारा गया. BMC मेयर चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर क्यों हो रहा विवाद. थलपति विजय की पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह. यूरोपीय संघ ने भारत के साथ नए रक्षा समझौते पर आगे बढ़ने को दी सहमति और ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति की तारीफ़ में क्या कहा. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.
    6 min