Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • महीनों बाद स्कूल जाना बच्चों के लिए क्यों मुश्किल होगा?: कोरोना कवरेज, Ep217
    लॉकडाउन के चलते एक लंबे अरसे बाद बच्चे जब स्कूल जाएंगे तो उन्हें कैसा महसूस होगा ? उनके मानसिक स्वस्थ्य पर क्या असर होगा? भारत में 6 हफ़्तों से कोरोना के मामलों में लगातार हो रही गिरावट से क्या ये मान लेना चाहिए हमने कोरोना पर काबू पा लिया है? साथ ही ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के ट्रायल के नतीजों पर चर्चा और कोरोना से जंग जीतने वाले एक शख़्स से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    34 min
  • खांसी की वजह कोरोना या प्रदूषण, कैसे पहचानें?: कोरोना कवरेज, Ep216
    अल्कोहल वाले सेनेटाइजर से बच्चों को किस तरह का नुकसान होता है? क्या दिल्ली में कोरोना मामलों के बढ़ने के पीछे बढ़ते वायु प्रदूषण का हाथ है? कैसे पहचानें कि खांसी कोविड-19 की वजह से हुई है या प्रदूषण के चलते? और कोरोना को मात देने वाले 95 साल के बुज़ुर्ग से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    32 min
  • कोरोना की वैक्सीन बन भी गई तो लोगों तक सुरक्षित पहुंचेगी कैसे? : कोरोना कवरेज, E215
    वैक्सीन बन भी जाए तो ज़्यादा महत्वपूर्ण उसका रखरखाव होता है, जिनको वैक्सीन देनी है उन तक सुरक्षित तरह से वैक्सीन पहुंचाना होता है. क्या है इसकी प्रक्रिया, कोल्ड चेन को कैसे बनाए रखते हैं? इसे जानेंगे आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    24 min
  • देसी 'कोवैक्सिन' तीसरे चरण में, जून 2021 में लॉन्चिंग: कोरोना कवरेज, Ep214
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ सुनिए कि कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन में क्यों लग रहा है इतना समय, क्या ठंडे भोजन पर ज़्यादा देर तक रहता है कोरोना, वैज्ञानिकों का नया प्रयोग और बातचीत एक कोरोना सर्वाइवर से।

    अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
    26 min
  • देश में कोरोना के डेली केसेज़ कम कैसे हुए?: कोरोना कवरेज, Ep213
    वैक्सीन के बाद बनी एंटीबॉडीज़ और नेचुरल इन्फेक्शन के बाद बनी एंटीबॉडीज़ में क्या अंतर होता है? देश में कोरोना मामलों की संख्या घट रही है तो इसमें महाराष्ट्र का कितना योगदान है? आई आई टी खड़गपुर में कोविरैप नाम की एक नई टेस्टिंग किट बनी है, इसकी क्या ख़ासियत है? और एक कोरोना सर्वाइवर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    33 min
  • आंतों में कैसे छिपकर रहता है कोरोना वायरस?: कोरोना कवरेज, Ep212
    मनुष्य की आंतों में कैसे छिपकर रहता है कोरोना वायरस? ICMR को प्लाज्मा थेरेपी से क्या आपत्ति है और इसे हटाने की बात क्यों हो रही है? प्लाज्मा थेरेपी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार की राय केंद्र से अलग क्यों? और एक कोरोना सर्वाइवर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    32 min
  • नाइट्रिक ऑक्साइड से कैसे होगा कोरोना का इलाज?: कोरोना कवरेज, Ep211
    कोरोना के इलाज में नाइट्रिक ऑक्साइड कैसे बन सकता है विकल्प? क्या कोविड 19 से स्थायी या अस्थायी तौर पर बहरापन हो सकता है? कोरोना महामारी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश पर बात और एक कोरोना सर्वाइवर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    32 min
  • किस ब्लड ग्रुप को कोरोना का ख़तरा सबसे कम होता है?: कोरोना कवरेज, Ep210
    क्या O पॉज़िटिव ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहता है? हेपा फिल्टर्स क्या होते हैं और कैसे कोरोना वायरस से बचा सकते हैं? कोरोना वायरस का इलाज खोजने वाली वो लड़की जिसे मिला 25 हज़ार डॉलर का पुरस्कार और एक कोरोना वॉरियर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    27 min
  • कैसे पता लगाएं कि आप कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं?: कोरोना कवरेज, Ep209
    कोरोना पर काबू पाने के लिए नीति आयोग ने क्या संभावना जताई है? क्या अगले साल फरवरी तक हम कोरोना संक्रमण पर लगाम लगा सकेंगे? कोरोना वैक्सीन की अपडेट क्या है? आखिर कैसे पता लगाएं कि आप कोरोना संक्रामण से मुक्त हो चुके हैं? साथ ही एक कोरोना सर्वाइवर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    32 min
  • कोमॉर्बिड कंडीशन में क्यों बढ़ जाता है कोरोना से मौत का ख़तरा?: कोरोना कवरेज, Ep208
    जिन भी लोगों में कोमॉर्बिड कंडीशन है यानि कोई और बीमारी भी है, ऐसे लोगों में कोविड-19 थोड़ा ज़्यादा घातक होता है इस बात से तो हम वाक़िफ़ हैं लेकिन अब सरकारी डेटा कहता है 5 में से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती जिनमें कोमॉर्बिड कंडीशन होती है, ये कितना चिंताजनक है? इस बात को समझेंगे आज के कोरोना कवरेज में डॉक्टर अविरल वत्स से.
    21 min