5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    G20 समिट से पहले PM मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी से मुलाकात की, कोलकाता में BLO की मौत पर ममता बनर्जी ने चिंता जताई, कनिमोझी ने लेबर रिफॉर्म पर केंद्र पर साधा निशाना, प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों पर सीएम योगी ने दिया अपडेट, अमेरिका के G20 समिट में हिस्सा न लेने पर विवाद, साउथ अफ्रीका में समिट से पहले बड़े विरोध प्रदर्शन हुए, नाइजीरिया में 200 से ज्यादा बच्चों का अपहरण, और भारत- साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    UIDAI दिसंबर से आधार में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान, दिल्ली पुलिस ने ISI-कनेक्शन वाले हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया, पश्चिम बंगाल में एक और BLO ने आत्महत्या की, कांग्रेस ने तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन रणनीति समिति बनाई, हैदराबाद में एयरपोर्ट पर बम धमकी फर्जी पाई गई, जौनपुर में कोडीन सिरप सिंडिकेट पकड़ा गया, PM मोदी G20 समिट में हिस्सा लेने साउथ अफ्रीका पहुंचे और भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच गुवाहाटी में जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    प्रधानमंत्री मोदी साउथ अफ्रीका पहुंचकर G20 समिट से पहले ऑस्ट्रेलियाई PM से मिले, कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली में "वोट चोरी" के खिलाफ बड़ी रैली की घोषणा की, दुबई एयर शो में तेजस जेट क्रैश होने से पायलट नमांश स्याल की मौत, राजस्थान सरकार ने 48 IAS अधिकारियों के तबादले किए, इंदौर में रैगिंग के आरोप में चार MBBS छात्र निलंबित, बंगाल में SIR प्रक्रिया को लेकर विवाद, अंबरनाथ में कार हादसे में चार लोगों की मौत, ज़ेलेंस्की ने अमेरिका की शांति योजना पर आपत्ति जताई. ट्रंप और ममदानी की मुलाकात चर्चा में और भारत- साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    PM मोदी तीन दिन के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर, अब एक साल की सर्विस पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी, बिहार में विभागों का बंटवारा पूरा और गृह विभाग अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास, यूपी में SIR को लेकर अखिलेश यादव ने समयसीमा बढ़ाने की मांग की, बंगाल में BLO की मौत के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ा, कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर बयानबाजी पर कांग्रेस ने अपने नेताओं को रोका, RJD ने बिहार की दो सीटों के नतीजों पर उठाए सवाल, आजम खान केस में जज ने खुद को सुनवाई से अलग किया, मुंबई में MD ड्रग्स केस में सिद्धांत कपूर तलब, अक्षरधाम में NSG का काउंटर टेरर ड्रिल, और एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-बांग्लादेश मैच सुपर ओवर में गया और बांग्लादेश ने जीत हासिल की. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन के दौरे पर साउथ अफ्रीका पहुंचे, दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर क्रैश में पायलट की मौत, बिहार में विभागों का बंटवारा, गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास, डीके शिवकुमार ने सरकार में किसी भी संकट से इनकार किया, सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली दंगा मामले पर सुनवाई, हरियाणा में IPS पूरन कुमार से जुड़े रिश्वत मामले में चार्जशीट दाखिल हुई, दिल्ली एयरपोर्ट पर अमृतपाल की मां को कनाडा जाने से रोका गया और टी-20 वर्ल्ड कप की संभावित तारीखें सामने आईं. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    कर्नाटक में सरकार पर खींचतान तेज, डीके शिवकुमार समर्थक विधायक दिल्ली पहुंचकर रोटेशन फॉर्मूला लागू कराने की कोशिश में जुटे, पटना में चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा वार, दिल्ली धमाके की जांच में एजेंसियों को मिला बड़ा क्लू , अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन के घर पर तोड़फोड़ हाई कोर्ट ने 15 दिन के लिए रोकी, प्रशांत किशोर ने अपनी 90% संपत्ति जन सुराज को दान करने का एलान किया, सुप्रीम कोर्ट ने SIR टालने की केरल सरकार की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा, ED ने कोयला चोरी केस में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे, वियतनाम में बाढ़ ने 41 जानें लीं, ढाका के पास आए भूकंप से 6 की मौत और शुभमन गिल और रबाडा चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    BSF स्थापना दिवस पर अमित शाह ने घुसपैठ पर सख्ती की चेतावनी दी, सुप्रीम कोर्ट आज SIR के खिलाफ केरल सरकार की याचिका सुनेगा, पंजाब कांग्रेस ने राहुल गांधी की ‘वोट चोर कुर्सी छोड़ो’ मुहिम में 26 लाख हस्ताक्षर जुटाए, केंद्र ने 30 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई, ईडी ने झारखंड-बंगाल में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे, Zomato ग्राहकों का डेटा रेस्टोरेंट्स से साझा करेगा, दिल्ली में साहित्य आजतक शुरू हुआ, चीन पाकिस्तान को 8 आधुनिक हंगोर पनडुब्बियां देगा, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर 28 सूत्रीय शांति प्रस्ताव तैयार किया और एशेज़ में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क 100 विकेट पूरा करने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए, आरजेडी ने बिहार में शपथ लेने वाले एनडीए विधायकों पर वंशवादी राजनीति का आरोप लगाया, ओवैसी आज सीमांचल दौरे पर जनसभाएं करेंगे, CJI बीआर गवई का आज सुप्रीम कोर्ट में आख़िरी कार्यदिवस, श्रीनगर के नौगाम थाने में धमाके की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई गई, दिल्ली दंगों से जुड़ी जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, बंगाल की खाड़ी में संभावित साइक्लोन के चलते अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट और अमेरिकी राष्ट्रपति आज न्यूयॉर्क के मेयर-इलेक्ट ममदानी से मुलाकात करेंगे, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली, शपथ समारोह में विपक्ष की गैरहाज़िरी पर चिराग पासवान ने कसा तंज, लुधियाना में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पुलवामा के रिहायशी इलाके में आग, अमेरिका ने भारत की 93 मिलियन डॉलर की रक्षा खरीद को मंजूरी दी, पटना कोर्ट ने मोकामा केस में अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज की, हिमाचल में कश्मीरी विक्रेताओं और छात्रों की प्रोफाइलिंग पर JKSA ने चिंता जताई, सरकारी अस्पतालों में कलर-कोडेड बेडशीट सिस्टम लागू, अंडमान-निकोबार के पास मिसाइल परीक्षण के लिए नो फ्लाई जोन घोषित हुआ, क्रिकेटर मनोज तिवारी ने शमी की अनदेखी पर चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल और स्मृति मंधाना ने अपनी सगाई की पुष्टि की. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली और केंद्र के सहयोग से तेज विकास का भरोसा दिया, NIA ने दिल्ली धमाके केस में चार और संदिग्ध पकड़े, जबकि SIA ने कश्मीर टाइम्स दफ्तर पर छापा मारकर हथियारों से जुड़ी सामग्री बरामद की, रूस ने साफ किया कि पश्चिमी दबाव के बावजूद भारत उसका प्राथमिक ऊर्जा साझेदार रहेगा, रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक और चार्जशीट दाखिल, विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव लाने की तैयारी में, बेल्जियम में मेहुल चोकसी केस की अगली सुनवाई तय हुई और पाकिस्तान ने अरब सागर में आर्टिफिशियल आइलैंड प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    7 min