India At Paris

India At Paris

By Aaj Tak RadioNewsSports News
Download on the App Store

India At Paris episodes

  • मनु 'धाकड़' का अनोखा रिकॉर्ड, 10 मेडल जीतने का ख़्वाब पूरा होगा?: India At Paris, 31 July
    मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीतकर कौन सा नायाब रिकॉर्ड बना दिया, कल पेरिस ओलंपिक में किन मोर्चों पर भारत को निराशा हाथ लगी, बॉक्सिंग में इंडियन बॉक्सर प्रीति पवार के साथ क्या नाइंसाफ़ी हुई, हॉकी में भारत के सामने अब क्या चुनौती होगी और आज कौन इंडियन एथलीट्स के कौन से अहम इवेंट्स होने हैं, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    12 min
  • अर्जुन चूके, मनु भाकर के पास इतिहास रचने का मौक़ा!: India At Paris, 30 July
    पेरिस ओलंपिक में मेडल टैली क्या कहानी कह रही है, इंडियन शूटर अर्जुन बाबुटा कैसे मेडल से चूक गए, मनु भाकर क्या आज नया इतिहास बना पाएंगी, हॉकी में कब तक भाग्य के भरोसे चलेगी पुरुष टीम, कल भारत को कहां-कहां निराशा हाथ लगी और किस किसने पदक की उम्मीद जगाई, इसके अलावा एक ब्रिटिश कमेंटेटर को लेकर बवाल क्यों हुआ, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    11 min
  • शूटिंग-आर्चरी से आज बढ़ेगी इंडिया की मेडल टैली?: India At Paris, 29 July
    भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन (28 जुलाई) कैसा रहा, मनु भाकर ने कैसे इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, उनके कोच जसपाल राणा ने मनु के बारे में क्या कहा और आज मनु फिर कौन से इवेंट में नज़र आएंगी? आज यानी तीसरे दिन भारत को किन खेलों से पदक की उम्मीद है, बैडमिंटन के मोर्चे पर और हॉकी में अर्जेंटीना की चुनौती के लिए इंडिया कितनी तैयार है, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    13 min
  • मनु भाकर इंडिया के पहले मेडल पर निशाना लगाएंगी?: India At Paris, 28 जुलाई
    पेरिस ओलंप‍िक में आज (28 जुलाई) दूसरा दिन है. लेकिन कल पहला दिन भारत के लिहाज से कैसा रहा, किन खेलों में भारत को निराशा हाथ लगी और कहां से पॉज़िटिव ख़बर आई? इसके अलावा आज कौन से अहम इवेंट्स में इंडियन एथलीट्स हिस्सा लेंगे और क्या भारत की झोली में पहला मेडल आने वाला है, मनु भाकर के कोच कितने कॉन्फिडेंट हैं, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    9 min
  • किन खेलों में भारत को मेडल की सबसे ज़्यादा उम्मीद?: India At Paris, 26 जुलाई
    पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) बस शुरू हुआ चाहता है. ओपनिंग सेरेमनी को लेकर क्या तैयारियां हैं, क्या ख़ास रहने वाला है इसमें और भारतीय दल (Indian Contingent) का स्वरूप कैसा रहेगा? इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में इंडिया की झोली में कितने मेडल्स आने वाले हैं, क्या अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएगा इंडियन कंटिंजेंट, वो कौन से खेल हैं जहाँ से मेडल्स आने की उम्मीद सबसे ज़्यादा है और युवा एथलीट्स की भरमार से इंडिया को फ़ायदा होगा या नुक़सान, सुनिए पहले एपिसोड में कुमार केशव के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    13 min

About India At Paris

From the publisher's feed

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 दूसरे शहरों में ये खेल आयोजित होंगे. आजतक रेडियो पर Paris Olympics 2024 से जुड़े…