5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार में नई सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए अमित शाह के घर पर JDU और बीजेपी नेताओं की बैठक हुई, प्रशांत किशोर ने हार के बाद गांधी आश्रम में मौन उपवास का ऐलान किया, दिल्ली के दो स्कूलों और तीन कोर्टों को बम धमकी मिली, जैश-ए-मोहम्मद के व्हाट्सएप चैनल बंद, सऊदी अरब बस हादसे में मारे गए 45 भारतीयों का अंतिम संस्कार वहीं होगा, नक्सली हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया, पीएम मोदी कल आंध्र और तमिलनाडु दौरे पर, शेख हसीना को मौत की सजा के बाद हिंसा भड़की, और बाबर आज़म पर ICC ने जुर्माना लगाया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    दिल्ली में चार अदालतों और दो CRPF स्कूलों को बम की धमकी मिली, नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी मारे गए, बिहार में हार के बाद प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जेडीयू-BJP आज दिल्ली में सरकार गठन पर बैठक करेंगे, बंगाल के SIR में पहली बार AI से फेक वोटर पकड़ने की तैयारी, तमिलनाडु में BLO ने SIR को बायकॉट किया, दिल्ली-NCR में AQI 341 दर्ज, पीओके में राजा फैसल राठौर नए प्रधानमंत्री चुने गए, ट्रंप ने सऊदी को F-35 बेचने की घोषणा की और ताइवान को लेकर चीन-जापान में तनाव बढ़ा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    ED ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी सहित 25 ठिकानों पर छापेमारी की, लाल किला हमले की जांच में NIA ने नया खुलासा किया, बिहार में हार के बाद प्रशांत किशोर आज प्रेस वार्ता करेंगे, कांग्रेस SIR प्रक्रिया पर समीक्षा बैठक करेगी, तमिलनाडु में SIR के विरोध में कर्मचारियों ने बायकॉट किया, अमेरिका ने भारत के कृषि उत्पादों पर 50% टैरिफ हटाया, मॉस्को में जयशंकर-लावरोव की बैठक में द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा हुई, ट्रंप ने सऊदी को F-35 बेचने की घोषणा की और बांग्लादेश में शेख हसीना को मिली मौत की सजा के खिलाफ आवामी लीग ने बंद का ऐलान किया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, तेजस्वी यादव बने नेता विपक्ष, NIA ने ब्लास्ट के मामले में की कारवाई, लाल किला विस्फोट में मृतकों की संख्या 14 हुई, भारत-अमेरिका की LPG डील, सुप्रीम कोर्ट प्रदूषण प्रतिबंध की मांग की खारिज, असम में SIR का आदेश जारी, झारखंड में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, बांग्लादेश ने की शेख हसीना के प्रत्यर्पण मांग और विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन 7 जनवरी से, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    RJD ने पटना में समीक्षा बैठक कर तेजस्वी यादव को नेता विपक्ष चुना, DM ने शपथ ग्रहण की तैयारियों के लिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की, दिल्ली प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों पर सालभर रोक की मांग खारिज की, लाल किला कार ब्लास्ट में मृतक संख्या 14 हुई, आज़म खान को फर्जी पैन कार्ड केस में 7 साल की सजा मिली, अनिल अंबानी लगातार दूसरी बार ED के सामने पेश नहीं हुए, बांग्लादेश ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की औपचारिक मांग की, मदीना बस हादसे पर तेलंगाना सरकार ने 5 लाख मुआवज़े का ऐलान किया और निशानेबाज गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर जीता, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार चुनाव के बाद RJD की समीक्षा बैठक, लाल किला ब्लास्ट केस में उमर मोहम्मद पर 'शू बॉम्बर' होने का शक गहराया, अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे, आज़म खान और उनके बेटे को 7 साल की सजा सुनाई गई, बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज ठाकरे के कथित भड़काऊ बयानों पर जवाब मांगा, कांग्रेस झारखंड में मीडिया टैलेंट हंट शुरू करने की तैयारी में, भारत ने अमेरिका से पहली बार एलपीजी आयात समझौता किया, ED के समन के बावजूद अनिल अंबानी आज भी पेश नहीं हुए, बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई और अमेरिका 'कार्टेल डे लॉस सोलेस' को आतंकी संगठन घोषित करेगा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    नीतीश कुमार 19 नवंबर को इस्तीफा देंगे, प्रशांत किशोर कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, केरल में SIR प्रक्रिया के खिलाफ IUML ने याचिका दायर की, दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा, दिल्ली ब्लास्ट केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन को समन भेजा गया, डीके शिवकुमार ने खरगे से मुलाकात की, सऊदी अरब में बस दुर्घटना में 42 भारतीयों की मौत, अमेरिका ने ड्रग तस्करी के खिलाफ फिर हवाई हमला किया और शेख हसीना के खिलाफ मामले में आज फैसला आएगा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार में 20 नवंबर को नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण होगा, RJD आज 2 बजे तेजस्वी यादव के आवास पर हार की समीक्षा करेगी, दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा, लाल किले ब्लास्ट साइट से 9mm की गोलियां मिलीं, नौसेना 24 नवंबर को पनडुब्बी रोधक युद्धपोत ‘माहे’ को शामिल करेगी, लखनऊ में 50 हजार से ज्यादा बकाया वालों पर बिजली विभाग की सख्ती शुरू, उत्तर भारत में ठंड बढ़ी और दिल्ली में 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, बांग्लादेश में शेख हसीना पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' मामले का फैसला आज आएगा और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से गेहूं आयात पूरी तरह रोका, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज़, RJD ने हार की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा नीतीश ही सीएम रहेंगे, रोहिणी प्राकरण पर क्या बोले तेज प्रताप, दिल्ली ब्लास्ट केस में चार संदिग्ध सबूत न मिलने पर रिहा, बंगाल में राज्यपाल बोस ने TMC सांसद के आरोपों को मनगढ़ंत बताया, दिल्ली में तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलेंगे, SIR के खिलाफ TVK का राज्यभर में प्रदर्शन और भारत को कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका से हार झेलनी पड़ी, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.
    7 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल जांच में एक महिला डॉक्टर गिरफ़्तार, बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज़, जन सुराज ने NDA की जीत पर बड़ा आरोप लगाया, छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया, केरल में टिकट न मिलने से नाराज़ एक RSS कार्यकर्ता ने आत्महत्या की, दिल्ली में हवा 'गंभीर' श्रेणी में रही, मेक्सिको में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में 120 लोग घायल, साउथ कोरिया को मिली परमाणु ऊर्जा आधारित पनडुब्बियां बनाने की अनुमति और भारत को मिला 124 रन का लक्ष्य, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min