Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • कोरोना मरीज़ की देखभाल करते हुए ख़ुद को सेफ़ कैसे रखें: कोरोना कवरेज, Ep207
    अगर आपके परिवार में किसी को कोरोना हो जाए तो आप एक घर में रहते हुए कैसे मरीज़ की देखभाल करें और कैसे इस महामारी से बचकर रहें, सुनिए एक्सपर्ट डॉक्टर के सुझाव. साथ ही, गुजरात में गरबा के लिए तैयार हुई पीपीई ड्रेस की चर्चा, रेमडेसिविर को लेकर WHO का बयान और बातचीत एक कोरोना सर्वाइवर से. कोरोना कवरेज का ये एपिसोड अंजुम शर्मा के साथ. साउंड मिक्सिंग की है कपिल देव सिंह ने.

    अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
    26 min
  • कोरोना की वैक्सीन आई तो कैसे बंटेगी?
    कोरोना की वैक्सीन आई तो सबसे पहले किसे मिलेगी, वैक्सीन का बंटवारा कैसे होगा? क्या इस बार के नवरात्र में भी पहले जैसी धूम रहेगी, त्योहारों के लिए अलग-अलग राज्य सरकारों की क्या है गाइडलाइन्स और एक कोरोना वॉरियर से मुलाक़ात, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    32 min
  • देश में आए कोरोना रीइन्फेक्शन के मामलों से घबराना चाहिए?
    देश में कोरोना रिइन्फेक्शन के कुछ मामले सामने आने पर वाईरोलोजिस्ट का क्या कहना है? केरल के कुछ ज़िलों में इतनी तेज़ी से संक्रामण क्यों बढ़ रहा है? हाथ धोने के बारे में होगी ज़रूरी बातें और कोरोना की जंग जीत चुके एक शख़्स से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    35 min
  • कोरोना के दौर में देश भर की मांओं की क्या चिंता है?
    क्या नवजात बच्चों को भी कोरोना से ख़तरा होता है? क्यों दुनियाभर की मांओं की नींद उड़ गयी है? महामारी के इस दौर में लगातार काम कर रहे एक डॉक्टर से मुलाक़ात और कोविड-19 से जुड़े बड़े अपडेट, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    35 min
  • वैक्सीन का ट्रायल बार बार रुक क्यों रहा है?
    वैक्सीन का ट्रायल बार बार रुक क्यों रहा है, क्या इससे वैक्सीन का इंतज़ार और लंबा खिंच सकता है? कोरोना संक्रमण से बचाव में आयोडीन का क्या रोल है और कोरोना वायरस सतह पर कितनी देर तक ज़िंदा रह सकता है, इस पर नई रिपोर्ट क्या कहती है, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    23 min
  • कम टेस्टिंग के बावजूद रोजाना केसों में भारत बदतर क्यों?
    दुनिया के बाक़ी देशों के मुक़ाबले टेस्टिंग कम हो रही है तब भी भारत में सबसे ज़्यादा मामले क्यों सामने आ रहे हैं? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने त्योहारों के मद्देनज़र लोगों को क्या चेतावनी दी है और कोरोना के मरीजों में होने वाला ब्रेन फॉग क्या है, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    33 min
  • एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी ने कैसे पाया कोरोना पर क़ाबू?
    मुंबई की धारावी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती है. कोरोना संक्रमण फैला तो धारावी उन इलाकों में था जो सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा. लेकिन संक्रमण पर जिस तरह से काबू किया गया उसकी तारीफ पूरी दुनिया में हुई. इसमें स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासन के अलावा कई संस्थाओं का भी बड़ा रोल रहा. ऐसा ही एक एनजीओ 'भामला फ़ाउंडेशन' है जिसने इस बस्ती में काम किया, आज के 'कोरोना कवरेज' में सुनिए इसके फाउंडर आसिफ भामला से माधुरी की बातचीत.
    19 min
  • क्या बच्चे ,बच्चों को ज़्यादा संक्रमित करते हैं और बड़े, बड़ों को?
    कहीं ऐसा तो नहीं एक समान उम्र के लोग एक दूसरे को ज़्यादा संक्रमित करते हैं ? इसकी कितनी संभावना है ? क्या दिल्ली मे आने वाला वक़्त खराब है , एक दिन मे आने लगेंगे 15 हज़ार case ? इन बातों को जानेंगे आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ । साथ ही उन विशेष तरह के कुत्तों की बात करेंगे जो सूंघ के पहचान लेते हैं कोविड मरीजों को और एक एंबुलेंस ड्राईवर से बात करेंगे जो कोविड के मरीजों को लाते ले जाते हैं।
    29 min
  • कोरोना पॉज़िटिव लोगों का खान-पान कैसा हो?
    कोविड-19 के मरीज़ों का खान-पान कैसा हो? क्या कोरोना वायरस की चपेट में आने पर नज़र में धुंधलापन आ जाता है? केरल में केस क्यों बढ़ने लगे हैं और बिहार की रिकवरी दर इतनी ज़्यादा क्यों है? साथ ही एक डॉक्टर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    39 min
  • अब कोरोना के इलाज में काम आएगा घोड़ा?
    कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को सिर दर्द रहता है, मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होता है तो इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण है या कोई वैज्ञानिक कारण? घोड़े के शरीर में बनी एंटीबॉडी का इस्तेमाल कोरोना के इलाज में कैसे किया जाएगा? और कोरोना से जंग जीत चुके युवक से बात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी के साथ.
    34 min