5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    इंडिगो का संकट पांचवें दिन भी गहराया रहा और अब तक 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से करीब 3 लाख यात्री प्रभावित हुए, सरकार ने कंट्रोल रूम बनाया और एयरलाइन को तुरंत रिफंड व मदद देने के निर्देश दिए, जबकि स्पाइसजेट ने 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया, रेलवे ने भी लिया एक्शन, रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय भारत दौरा पूरा कर लौट गए, सोनिया गांधी ने केंद्र पर नेहरू की छवि बदलने का आरोप लगाया, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर सुरक्षा कड़ी, पाकिस्तान ने फिर चीन के अरुणाचल दावे का समर्थन किया और डोनाल्ड ट्रंप को पहला FIFA पीस अवार्ड दिया गया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    पुतिन-मोदी की मीटिंग में हुई क्या बातें, राष्ट्रपति भवन डिनर को लेकर विपक्ष का हमला, IndiGo के मालिक ने रिलीज़ किया वीडियो मैसेज, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान DMK सांसद और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी बहस, कर्नाटक कैबिनेट ने हेट स्पीच और हेट क्राइम की रोकथाम वाले विधेयक को मंजूरी दी, इमरान खान को लेकर पाक सेना का बड़ा बयान और अरुणाचल के मुद्दे पर फिर साथ आए पाक-चीन. सुनिए दिनभर की बड़ी ख़बरें सिर्फ़ 5 मिनट में
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पुतिन का भारत दौरा: हुए 19 समझौते, नीतीश कुमार के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, बिहार में 1 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य, पश्चिम बंगाल चुनाव तैयारी—पीएम मोदी की रैली, IndiGo संकट पर DGCA ने नियम वापस लिया, बाबरी मस्जिद कार्यक्रम पर रोक से कोर्ट का इनकार, वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण की समयसीमा नहीं बढ़ेगी, Netflix ने Warner Bros Discovery खरीदा, और चीन की समुद्री गतिविधियों पर ताइवान-जापान की चिंता, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    5 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    राषट्रपति पुतिन को आज राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, हैदराबाद हाउस में PM मोदी और पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. दोनों नेताओ के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, मोदी और पुतिन ने रक्षा, ऊर्जा और व्यापार पर कई समझौते किए, संसद में इंडिगो संकट को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया, जबकि देशभर में 400 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द होने से यात्री परेशान, सरकार और DGCA ने एयरलाइन को फटकार लगाई, वीकली रेस्‍ट से संबंधित अपने नियम वापस लिए. दिल्ली में DDA के 34 हजार फ्लैट बिना खरीदार पड़े हैं. यूपी में अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा और पाकिस्तान में इमरान खान से मुलाकात करने पर नया प्रतिबंध लगा. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज भारत दौरे का दूसरा दिन, राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद उन्होंने राजघाट पर श्रद्धांजलि दी और अब हैदराबाद हाउस में 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत कर रहे हैं, RBI ने रेपो रेट 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत किया, संसद में विपक्ष ने इंडिगो संकट को लेकर हंगामा, एयरलाइन ने आज 400 से ज्यादा फ्लाइट रद्द कीं. ED ने अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी 1,120 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं, अमेरिका में ट्रम्प 30 से ज्यादा देशों पर ट्रैवल बैन बढ़ाने की तैयारी में, H-1B वीजा नियम और कड़े किए गए हैं. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कल भारत पहुंचे, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और निजी डिनर रखा, आज वे राष्ट्रपति भवन, राजघाट और हैदराबाद हाउस में बैठकों के बाद कई समझौतों पर बात करेंगे, दिल्ली में उनकी यात्रा को लेकर कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं, पंजाब में किसान संगठनों का आज रेल रोको आंदोलन, संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन, सुप्रीम कोर्ट ने पुराने एसिड अटैक केस में देरी पर नाराजगी जताई, अमित शाह आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर और रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप के दावे के बीच पुतिन ने किसी भी समझौते की संभावना को खारिज किया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं और पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया, कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा, 9 अहम समझौते होने की संभावना है, ट्रैफिक प्रतिबंध और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंडिगो फ्लाइट्स की अनियमितताओं पर CEO ने माफी मांगी, पाकिस्तान में सेना और सरकार पर अमेरिका के 44 सांसदों ने प्रतिबंध की मांग की, इमरान खान ने पीटीआई की शीर्ष समिति भंग कर आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया,सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचने वाले हैं, पीएम मोदी स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे, कल मोदी-पुतिन 23वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, इंडिगो की 300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द जिस पर DGCA ने भेजा नोटिस, बंगाल में ममता बनर्जी ने SIR से जुड़े मामलों में मुआवजे का किया ऐलान, कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर हमला बोला, कांग्रेस ने केरल विधायक राहुल ममकूटाथिल को निलंबित किया. पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन, खालिदा जिया को इलाज के लिए लंदन भेजा जा रहा है, अमेरिका के 44 सांसदों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बीजिंग में शी जिनपिंग से मुलाकात की. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज भारत पहुंचेंगे, पीएम मोदी उनके सम्मान में डिनर देंगे, संसद में राहुल गांधी ने सरकार पर विपक्ष को विदेशी मेहमानों से दूर रखने का आरोप लगाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारों के कर्मचारी SIR की ड्यूटी से नहीं बच सकते. क्रू की कमी से जूझ रही इंडिगो की तीन बड़े शहरों में सैकड़ों उड़ानें रद्द, मदीना-हैदराबाद फ्लाइट को बम की सूचना के बाद अहमदाबाद उतारा गया, नितिन गडकरी ने बताया कि एक साल में बैरियर-लेस ई-टोल सिस्टम देशभर में लागू होगा, TMC ने विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित किया. लालू-राबड़ी को जमीन के बदले नौकरी केस में अस्थायी राहत मिली और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    संसद में प्रदूषण को लेकर विपक्ष का विरोध, पुतिन आज भारत दौरे पर, राहुल गांधी ने सरकार पर क्या आरोप लगाया, राहुल गांधी को मानहानि केस में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया BLOs पर दबाव कम करने का निर्देश, TMC विधायक हुमायूं कबीर पार्टी से निलंबित, भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, अमेरिका ने दिया H-1B वीज़ा आवेदकों की सख्त जांच का आदेश और ट्रंप ने रूस-अमेरिका बैठक के बारे में क्या बताया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.
    5 min