India At Paris

India At Paris

By Aaj Tak RadioNewsSports News
Download on the App Store

India At Paris episodes

  • पेरिस ओलंपिक भारत के लिए क्यों खोया हुआ मौक़ा है?: India At Paris, 12 August
    पेरिस ओलंपिक्स 2024 का समापन हो गया है. मेडल टेबल का फाइनल हिसाब-क़िताब क्या रहा, इंडिया का अभियान कैसा रहा, सोना क्यों नहीं जीत पाए इंडियन एथलीट और पिछले ओलंपिक यानि टोक्यो के मुक़ाबले हम कहां खड़े हैं? इस ओलंपिक के सबसे यादगार और ख़ुशगवार लम्हे कौन से रहे, किन खिलाड़ियों का पदक न जीतना ज़्यादा खला और किस खेल ने सबसे ज्यादा निराश किया? इसके अलावा लॉस एंजेल्स ओलंपिक 2028 के लिए भारत को क्या करना होगा, स्पोर्ट्स की दुनिया में वर्ल्ड पावर बनने के लिए क्या करना पड़ेगा, सुनिए 'India At Paris' के आख़िरी एपिसोड में कुमार केशव और सिद्धार्थ विश्वनाथन के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    22 min
  • रेसलिंग से एक और मेडल की उम्मीद, विनेश पर आज आएगा फैसला?: India At Paris, 10 August
    पेरिस ओलंपिक्स में इंडिया ने मेडल्स का सिक्सर लगा दिया है, देश को छठा मेडल दिलाने वाले अमन सहरावत कौन हैं, पदक जीतने के बाद अमन ने क्या कहा, विनेश फोगाट मामले में फैसला कबतक आ सकता है, कल पेरिस ओलंपिक के हाईलाइट्स क्या रहे, किन खेलों में इंडियन एथलीट्स ने निराश किया और आज यानि 10 अगस्त को कौन से इवेंट्स बाक़ी हैं, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    12 min
  • श्रीजेश और नीरज - ओलंपिक के दो दिग्गज, मेडल जीतकर क्या बोले: India At Paris, 9 August
    पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत ने दो मेडल्स अपने नाम किए. 52 साल बाद बैक टू बैक ओलंपिक मेडल्स जीता मेन्स हॉकी टीम ने, कितना बड़ा है ये अचीवमेंट, इस मैच के बाद रिटायर हो रहे दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश क्यों याद किए जाएंगे, क्या इंडियन हॉकी के अच्छे दिन आ गए? इसकी अलावा जैवलिन थ्रो में अपना बेस्ट देने के बाद भी नीरज चोपड़ा को क्यों सिल्वर से संतोष करना पड़ा, विनेश फोगाट की अपील पर फैसला कब आएगा और आज कौन से इवेंट्स होने हैं, सुनिए India At Paris के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    18 min
  • अपील के बाद विनेश फोगाट को मेडल मिलने के कितने चांसेज हैं?: India At Paris, 8 August
    विनेश फोगाट के डिसक्वॉलिफिकेशन मामले में अबतक क्या हुआ और आगे क्या होने जा रहा है? क्या अपील के बाद विनेश को पदक मिलने की उम्मीद है, इसके अलावा पेरिस में कल बाक़ी चुनौतियों से इंडियन एथलीट्स कैसे दो-चार हुए, आज कम से कम दो मेडल्स पर रहेंगी निगाहें और किन खेलों में हो सकता है चमत्कार, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    12 min
  • फाइनल में पहुंचकर भी खाली हाथ क्यों लौटेंगी विनेश फोगाट?: India At Paris, 7 August
    पूरे देश के होठों पर पिछले दो दिनों से एक ही नाम है विनेश फोगाट. पेरिस ओलंपिक्स में दबदबे के साथ विनेश ने फाइनल में जगह बनाई और लग रहा था कि पहला गोल्ड आने ही वाला है, लेकिन आई तो थोक भाव में निराशा. विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई हो गई हैं, ऐसा क्यों हुआ, रेसलिंग के रूल्स क्या कहते हैं और आगे क्या होगा? इसके अलावा कल नीरज चोपड़ा, इंडियन मेंस हॉकी और टेबल टेनिस के इवेंट में क्या हुआ और आज के हाई प्रोफाइल इवेंट्स क्या हैं, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    7 min
