Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मु... more
FAQs about Bhaunchak:How many episodes does Bhaunchak have?The podcast currently has 423 episodes available.
January 10, 2025पैदल जा रहे शख्स पर बिना हेलमेट चलने का काट दिया चालान | भौंचकमध्य प्रदेश के पन्ना में पैदल चलने वालों का बिना हेलमेट चलने का क्यों काट दिया गया चालान? पीड़ित ने की थाने में शिकायत और बताया कि पुलिस वाले अपना टार्गेट पूरा करने के लिए चालान काट रहे हैं - सुनिए पूरा भौंचक किस्सा...more2minPlay
January 09, 2025गूगल मैप्स ने पुलिस को असम की जगह नागालैंड पहुंचा दिया, लोगों ने की पिटाई | भौंचकजाना था जापान पहुंच गए चीन समझ गए ना, तो आपने सुना होगा लेकिन ये किस्सा ज़रा अलग है क्योंकि यहां पुलिस निकली थी किसी क्रिमिनल को पकड़ने गूगल मैप लगाकर और पहुंच गई कहीं और. फिर जो हुआ वो किस्सा सुनिये आज के भौंचक में...more3minPlay
January 08, 2025नाराज़ बीवी "भिखारी" संग भागी? | भौंचकयूपी के हरदोई जिले का एक मामला सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. कहा गया कि एक महिला अपने पति और छह बच्चों को छोड़कर एक भिखारी के साथ फरार हो गई. हालाँकि, महिला घर लौटी और कुछ अलग ही कहानी बता रही है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में....more2minPlay
January 07, 2025अजब चोर की ग़ज़ब करतूत! घर में क़ीमती सामान नहीं मिला तो किया ये कारनामा | भौंचकमुंबई के मलाड में एक चोर जब चोरी करने के इरादे से एक घर में घुसा तो चोरी करने लायक कुछ न मिलने पर उसने जो हरकत की उसे सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे. हालाँकि पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर छोड़ भी दिया, जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' खबर में....more2minPlay
January 06, 2025DGP के नाम पर बने फर्जी इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चैनल, काट रहे थे मलाई | भौंचकयूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया. पैसे लगाकर अकाउंट वेरिफाई कराया गया, फिर हजारों रुपये और हज़ारों फॉलोअर्स भी कमाए. लेकिन ऐसे पकड़ा गया साइबर ठग! जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' खबर में....more2minPlay
January 03, 2025घर की खिड़की पर बैठी रहती थी सास-बहू, सप्लाई करती थी स्मैक | भौंचकयूपी के बाराबंकी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस के अभियान में तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन तस्करों के पास से लगभग 75 लाख रुपये के स्मैक बरामद हुए हैं. लेकिन, इन महिअलों की तस्करी की कहानी बड़ी दिलचस्प है. ये अपने घर की खिड़की से स्मैक सप्लाई करती थीं. सुनिए पूरा मामला, आज की 'भौंचक' ख़बर में....more2minPlay
January 02, 2025मोबाइल चोरों को मिलता था यात्रा भत्ता और खाने का वाउचर, टैक्स भी देते थे | भौंचकये कहानी है Salaried चोरों की। जी हां, यूपी में मोबाइल चोरों की एक कंपनी जो चोरी करने वाले अपने कर्मियों को बाकायदा सैलरी देती थी. इसके अलावा मुफ्त खाना और ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाता था. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से...more3minPlay
January 01, 2025कहीं बनती है गुड़िया, कहीं जेब में रखने हैं दाल - दुनियाभर में एक जनवरी की भौंचक प्रथाएं | भौंचककहीं दरवाज़े पर लहसुन लटकाया जाता है तो कहीं बनाई जाती है गुड़िया. नया साल मनाने की क्या हैं अजब गजब प्रथाएं? जानते हैं आज के भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से...more3minPlay
December 31, 2024मंदिर में बैठकर 15 मिनट तक पूजा की, फिर मूर्ति का मुकुट लेकर भाग गया शख्स | भौंचकयूपी के मिर्जापुर के एक मंदिर में चोर ने कुछ अलग अंदाज में चोरी की. चोर ने पहले मंदिर में 15 मिनट तक बैठकर पूजा की. इसके बाद हनुमानजी का चांदी का मुकुट चुराकर भाग गया. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में....more3minPlay
December 30, 2024मऊ में एक युवक को महीने में 10 दिन 'रौशनी' किन्नर के साथ रहने का आदेश | भौंचकमहिला हर चीज बांट सकती है पर अपना पति नहीं. पति की बात आने पर वो एक पल को भी समझौता करने को तैयार नहीं होती. पति का प्यार किसी और महिला के साथ बांटना तो मानों उसके लिए असंभव होता है. लेकिन यूपी के मऊ जिले की एक महिला को ऐसा करना पड़ेगा. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में....more2minPlay
FAQs about Bhaunchak:How many episodes does Bhaunchak have?The podcast currently has 423 episodes available.