Cinemascope Reviews

Cinemascope Reviews

By Radio Playback IndiaArtsVisual Arts
Download on the App Store

All Cinemascope Reviews episodes

  • Special OPS 1.5 | Film Ki Baat | A Discussion
    आज की फिल्म की बात में हम चर्चा करने जा रहे हैं Hotstar पर जारी वेब सीरीज स्पैशल अप्स 1.5 की, जिसमें प्रमुख भूमिका में दिखे हैं बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता के के मेनन, साथ ही विनय पाठक और अफताब शिवदासवानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, नीरज पांडे ने इसे निर्देशित किया है, आज की चर्चा में शामिल हैं फिल्म समीक्षक अहवान पढ़ी,और हिमांशु जोशी, फिल्म एक्टर अरुण कालरा और पहली बार शामिल हो रहे हैं अविजित दास पटनायक, संचालन कर रहे हैं रेडियो प्लेबैक इंडिया के प्रमुख संपासिनेमा स्कोप फिल्म की बात में आप सबका स्वागत है, मैं हूं आपका रेडियो साथी सुशील, आज की फिल्म की बात में हम चर्चा करने जा रहे हैं। Hotstar पर जारी वेब सीरीज स्पैशल अप्स 1.5 की, जिसमें प्रमुख भूमिका में दिखे हैं बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता के के मेनन, साथ ही विनय पाठक और अफताब शिवदासवानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, नीरज पांडे ने इसे निर्देशित किया है, आज की चर्चा में शामिल हैं फिल्म समीक्षक अहवान पढ़ी,और हिमांशु जोशी, फिल्म एक्टर अरुण कालरा और पहली बार शामिल हो रहे हैं अविजित दास पटनायक, संचालन कर रहे हैं रेडियो प्लेबैक इंडिया के प्रमुख संपादक सजीव सारथी.
    39 min
  • Meenakshi Sundreshwar ।। Film ki Baat
    नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सबका सिनेमा स्कोप फिल्म की बात में, आज हम जिस फिल्म की चर्चा करने को एकत्रित हुए हैं वो है नेटफ्लिक्स पर जारी करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस्ड फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर, जिसमें नजर आए हैं अभिमन्यु दसानी और सान्या मल्होत्रा, विवेक सोनी ने इस फिल्म को लिखा है और निर्देशित किया है, जस्टिन प्रभाकरण ने फिल्म का संगीत रचा है, और गीत लिखे हैं राज शेखर ने, आज की चर्चा में शामिल हैं फिल्म शोध कर्ता कुमार मौसम, अभिनेता अरुण कालरा, फिल्म लेखिका प्रतिमा सिन्हा, फिल्म समीक्षक हिमांशु जोशी, और पहली बार शामिल हो रहे हैं ब्लॉगर और लेखिका प्रदीप्ति और न्यू इंडियन एक्सप्रेस से सीनियर corospondant रोमल, संचालन है रेडियो प्लेबैक इंडिया के प्रमुख संपादक सजीव सारथी
    50 min
  • Jai Bhim || Film Ki Baat || Pankaj Shukla

    जय भीम मूल रूप से एक तमिल फिल्म है, लेकिन ओ टी टी पर ये तेलुगु, मलयालम और हिन्दी में भी (डब संस्करण) उपलब्ध है, ये फिल्म हमारे समाज से सीधे सपाट और तल्ख लहजे में कुछ सवाल पूछती है, फिल्म पर हो रही इस चर्चा को लीड कर रहे हैं प्रतिष्ठित फिल्म समीक्षक एवं लेखक पंकज शुक्ला, साथ ही चर्चा में शामिल हैं, फिल्म समीक्षक हिमांशु जोशी, फिल्म लेखिका प्रतिमा सिंह, जाने माने अभिनेता और पॉडकास्टर अरुण कालरा, साथ ही फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साँझ कर रहे हैं फिल्म के तेलुगु संस्करण के गीतकार नरसिमन वेरुपुथुर, संचालन है सजीव सारथी का और प्रस्तुति है सुशील पी की । 

    57 min
  • Tabbar || Film Ki Baat || Ajitpal Singh

    सिनेमास्कोप फिल्म की बात में, आज हम चर्चा करेंगे सोनी liv पर प्रदर्शित वेब सीरीज टब्बर की, इस चर्चा में रेडियो प्लेबैक इंडिया के प्रमुखसंपादक सजीव सारथी के साथ शामिल हैं फिल्म समीक्षक अहवान पधी, और  साथ ही इस वेब सीरीज के निर्माण और निर्देशन के अपने अनुभव हमसे सांझा करेगें वेब सीरीज के निर्देशक अजितपाल सिंह