  • बैंडमिंटन में भी निल बटा सन्नाटा, हॉकी में 44 साल बाद सुनहरा मौक़ा: India At Paris, 6 August
    पेरिस ओलंपिक्स में अब तक 10 स्पोर्ट्स में इंडियन चुनौती समाप्त हो चुकी है. दसवें दिन यानि कल भारत के लिए क्या हाईलाइट्स रहे, कहां कहां इंडियन कंटिंजेंट ने लैग किया और किन खेलों में बाज़ी मारी? इसके अलावा आज कौन से इम्पोर्टेन्ट इवेंट्स हैं और 44 साल बाद मेंस हॉकी में क्या भारत इतिहास रच पाएगा, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    9 min
  • हॉकी में बढ़ी मेडल की उम्मीद, लक्ष्य लगाएंगे इंडिया के लिए चौका?: India At Paris, 5 August
    पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन इंडियन मेन्स हॉकी टीम ने शानदार परफॉर्म किया. ग्रेट ब्रिटेन को हराकर बैक टू बैक ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुँचने में कामयाब रही हरमनप्रीत की टीम. कल के दिन यानि 4 अगस्त का क्या लेखा जोखा रहा और आज के अहम इवेंट्स क्या हैं? क्या लक्ष्य सेन आज भारत की झोली में चौथा पदक डाल पाएंगे, बाक़ी किन खेलों से पदक की आस है और पेरिस ओलंपिक के आख़िरी हफ़्ते में इंडिया क्या टोक्यो ओलंपिक की मेडल टैली को क्रॉस कर पाएगा, सुनिए 'India At Paris' में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    12 min
  • लक्ष्य, लवलीना और हरमनप्रीत पक्की करेंगे पदक की आस?: India At Paris, 4 August
    पेरिस ओलंपिक खेलों में कल भी इंडियन कंटिंजेंट के लिए कई ऐसे मौके आये जब पदक के काफी क़रीब आकर उसे हाथ से फिसल जाने दिया. तो ओलंपिक खेलों के 8वें दिन, यानी कल क्या क्या घटा, क्या इंडियन बॉक्सर के साथ हुई चीटिंग और आज भारत के लिए कहाँ मौक़े होंगे, क्या लक्ष्य सेन इतिहास बनाएंगे, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    10 min
  • मनु भाकर के सामने हैट्रिक का 'लक्ष्य', 7वें दिन इंडिया ने किया कमाल: India At Paris, 3 August
    पेरिस ओलंपिक का सातवां दिन भारत के लिए खुशियों का पैग़ाम लेकर आया. इंडियन एथलीट्स ने कहां कहां क़ामयाबी के झंडे गाड़े और किन इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन के बावजूद मेडल से चूक गए? इसके अलावा आज क्या मनु भाकर देश की सबसे सफ़ल ओलंपियन बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगी, दीपिका कुमारी और निशांत देव क्या मेडल की उम्मीदें पक्की करेंगे और आज कौन से अहम इवेंट्स होने वाले हैं, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    11 min
  • बैडमिंटन में बड़ी निराशा, हॉकी में चमत्कार की उम्मीद: India At Paris, 2 August
    पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत के लिए सिल्वर लाइनिंग क्या रही, बैडमिंटन में किन खिलाड़ियों ने निराश किया, शूटर स्वप्निल कुसाल ने जीत के बाद क्या कहा, आज कौन से इवेंट वहां होंगे और हॉकी में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत कितनी मजबूती से खेल पाएगा? इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में क्या नया विवाद हो गया है, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.


    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    14 min

About India At Paris

From the publisher's feed

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 दूसरे शहरों में ये खेल आयोजित होंगे. आजतक रेडियो पर Paris Olympics 2024 से जुड़े…