Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • कोरोना टेस्टिंग अब घर बैठे हो जाएगी?
    पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारत ने नए कोरोना संक्रमणों के मामले में अमेरिका को पछाड़ दिया है. अनुमान के मुताबिक़ हाल ये है कि हर चौथा व्यक्ति जो कोरोना संक्रमित है वो भारतीय ही है. क्या भारत कोरोना का नया एपीसेंटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है? इसके अलावा जानेंगे होम एंटीजन टेस्ट के बारे में और भारत जैसे बड़े देश में इस टेस्टिंग तकनीक के सफल होने की संभावनाओं के बारे में. साथ ही बात होगी कोरोना वायरस से जुड़े पहले ऐसे मामले की, जिसमें संक्रमण से मुक्त हुई एक महिला के कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. सुनिए आज का कोरोना कवरेज माधुरी के साथ.
    30 min
  • दिल्ली में फिर से क्यों बढ़ने लगा कोरोना इनफेक्शन?
    दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में कई दिनों बाद एक बार फिर से उछाल आया है. बीते 24 घंटों में 1450 मामले सामने आए. जहाँ हम सोच रहे थे कि दिल्ली ने अब कोरोना वायरस पर काबू पा लिया है, लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ती हुई नज़र आ रही है. 7 अगस्त को दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 5 प्रतिशत थी , जो अब 24 अगस्त को 7 फीसद हो गयी है। तो आज के एपिसोड में दिल्ली के आंकड़ों पर नज़र डालेंगे, साथ ही जानेंगे कोरोना टेस्टिंग के डोर्फ़मैन मेथड के बारे में, जिसका इस्तेमाल इजरायल करने जा रहा है. सुनिए कोरोना कवरेज माधुरी के साथ.
    26 min
  • क्या सीवर के पानी से मिलेगी कोरोना संक्रमण की सटीक जानकारी?
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ जानिए, कैसे सीवर के पानी से कोरोना संक्रमण के फैलने की सटीक जानकरी हासिल हो सकती है, कोरोना से जुड़ा वो कौन से गेम हैं जिसे केंद्र ने किया है लॉन्च और हाल में कोरोना से संक्रमित एक युवा पत्रकार का अनुभव। आज का एपिसोड प्रस्तुत कर रहे हैं अंजुम शर्मा।
    24 min
  • बिना कोविड टेस्ट क्वॉरंटीन सेंटर से छुट्टी, मरीज़ से सुनिए आपबीती
    भारत में क्यों हो रही है पोस्ट कोविड रिकवरी सेंटर्स खोले जाने की बात? कैसे आपकी आँखों पर कोरोना संक्रमण करता है वार और बातचीत क्वारन्टीन सेंटर में भर्ती एक ऐसे कोरोना संक्रमित व्यक्ति से, जिन्हें बिना कोविड टेस्ट करवाए दी जा रही है छुट्टी, सुनिए आज का 'कोरोना कवरेज' अंजुम शर्मा के साथ.
    24 min
  • कोरोना से कैसे जीता दिल्ली का निज़ामुद्दीन इलाक़ा, अबतक सिर्फ़ 20 मामले आए सामने
    दिल्ली का निजामुद्दीन इलाक़ा, मरकज़ में तबलीगी जमात के जुटान पर इस क्षेत्र पर कितने ज्यादा तंज़ कसे गए कि यहाँ सबसे ज्यादा कोरोना मरीज़ निकलेंगे, संक्रमण बुरी तरह से फैलेगा. घनी आबादी है, 20 हज़ार से ज्यादा लोग रहते हैं लेकिन कोरोना के मामले निकले सिर्फ बीस. ये कैसे संभव हो पाया, इसमें सेहत आपा का क्या रोल रहा, जानेंगे आज के 'कोरोना कवरेज' में.
    30 min
  • रिकवरी रेट 75 फीसदी हुआ तो पीक पर पहुंच जाएंगे कोरोना संक्रमण के मामले?
    आंकड़े आपको उलझाए रखते हैं, एक ओर जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है. मृत्युदर बहुत कम है फिर सक्रिय मामले क्यों इतने बढ़ रहे हैं? अगर देश की 70 प्रतिशत आबादी संक्रमित हो जाती है तो हम हर्ड इममुनिटी को पा लेंगे. इधर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) ने एक अध्ययन में पाया कि रिकवरी दर अगर 75 प्रतिशत हुई तो कोरोना संक्रमण के मामले पीक पर पहुंच जाएँगे, जो ट्रेंड कई देशों में रहा. आंकड़ों की इस गुत्थी को सुलझाएँगे आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    22 min
  • पुणे की लगभग आधी आबादी थी कोरोना से संक्रमित – सीरो सर्वे
    पुणे में कोरोना संक्रमण के मामले मुसलसल बढ़ते जा रहे हैं. वहां सीरो सर्वे और उसके नतीजे बहुत मायने रखते हैं. आधी से भी ज्यादा आबादी में वहां कोरोना वायरस के प्रति काम करने वाली एंटीबोडीज़ मिली हैं यानि काफ़ी बड़ी संख्या में लोग एक्सपोज्ड थे. क्या हम हर्ड इम्म्युनिटी की ओर बढ़ रहे हैं..? यही सब जानेंगे आज के कोरोना कवरेज में , माधुरी के साथ.
    22 min
  • क्या कोरोना वायरस म्युटेशन के बाद और ख़तरनाक हो रहा है?
    मलेशिया में कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन देखा गया है यानि वायरस में उत्परिवर्तन हुआ है और एक नया रूप सामने आया है जो पहले से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है. ये म्युटेशन किस प्रकार का है जानेंगे मशहूर virologist डॉक्टर शाहिद जमील से. आज के कोरोना कवरेज में.
    26 min
  • PM मोदी ने तीन वैक्सीन का ज़िक्र किया, उनका स्टेटस क्या है?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से देश को संबोधित करते हुए तीन वैक्सीन का ज़िक्र किया, जिनका ट्रायल भारत में चल रहा है. आज कोरोना कवरेज में सुनिए कि इन वैक्सीन का स्टेटस क्या है. साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना इनफेक्शन के आंकड़े क्यों बदतर होते जा रहे हैं, और साथ ही कोरोना को हराने वाले एक नौजवान की आपबीती. माधुरी के साथ.साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    17 min
  • कोरोना को इस 100 साल की महिला ने कैसे हराया?
    मध्यप्रदेश के इंदौर से चंद किलोमीटर के फ़ासले पर स्थित है एक क़स्बा बड़वाह , यहां रहती हैं कई बरसों से रुक्मिणी बाई. उम्र सौ के भी ऊपर है . कोरोना वायरस संक्रमण हुआ लेकिन इन्होंने उसे भी हरा दिया. अजब बात ये है कि इन्हें ये भी नहीं पता कि कोरोना आखिर है क्या? आज के कोरोना कवरेज में जानिए इन उम्रदराज कोरोना सर्वाइवर अनुभव और तमाम ख़बरें सुनिए माधुरी के साथ.
    21 min