Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • पांच राज्यों के वो 15 ज़िले जो कोरोना संक्रमण में टॉप पर हैं
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ जानिए, भारत में क्यों शुरू हुई ऑन डिमांड कोरोना टेस्टिंग, बताएंगे उन पाँच राज्यो के बारे में जहाँ देश के कुल एक्टिव कोरोना मामलों का 60% से ज़्यादा मौजूद है और अंत में सुनवाएँगे बातचीत एक डॉक्टर से जो फाइनल ईयर MD स्टूडेंट हैं और कोविड सेंटर में अपनी सेवाएं दे रही हैं.
    इस कार्यक्रम की साउंड मिक्सिंग की है सचिन द्विवेदी ने.
    25 min
  • आपके घर की खिड़कियों का कोरोना से क्या है कनेक्शन
    कोरोना संक्रमण के दौर में कैसे प्रॉपर वेंटिलेशन रख सकते हैं? एक कोरोना वॉरियर से होगी बात और जानेंगे उनसे कि वो कैसे रखते हैं अपना और अपने मरीज़ों का ख़्याल? पुणे नगर पालिका की उन गाइडलाइन्स के बारे में भी बताएँगे जो कहती हैं कि ख़ुदा-न-ख़ास्ता अगर आपके घर या आस-पड़ोस में ही किसी कोविड मरीज़ की मौत हो जाए तो क्या करें? सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    24 min
  • हार्ट को कितना कमज़ोर करता है कोरोना वायरस?
    कोरोना वायरस शरीर के सांस लेने वाले अंगों के अलावा नर्वस सिस्टम, पाचन तंत्र और यहां तक ​​कि मस्तिष्क पर भी हमला करता है. अब नए शोध से पता चलता है कि गंभीर हृदय समस्याओं में यह वायरस और अधिक खतरनाक हो सकता है. हम जानेंगे कि कोविड-19 में हृदय गति धीमी क्यों होती है? आपको कितनी बार चेक-अप करवाना चाहिए? 7 सितंबर से मेट्रो रेल सेवाएं शुरू होने जा रही हैं, ऐसे में लोगों के लिए क्या दिशा-निर्देश हैं? इसके साथ ही हम अहमदाबाद के सेरो सर्वे के बारे में भी जानेंगे और इसके निष्कर्ष क्या संकेत देते हैं? साथ ही एक कोरोना योद्धा के साथ बातचीत, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    30 min
  • ऑक्सीजन लेवल से कोरोना को कैसे पहचानें?
    क्या कोरोना वायरस के लिए बनने वाली एंटीबॉडीज ज़्यादा देर तक शरीर के अंदर नहीं टिकती हैं? हमें कोरोना वायरस का टेस्ट कब करा लेना लेना चाहिए? इसके अलावा जानेंगे एक ऐसे रोबो डॉग के बारे में जो ब्लड प्रेशर से लेकर टेम्परेचर और सभी वाइटल ऑर्गन्स की जांच करता है. और बात होगी कोरोना वायरस से जंग जीत चुके एक शख़्स से, सुनिए आज का कोरोना कवरेज माधुरी के साथ.
    24 min
  • अगस्त महीने में कोरोना से मिले संकेत क्यों परेशान करने वाले हैं?
    अगर कोरोना वैक्सीन आता है तो कितने लोग इसे लगवाना चाहेंगे, क्या कहता है वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम का सर्वे? भारत में अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण के आंकड़े और इससे मिले संकेत क्यों परेशान करने वाले हैं? मेट्रो 7 सितंबर से शुरु होने जा रही है तो फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कैसे होगा? भीड़ को मैनेज करने के लिए क्या है दिल्ली मेट्रो की तैयारी? और कोरोना की चपेट में आए मुंबई के एक परिवार से बातचीत, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    21 min
  • कोरोना की नई टेस्टिंग किट कैसे करती है काम?
    भारत कोरोना वायरस संक्रमण ही नहीं, मौत के मामले में भी दुनिया भर में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. ये आंकड़े क्या तस्वीर पेश करते हैं? पॉइंट ऑफ़ केयर रैपिड टेस्ट किट से कैसे होती है कोरोना की जांच? इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर क्या मांग की है? और करेंगे राजस्थान की एक आशा वर्कर से बात, सुनिए आज का कोरोना कवरेज माधुरी के साथ.
    27 min
  • सावधान! अगर कमरे में ठीक से हवा पास नहीं होती तो हो सकता है कोरोना!
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ सुनिए एयर वेंटिलेशन का कोरोना क्या है संबंध, जानिए उन नए इक्विपमेंट्स के बारे जो संक्रमण कम करने में सहायक हो सकते हैं और सुनिए बातचीत ऐसे कोरोना सर्वाइवर से जो दो महीने से घर से बाहर नहीं निकली थीं लेकिन फिर भी आई संक्रमण की चपेट में।
    24 min
  • कोरोना मरीज़ों के शरीर में बनी एंटीबॉडी कितने दिन टिकती है?
    मानव मस्तिष्क पर कोरोना वायरस कुछ ना कुछ असर डालता ही है. इसके अलावा तंत्रिकातंत्र पर भी इसका प्रभाव पड़ता है. लेकिन ये असर किस तरह के हो सकते हैं और कितने गंभीर हो सकते हैं? कोरोना के इलाज में काम आने वालो दवाई Tocilizumab कितना असरदार है? कोरोना मरीज़ों के शरीर में बनी एंटीबॉडीज कितने दिन टिकती हैं? और एक 69 वर्षीय कोरोना वॉरियर का बीमारी से लड़ने का अनुभव कैसा रहा, ये सब सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    23 min
  • क्यों होगा सभी टीबी मरीज़ों का कोरोना टेस्ट?
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की टीबी से जुड़ी जांच होनी चाहिए और टीबी के मरीज़ों की कोरोना जांच होनी चाहिए. वहीं अब एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि अगर मास्क की मदद से कोरोना से हमेशा के लिए निजात पाई जा सकती है, वो कैसे? इसके अलावा कोरोना वायरस से जुड़ा देश-दुनिया का हर बड़ा अपडेट सुनेंगे आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    22 min
  • कोरोना के लपेटे में दोबारा आने की कितनी आशंका?
    कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद फिर से संक्रमित होने का ख़तरा क्यों होता है? कोविड-19 महामारी की चपेट में बुज़ुर्गों की तुलना में युवा ज़्यादा ज़्यादा आ रहे हैं? लोगों के मन में COVID 19 को लेकर व्याप्त भय पर एक साइकेट्रिस्ट से करेंगे बात. साथ ही जानेंगे एक कोरोना वॉरियर का अनुभव. सुनिए आज का कोरोना कवरेज माधुरी के साथ.
    28 min