Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • जानवरों में मिली कोरोना को मात देने वाली एंटीबॉडी
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ सुनिए, क्या किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ रह रहे पालतू पशु को भी हो सकता है कोरोना, जानिए बाक़ी देशों के मुक़ाबले भारत में कोविड टेस्ट महंगा है या है सस्ता और अंत में सुनिए बातचीत कोविड वार्ड में काम कर रहीं एक नर्स से.
    इस कार्यक्रम की साउंड मिक्सिंग की है कपिल देव सिंह ने.
    24 min
  • बचपन की एक भूल से बढ़ सकता है कोरोना का ख़तरा?
    एक रिसर्च कहती है कि बीसीजी (BCG) का टीका अगर बड़े लोगों को लगाया जाए तो उनको कोरोना का ख़तरा कम हो जाता है, इस दावे में कितना दम है? क्या सर्दी मे कोरोना और फ्लू का डबल ख़तरा रहने पर मौत की आशंका बढ़ जाएगी? मास्क को लेकर आई नई स्टडी क्या कहती है और एक कोरोना वॉरियर से बातचीत, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    28 min
  • सर्दियों में कोरोना वायरस का क्या होगा?
    कोरोना संकट के बीच आने वाले त्योहारों में कैसे आपको अपना ख़्याल रखना है ? पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या, संक्रमण की चपेट में आने वालों से ज़्यादा देखी जा रही है, इसके क्या मायने हैं? क्या ये एक अच्छा संकेत है? और एक कोरोना वॉरियर से कराएंगे मुलाक़ात, सुनिए आज का 'कोरोना कवरेज' माधुरी के साथ.
    27 min
  • मच्छरों की बीमारी से होगा कोरोना का काट?
    क्या डेंगू होने के बाद शरीर के अंदर जो एंटीबॉडीज़ बनती हैं वो हमें कोरोना से बचा सकती हैं? सरकार की वो गाइडलाइन्स क्या हैं जो अब हर वैक्सीन बनाने वाली कंपनी को माननी होगी? भारत के किन राज्यों में कोरोना के सबसे ज़्यादा मरीज़ हैं और ये आंकड़े क्या कहते हैं इसकी होगी एनालिसिस. साथ ही कोरोना से लगातार जंग लड़ रहे एक कोरोना वॉरियर से कराएंगे मुलाक़ात, सुनिए आज का 'कोरोना कवरेज' माधुरी के साथ.
    31 min
  • भांग से बनी कोरोना की दवाई के पीछे का विज्ञान समझिए
    एक बार कोरोना नेगेटिव होने के बाद फिर से संक्रमित होने के पीछे क्या वजह हो सकते हैं? ऑस्ट्रेलिया की भांग से बनी कोरोना की दवाई के पीछे का विज्ञान क्या है? जापान के लोग कैसे प्रॉपर सैनिटाइजेशन का रखते हैं ख़्याल और एक कोरोना वॉरियर से होगी मुलाक़ात, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    32 min
  • जासूस के ऊपर क्यों रखा गया कोरोना की नई टेस्ट किट का नाम?
    कोरोना का सस्ता वाला टेस्ट आ गया है. इसका नाम एक जासूस के ऊपर पर क्यों रखा गया है? दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए कितने बेड्स उपलब्ध हैं? और कोरोना महामारी से जुड़े तमाम अपडेट्स और जानकारियां सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    23 min
  • कोरोना वायरस का अंत कैसे होगा, इतिहास से मिले सबक
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ सुनिए, महामारी ख़त्म होने का क्या है तरीक़ा, क्या कोरोना से घट सकती है मनुष्य की औसत आयु और सुनिए बातचीत कोविड वार्ड में काम कर रहीं एक नर्स के साथ.
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    26 min
  • अगर वैक्सीन पर अमीर देशों का कब्ज़ा होगा तो क्या करेंगे ग़रीब देश
    कोरोना संकट के बीच कल से आईपीएल शुरू हो रहा है. तो जानेंगे कि कोरोना से खिलाड़ियों को किस तरह का ख़तरा रहता है? उनके दिल के लिए कोरोना कितना ख़तरनाक हो सकता है? RT-PCR टेस्ट के अलावा टेस्टिंग के और कौन से तरीकों को मंजूरी मिली है? दुनिया में जितनी भी वैक्सीन पर काम चल रहा है, उनकी एडवांस मे बुकिंग हो चुकी है. किन देशों ने कराई ये बुकिंग और ग़रीब देशों का क्या होगा? साथ ही एक कोरोना वॉरियर से बात, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    27 min