किसी लिफ्ट में दो बच्चियों को बेहोश कर उनका अपहरण करते दो आदमियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये किसी लिफ्ट के सीसीटीवी फुटेज जैसा लग रहा है. इसकी शुरुआत में दो लड़कियां आराम से लिफ्ट में खड़ी दिखती हैं. लिफ्ट खुलते ही अचानक दो आदमी अंदर आते हैं, और बच्चियों के मुंह पर हाथ रखकर उन्हें जबरन पकड़ लेते हैं. लड़कियां बार-बार खुद को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करती हैं, लेकिन नाकाम रहती हैं. कुछ देर बाद लिफ्ट का दरवाजा बंद हो जाता है और ये शख्स बेहोश हो चुकी दोनों बच्चियों को गोद में उठा लेते हैं. लोगों की मानें तो ये घटना बेंगलुरु, कर्नाटक की है, जहां दो हिन्दू लड़कियों को दो मुसलमान युवकों ने अगवा कर लिया. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.