Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मु... more
FAQs about Bhaunchak:How many episodes does Bhaunchak have?The podcast currently has 423 episodes available.
November 29, 2024जापान में स्ट्रेस भगाने के लिए एक शख्स ने तोड़ दिए 1000 घर! | भौंचकस्ट्रेस दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. कुछ खाना बनाते हैं तो कुछ लोग घूमने निकल पड़ते हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है अपना तनाव दूर करने के लिए कोई किसी के घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दे. वो भी एक दो नहीं बल्कि 1000 से ज्यादा घरों में. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में....more2minPlay
November 28, 2024नोएडा के एक डॉगी की बदली क़िस्मत, बना कनाडा का 'नागरिक' | भौंचकसड़क पर आवारा कुत्तों की क्या हालत होती है, हम सब जानते हैं, लेकिन अगर वही कुत्ता नोएडा की सड़क से सीधे कनाडा में किसी रईसजादे की गोद में पहुंच जाए तो इसे आप क्या कहेंगे. ये कहानी जयपुर से शुरू होती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में....more3minPlay
November 27, 2024बिहार में अजीब गरीब डकैती, बंदूक दिखाकर डेढ़ लाख का लहसुन ले गए | भौंचकबिहार के गया जिले में बीती देर रात अपराधियों ने लहसुन और आटा के गोदाम में भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधी किसी बाइक या फोर व्हीलर वाहन से नहीं पहुंचे थे, बल्कि ट्रक से पहुंचे थे. जिस पर 15 से 20 अपराधी सवार थे. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more2minPlay
November 26, 2024सवा लाख सैलरी, दूल्हा इंजीनियर लेकिन दुल्हन ने लौटा दी बारात, कहा सरकारी नौकरी चाहिए | भौंचकयूपी के फर्रूखाबाद में एक बारात बिना दुल्हन के ही लौटकर चली गई. दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला तो डाल दी, लेकिन फेरे लेने से मना कर दिया. इसके पीछे की वजह ऐसी कि जानकर हर कोई हैरान हो जाए. दरअसल दुल्हन को बताया गया कि दूल्हे की सरकारी नौकरी है, लेकिन दूल्हा प्राइवेट इंजीनियर है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more2minPlay
November 25, 2024दूल्हे के हार से नोट खींच कर भागा शख्स, दूल्हे ने दौड़ा कर पकड़ा | भौंचकयूपी के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की ड्रेस पहना व्यक्ति लोडर पर लटका हुआ नजर आ रहा है. कुछ दूर जाने के बाद दूल्हा और उसके साथी बीच सड़क पर लोडर ड्राइवर को जमकर पीटते हैं. आरोप है कि ड्राइवर दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला से एक नोट खींचकर भाग रहा था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more2minPlay
November 22, 2024डेडबॉडी समझ कर फ्रीज़र में डाल दिया, मरने के चार घंटे बाद बोला "बाहर निकालो" | भौंचकझुंझुनू के बीडीके अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज को मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दे दी. उसके बाद बॉडी को चार घंटे तक डीप फ्रीजर में रख दिया. जब अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया गया तो वो अचानक जिंदा हो गया. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है. सुनिए पूरी खबर 'भौंचक' में...more2minPlay
November 21, 2024"तुम्हें छुट्टी नहीं मिलती? तो चलो मेरे साथ" बोलकर रोबोट ने कर लिया अपहरण | भौंचकगुंडे-बदमाश लोगों को चलती वैन से किडनैप कर लेते हैं, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि रोबोट ने किसी को किडनैप कर लिया. सोशल मीडिया पर इन दिनों किडनैपिंग के ऐसे ही एक सीसीटीवी फुटेज ने लोगों का दिमाग चकराया हुआ है. एक रोबोटिक्स कंपनी के दावे के मुताबिक, दूसरी कंपनी का एक एआई रोबोट उनके शोरूम से 12 रोबोट को किडनैप करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more3minPlay
November 20, 2024शादी की खुशी में छत से उड़ा दी बीस लाख की गड्डी | भौंचकशादी लाइफ का ऐसा पार्ट होता है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है. ऐसा सोचकर हर कपल कुछ नया करने की कोशिश जरूर करता है. ठीक ऐसा ही मामला यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आया है. यहां दो भाइयों की एक ही दिन शादी थी. दोनों को अपनी शादी की इतनी खुशी हुई कि उन्होंने 20 लाख रुपये हवा में उड़ा डाले. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more2minPlay
November 19, 2024बाघिन के 'इश्क़' में मजनूं बना बाघ, 300 किलोमीटर चलकर आ गया | भौंचकतेलंगाना के कवल टाइगर रिजर्व (केटीआर) में महाराष्ट्र से जॉनी नाम का एक नर बाघ आया है. केटीआर में पिछले एक महीने से इस बाघ को देखा जा रहा है. ये महाराष्ट्र की टिपेश्वर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी से यहां पहुंचा है. यानी जंगल और खेतों को पार करते हुए जॉनी कुल 300 किलोमीटर का सफर कर चुका है. माना जा रहा है कि जॉनी अपनी साथी यानी एक बाघिन की तलाश में इतनी दूर तक आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more3minPlay
November 18, 2024जयमाल खत्म हुआ ही था कि चलने लगे लात-घूंसे, दुल्हन भी स्टेज से कूदी | भौंचकलखनऊ में एक शादी समारोह में बवाल हो गया. नौबत मारपीट की आ गई. देखते ही देखते वर और वधू पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे पर टूट पड़े. शादी में भगदड़ मच गई. दूल्हा स्टेज से कूद पड़ा. हैरानी की बात ये रही कि इस मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more3minPlay
FAQs about Bhaunchak:How many episodes does Bhaunchak have?The podcast currently has 423 episodes available.