Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मु... more
FAQs about Bhaunchak:How many episodes does Bhaunchak have?The podcast currently has 514 episodes available.
November 18, 2024जयमाल खत्म हुआ ही था कि चलने लगे लात-घूंसे, दुल्हन भी स्टेज से कूदी | भौंचकलखनऊ में एक शादी समारोह में बवाल हो गया. नौबत मारपीट की आ गई. देखते ही देखते वर और वधू पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे पर टूट पड़े. शादी में भगदड़ मच गई. दूल्हा स्टेज से कूद पड़ा. हैरानी की बात ये रही कि इस मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more3minPlay
November 15, 2024सहारनपुर में युवक को पांच बार काटा, सपेरा बुलाया तो उसे भी काट लिया | भौंचकयूपी के सहारनपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक युवक के पीछे एक नागिन पड़ी हुई है. युवक और उसके घरवालों ने दावा किया कि दो महीने में पांच बार काट चुकी है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई. वहीं, युवक ने सपेरे को नागिन को पकड़ने को बुलाया तो नागिन ने उसको भी काट लिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more2minPlay
November 14, 2024बिहार: केंद्रीय मंत्री ने स्विच दबा कर पंखा चलाया, तालियों से गूंज गयी लाइब्रेरी | भौंचककेंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री और बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद राजभूषण चौधरी अचानक चर्चा में हैं. जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में एक उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. क्या है पूरा मामला, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर में गर्वित से. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत...more2minPlay
November 13, 2024घर के नीचे खज़ाना दबा होने का लालच देकर तांत्रिक ने ही लूट लिया, फरार | भौंचकयूपी के बरेली में बुजुर्ग दंपति से पहले ठगों ने जान-पहचान बनाया और फिर उन्हें ये भरोसा दिलाया कि उनके घर के नीचे करोड़ों की संपत्ति दबी हुई है. जब बुजुर्ग दंपति ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया तो फिर उनके घर में एक 5 फीट का गड्डा करके उसमें एक हांडी डाल दिया और दंपति से उसमें 5 लाख रुपये रखने के लिए कहा. जिसके बाद तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया. फिर क्या हुआ, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more2minPlay
November 12, 2024पेट्रोल पंप पर युवक ने लगा दिया अपना QR Code, धरा गया | भौंचकमिज़ोरम के आइजोल के एक पेट्रोल पंप पर लगे क्यूआर कोड स्टिकर को बदलकर पैसे चुराने के आरोप में एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक युवक वर्तमान में आइजोल के सशस्त्र वेंग इलाके में रहता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more3minPlay
November 11, 2024चायवाले को पापा बताकर शो रूम में बैठाया, बाइक ले कर फरार | भौंचकउत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने एक स्पोर्ट्स बाइक लेकर फरार हो गया. फरार युवक एक चाय वाले को अपने पापा बनाकर बाइक चोरी करने आया था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more3minPlay
November 08, 2024स्टेशन मास्टर पत्नी को बोल रहा था OK ड्राइवर ने सिग्नल समझकर ट्रेन चला दी | भौंचकछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक बेहद विचित्र मामले की सुनवाई हुई. पति-पत्नी के झगड़े के बीच भारतीय रेलवे को 3 करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा और इसी बात को आधार बनाकर परेशान पति ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए तलाक की याचिका लगा दी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more3minPlay
November 07, 2024GenZ लड़के ने बॉस से ऐसे मांगी छुट्टी, मेल वायरल हो गया | भौंचकऑफिस में काम करने वाले लोग बड़े अदब के साथ बॉस से छुट्टी की परमिशन मांगते हैं. बकायदा एप्लीकेशन मेल लिखते हैं, लोग पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी एप्लीकेशन की भाषा इतनी अच्छी हो कि किसी भी सूरत में उनकी छुट्टी कैंसिल न हो. लेकिन एक GenZ लड़के ने बॉस से कुछ ऐसे छुट्टी मांगी कि उसके मेल का स्कीनशार्ट वायरल हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में....more2minPlay
November 06, 2024शराब तस्करी का नया पैंतरा, ट्रांसफॉर्मर में भरकर ला रहे थे शराब, लगा झटका | भौंचकबिहार के अररिया में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां करीब 50 लाख की शराब ट्रांसफार्मर में भरकर ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. मिनी ट्रक में रखे ट्रांसफार्मर के भीतर शराब देख पुलिस भी हैरान रह गई. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more2minPlay
November 05, 2024अमेठी में एकता का संदेश देने के लिए मुस्लिम युवक ने छपवाए ऊं वाले शादी के कार्ड | भौंचकउत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक मुस्लिम परिवार ने अपने बेटी की शादी के कार्ड में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो छपवाकर सबको हैरान कर दिया. जिसने भी मुस्लिम लड़की की शादी का कार्ड देखा चौंक गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में...more3minPlay
FAQs about Bhaunchak:How many episodes does Bhaunchak have?The podcast currently has 514 episodes available.