    34 min
  • A Suitable Girl || Film Ki Baat || Dipti Admane

    cinemscope फिल्म की बात में, आज हम चर्चा करेंगे एक डॉक्यू ड्रामा फिल्म a suitable girl की, इस चर्चा में शामिल हैं फिल्म लेखिका प्रतिमा सिन्हा, फिल्म एक्टर अरुण कालरा, फिल्म समीक्षक हिमांशु जोशी, प्रेसेंटर सुशील, और हमारे आज की खास मेहमान है, दीप्ति अदमने जिन्होंने इस फिल्म में एक प्रमुख किरदार निभाया है, संचालन कर रहे हैं रेडियो प्लेबैक इंडिया के प्रमुख संपादक सजीव सारथी

    43 min
  • Rashmi Rocket || Film Ki Baat || Susheel P || Sajeev Sarathie

    फिल्म की बात के आज के एपिसोड में चर्चा हो रही है तापसी पन्नू, प्रियांशु पैन्युली और अभिषेक बैनर्जी अभिनीत फिल्म रश्मि रॉकेट की, इस चर्चा में हमारे साथ हैं, फिल्म लेखिका प्रतिमा सिन्हा, फिल्म शोधकर्ता कुमार मौसम, फिल्म समीक्षक हिमांशु जोशी और आह्वान पढ़ी, फिल्म एक्टर अरुण कालरा, और एक दर्शक के रूप में अपने विचार लेकर प्रज्ञा मिश्रा और आपका रेडियो साथी सुशील, संचालन कर रहे हैं रेडियो प्लेबैक इंडिया के प्रमुख संपादक सजीव सारथी, तो आनंद लीजिए इस दिलचस्प चर्चा का 


    41 min
  • Sardar Udham || Film Ki Baat || Sajeev Sarathie || Susheel P || S02:E02

    फिल्मी गपशप में आज चर्चा विक्की कौशल अभिनीत, सूजित सरकार निर्देशित, सरदार उधम की, चर्चा में भाग ले रहे हैं, फिल्म अभिनेता अरुण कालरा, साहित्यकार प्रतिभा कटियार, स्क्रीन लेखिका प्रतिमा सिन्हा, गायक और प्रीज़ेन्टर सुशील पी, फिल्म शोधी कुमार मौसम, संचालन है सजीव सारथी की, आनंद लीजिए इस चर्चा का 

    46 min
  • Squid Game || Film Ki Baat || Murtaza Ali Khan || Susheel P

    सिनेमा स्कोप रिव्यूस् क दूसरे सीजन में आप सबका स्वागत है, इस नए सीजन के पहले एपिसोड में चर्चा, पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी वेब सीरीज़ Squid Geme की, चर्चा को लीड कर रहे हैं प्रख्यात फिल्म समीक्षक मुर्तजा अली खान, पेनल में हैं प्रशेन क्यावल, सजीव सारथी, आह्वान पधी और सुशील पी। क्या है नेटफलिक्स द्वारा जारी इस सीरिस में खास जानिए आज कि इस चर्चा में ।

    35 min
  • Doordarshan || Film Recommendation || Gagan Puri || Susheel P || Ahwaan Padhee || Door Ke Darshan
    80 और 90 के दशकों वाले लोगों के लिए दूरदर्शन शब्द एक झरोखा है बीती यादों का. इस शब्द को सुनते ही इस दौर के लोगों के चेहरों पर एक सुरीली मुस्कान उभर आती है, अब सोचिए की कोई दूरदर्शन एरा का व्यक्ति किसी वजह से कोमा में चला जाए और 30 साल बाद अचानक कोमा से जाग उठे तो उसके लिए ये दुनिया किस हद तक बदल चुकी होगी, है ना ये दिलचस्प प्लॉट ? जी हां इसी तरह की एक कहानी बयान करती है लेखक निर्देशक गगन पूरी निर्देशित फिल्म “दूरदर्शन”, डॉली अलुवालिया, मनु ऋषि और माही गिल जैसे कलाकारों ने इस फिल्म में अभिनय किया है, इस फिल्म से गुज़रना, जैसे बीते समय को वापस मूड कर देखने जैसा है, हल्के फुल्के अंदाज़ की ये फिल्म एक अच्छी फॅमिली एंटरटेनर है, जो कम से कम एक बार तो ज़रूर देखी ज सकती है, और फॅमिली के साथ एंजाय की जा सकती है. आज हम इसी फिल्म को आपकी फॅमिली व्यूयिंग के लिए रेकमेंड कर रहे हैं, साथ ही इस फिल्म पर चर्चा करने के लिए आज हमारे साथ हैं खुद इस फिल्म के लेखक निर्देशक गगन पूरी, जिनसे बातचीत कर रहे हैं हमारे इन हाउस फिल्म क्रिटिक आह्वान पढ़ी
    15 min
  • Pankaj Tripathi ।। CinemaScope Profiles ।। Sushobhit ।। Susheel P
    सिनेमास्कोप प्रोफाइल में आज पेश है समकालीन सिनेमा के श्रेष्ठतम अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी के सीने कैरियर पर एक सार्थक चर्चा, आलेख है सुशोभित का और आवाज है सुशील पी की।
    13 min