5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    संसद में दो दिन चली चुनाव सुधार बहस के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर SIR को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया, शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस, यूपी में SIR अभियान के दौरान 2.91 करोड़ संदिग्ध मतदाता मिले, इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद DGCA ने एयरलाइन पर सख्ती बढ़ाई, पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, दिल्ली कार बम केस के आरोपी जेल भेजे गए, कौशांबी मेडिकल कॉलेज में 97 छात्रों पर रैगिंग की कार्रवाई हुई, जबकि बिहार के सीतामढ़ी में HIV मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकारा, इसी दौरान CTI ने बताया कि दिल्ली के कारोबार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है, संसद में चुनाव सुधार पर बहस में जहां कांग्रेस, सपा और बीजेपी आमने-सामने दिखे, गोवा क्लब हादसे के आरोपी लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा कसा, बंगाल में मनरेगा पर टकराव बढ़ा, ट्रेन हादसों में मौतें दशकों में सबसे कम रहीं, दीपावली को यूनेस्को ने मान्यता दी, पाकिस्तान में नया प्रांत विवाद छिड़ा और क्रिकेट रैंकिंग में रोहित और कोहली टॉप पर. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    शीतकालीन सत्र में आज चुनाव सुधारों पर बहस जारी, राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर BJP-कांग्रेस में वार-पलटवार, इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट का बड़ा ऐलान, गोवा में पर्यटन सुरक्षा पर बैठक हुई, शशि थरूर ने कौन-सा अवार्ड ठुकराया, लाल किला कार ब्लास्ट में NIA ने एक और गिरफ्तार की, यूपी BJP नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के करीब, अमेज़न ने भारत में 35 अरब डॉलर निवेश का ऐलान किया, मेहुल चोकसी की प्रत्यर्पण अपील खारिज हुई, ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रोकी और US ने 85 हज़ार वीज़ा रद्द किए, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    लोकसभा में आज चुनाव सुधारों पर चर्चा, संजय सिंह ने राज्यसभा में दिल्ली प्रदूषण पर तत्काल बहस की मांग की, गोवा नाइटक्लब आगकांड में पुलिस ने पार्टनर अजय गुप्ता को पकड़ा, उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को 10% उड़ानें घटाने का आदेश दिया, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली समिति आज CIC और सूचना आयुक्तों के लिए नाम तय करेगी, राहुल गांधी जाएंगे जर्मनी दौरे पर, ट्रंप ने यूरोपीय देशों को यूक्रेन मुद्दे पर ‘कमज़ोर’ कहा, पाकिस्तान में इमरान खान की बहनों ने अदियाला जेल के बाहर धरना दिया और जकार्ता की एक ऑफिस बिल्डिंग में आग से 22 लोगों की मौत, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    5 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    IndiGO को मिले केंद्र से कड़े आदेश, राज्यसभा में आज फिर हुई वंदे मातरम पर चर्चा, लोकसभा में EVM और SIR पर ज़ोरदार हमला, गोवा सरकार ने क्लब पर चलाया बुलडोज़र, सत्य नडेला ने भारत में किया बड़े निवेश का ऐलान, भारतीय चावल पर लगेगा टैरिफ और भारत ने दिया श्रीलंका को कितने रन का टार्गेट? सुनिए सिर्फ़ 5 मिनट में
    5 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    राहुल गांधी ने लोकसभा में BJP-RSS पर लगाए आरोप, इंडिगो की 400 उड़ानें रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने BLOs की सुरक्षा पर जताई चिंता, कर्नाटक हाई कोर्ट ने पीरियड लीव पर रोक लगाई, गोवा नाइट क्लब आग के बाद बुलडोज़र कार्रवाई, अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार को घेरा, जन सुराज करेगी बिहार चुनाव नतीजों की समीक्षा, NIA ने दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में की एक और गिरफ्तारी और भारत-साउथ अफ्रीका T20I मुकाबले में शुभमन गिल की वापसी, सिर्फ 5 मिनट में सुने शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    राज्यसभा में वंदे मातरम पर बहस जारी, ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से माफी की मांग की, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने निर्वाचन आयुक्तों की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव ने बैलेट पेपर से चुनाव की मांग की, गोवा नाइट क्लब आग मामले में जांच तेज, 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पुलिस रिमांड पर भेजे गए विक्रम भट्ट, रूस में AN-22 विमान दुर्घटनाग्रस्त और IPL 2026 ऑक्शन लिस्ट जारी, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.
    5 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    शीतकालीन सत्र के 7वें दिन आज राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर खास चर्चा, संसद की कार्यवाही आज दोबारा शुरू, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया, ओडिशा के आदिवासी बहुल मलकानगिरी जिले में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा, सुप्रीम कोर्ट ने जाति प्रमाणपत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला दिया और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चावल पर टैरिफ लगाने के संकेत दिए. सुनिए सिर्फ़ 5 मिनट में दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    शीतकालीन सत्र में आज राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा, लोकसभा में चुनाव सुधार और SIR पर 10 घंटे बहस, इंडिगो विमान संकट पर सरकार ने कहा हालात सामान्य, केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुरू, महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना ने मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ने पर सकारात्मक चर्चा की, गोवा क्लब हादसे के मालिक थाईलैंड फरार, MP-राजस्थान में शीतलहर तेज, जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप से 30 लोग घायल हुए, ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं संग नए शांति प्रस्ताव पर बातचीत की और भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज का पहला मैच आज, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    कल दोपहर 1 बजे से राज्यसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह का Indigo से जुड़ा बड़ा आरोप, IndiGo में लगातार उड़ान रद्द होने और ऑपरेशनल अव्यवस्था के बीच DGCA की बनाई गई उच्चस्तरीय समिति ने एयरलाइन के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निलंबित किया और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में. सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें सिर्फ़ 5 मिनट में.
    6 min