5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    दिल्ली में AQI 400+ के साथ हवा गंभीर बनी रही, रोहिणी आचार्य ने लालू परिवार से दूरी बनाई, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एसयूवी-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, कर्नाटक हाई कोर्ट की मंजूरी के बाद RSS आज चित्तपुर में रूट मार्च निकालेगी, यूपी के सोनभद्र में खदान ढहने से 15 लोग फंसे, ब्राज़ील में COP30 के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “फ्री द अमेज़न” के नारे लगाए, पुतिन-नेतन्याहू ने गाज़ा, ईरान और सीरिया पर चर्चा की, अमेरिका-साउथ कोरिया में समझौता हुआ और भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में SA को 63 रन की बढ़त मिली, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी ने नर्मदा में देव मोगरा मंदिर में पूजा की, PM 9,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को ही बनना चाहिए CM, RJD ने हार के बाद दी प्रतिक्रिया, रोहिणी आचार्या ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया, बीजेपी ने तीन नेताओं को किया निलंबित, सुरक्षा एजेंसियों ने जैश और ISIS के मॉड्यूल की साजिशों का पर्दाफाश किया, हिंदू नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई, दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, यूपी ने किराये के एग्रीमेंट पर 90% तक स्टांप शुल्क में छूट देने का फैसला किया, ईडन गार्डन्स टेस्ट में भारत को मामूली बढ़त, साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    7 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    कश्मीर के नौगाम थाने में हुए धमाके को डीजीपी ने बताया हादसा, बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद पर चर्चा तेज, कांग्रेस ने हार की समीक्षा की और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बीजेपी ने आरके सिंह को निलंबित किया, यूपी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन बिना फॉर्म के देने का फैसला किया, लखनऊ यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर के इस्तीफे पर ATS का शक, मुजफ्फरपुर में घर में लगी आग से परिवार के 5 लोगों की मौत, Apple ने नए CEO की तलाश शुरू की, IPL 2026 में कई बड़े ट्रेड हुए, और भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में भारत 4 विकेट पर 138 रन पर. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    7 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने 15 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया, महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा, श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत और 27 घायल, विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारतीय कांसुल्स के साथ द्विपक्षीय संबंधों और प्रवासी गतिविधियों की समीक्षा की, छह राज्यों के उपचुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस में चुनावी हार के बाद असंतोष बढ़ा, चिराग पासवान की प्रेस कान्फ्रेंस आज, पाकिस्तान में सरबजीत कौर ने धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, बीबीसी की माफी के बावजूद ट्रंप ने क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और कोलकाता टेस्ट में भारत 1/37 से आगे खेल रहा है. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    7 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    बिहार में तस्वीर साफ हो गई है और 243 में से 203 सीटों पर बढ़त के साथ NDA सत्ता में लौटने की ओर, महागठबंधन 34 सीटों पर सिमटा दिख रहा है, तेजस्वी यादव राघोपुर से जीते, तेजप्रताप महुआ से हारे, दिल्ली में बीजेपी ने जीत का जश्न मनाया, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, 16 नवंबर को पूरे बिहार में बीजेपी की बड़े जश्न की तैयारी, चिराग पासवान कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. AIMIM के ओवैसी ने सीमांचल की जनता का शुक्रिया अदा किया, उपचुनावों के नतीजे घोषित, NIA ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार और ड्रग्स तस्करी केस में चार्जशीट दाखिल की, H-1B वीजा खत्म करने की तैयारी में अमेरिका, और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने खिलाफ चल रहे ट्रायल को राजनीतिक खेल बताया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने भारी बढ़त बनाई, 160 से ज्यादा सीटों पर आगे, घोषित 147 नतीजों में एनडीए को 125, महागठबंधन को 17 और AIMIM को 5 सीटें मिलीं, पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने इस जीत के लिए मतदाताओं और सहयोगियों को धन्यवाद दिया, तेजस्वी यादव राघोपुर से फिर जीत गए, लेकिन जन सुराज का खाता नहीं खुला, तेज प्रताप ने तेजस्वी की हार पर प्रतिक्रिया दी, चिराग पासवान की पार्टी का शानदार प्रदर्शन, अखिलेश यादव ने नतीजों की आलोचना की और बीजेपी पर तीखा हमला बोला और चुनाव में नोटा को 1.81 प्रतिशत वोट मिले, काउंटिंग अभी जारी है.सिर्फ 5 मिनट में सुनिए बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार चुनाव के नतीजों में NDA बड़ी जीत की ओर, पटना में बीजेपी और जेडीयू दफ्तरों में जश्न शुरू, PM मोदी और अमित शाह ने इसे सुशासन और विकास के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश बताया, नीतीश कुमार ने NDA की एकजुटता को जीत का कारण कहा, चिराग पासवान की पार्टी का मजबूत प्रदर्शन, मुकेश सहनी ने हार स्वीकार की और तेज प्रताप यादव ने हार का ठीकरा भीतरघात पर फोड़ा, पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत, PM मोदी कल गुजरात दौरे पर और भारत–दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार चुनाव में एनडीए भारी बढ़त बनाए हुए है और 208 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 28 सीटों पर, राघोपुर में तेजस्वी यादव लगभग 10 हजार वोट से पीछे, संजय सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए, दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े आतंकी उमर नबी का घर उड़ाया, कश्मीर में 500 जगहों पर छापे, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को एक भी बढ़त नहीं मिली, तांबरम में वायुसेना का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, अमेरिका में H-1B वीजा खत्म करने का प्रस्ताव लाया जाएगा और कोलकाता टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 159 पर समेटा. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 3 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    बिहार चुनाव में NDA भारी बढ़त के साथ 243 में से करीब 202 सीटों पर आगे, जबकि महागठबंधन 34 पर सिमटता दिख रहा है. JDU की सीटों में बड़ा उछाल है और पार्टी 75 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे नीतीश कुमार का दोबारा सत्ता में लौटना लगभग तय माना जा रहा है. तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे चल रहे हैं, सम्राट चौधरी तारापुर में बड़ी बढ़त पर हैं, और कई सीटों पर AIMIM भी मजबूती से आगे है. कई राज्यों के उपचुनावों में भी मिश्रित नतीजे रहे, जहां नागरोटा में BJP, अंता में कांग्रेस और डम्पा में MNF ने जीत दर्ज की.कांग्रेस और बीजेपी दोनों की तरफ से बयानबाज़ी तेज है, जिसमें हार-जीत के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है.सिर्फ 5 मिनट में सुनिए बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 2 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    एनडीए 199 सीटों से आगे, NDA की बढ़त पर सांसद शशि थरूर ने क्या कहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए वोट चोरी के आरोप, मनोज तिवारी ने CM के चेहरे पर क्या बोला, तेजस्वी यादव का क्या है हाल, मैथिली ठाकुर 8000 वोटों से आगे, मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह जीते, जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका और 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 2 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min