Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • रूस की वैक्सीन को शक भरी नज़रों से क्यों देख रही दुनिया?
    रूस ने तुरत-फुरत में वैक्सीन की घोषणा कर दी. दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल भी पूरे नहीं किए. और इसी को लेकर वो सारी दुनिया के सवालों का सामना कर रहा है. आखिर क्या है दुनिया के इस शक की वजह? जानते हैं आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    23 min
  • क्या वायु प्रदूषण से बढ़ता है कोरोना का ख़तरा
    दुनिया में लॉकडाउन की वजह से हवा कि गुणवत्ता में बहुत सुधार आया है लेकिन आगे चल कर अगर यह हवा ऐसी ही साफ न रह कर दूषित हो जाती है तो एक अध्ययन के मुताबिक़ ये कोरोना के रिस्क को और ज़्यादा बढ़ा देगा. ऐसी और भी कई जानकारियां, मामलों का अपडेट और एक कोरोना सर्वाइवर की कहानी लेकर आईं हैं आज के 'कोरोना कवरेज' में माधुरी.
    13 min
  • इम्युनिटी बढ़ाने वाली टी कोशिकाएं कोरोना वायरस पर कैसे काम करती हैं
    एक नई रिसर्च है जो मेडिकल के एक बड़े जर्नल में छपी है, कहती है कि इम्युनिटी टी सेल्स पर निर्भर करती है. ये टी सेल्स वही हैं जो हमारे शरीर के भीतर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं. ये एक बहुत बड़ा रास्ता हो सकता है कोरोना की वैक्सीन खोजने की दिशा में. इन्ही टी सेल्स के बारे में और कोरोना से जुड़ी नई रिसर्च के अलावा मामलों का अपडेट जानेंगे आज के कोरोना कवरेज में .
    23 min
  • एसिम्प्टोमैटिक लोगों में होता है ज्यादा कोरोना वायरस
    वैज्ञानिक कहते हैं कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं होते इसका मतलब ये नहीं कि उनमें कोरोना वायरस नहीं है. उनमें बहुत बड़ी मात्रा में कोरोना वायरस होता है. इस पर कई शोध किए गए हैं. हमने इस मसले को जाना मशहूर वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील से. इसके अलावा 'कोरोना कवरेज' में जानेंगे कोरोना से जुड़ी और भी ख़बरें माधुरी के साथ.
    17 min
  • कीमोथेरेपी घटाती है कोरोना से मौत की आशंका, वैज्ञानिकों का दावा
    एक रिपोर्ट कहती है कि कीमोथेरेपी से कोई खतरा नहीं है बल्कि इससे कोरोना संक्रमण से मौत का ख़तरा कम हो जाता है. कुछ ऐसे ही और बातों को जानेंगे आज के कोरोना कवरेज में.
    19 min
  • क्या हैं प्लाज्मा थेरेपी के शुरूआती जांच के नतीजे ?
    प्लाज्मा थेरेपी के बारे में हमने बहुत सुना, बहुत उम्मीद भी जागी थी कि इससे मरीज़ ठीक हो जायेंगे लेकिन जब एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी के इनिशियल स्टेज में बहुत ज्यादा अच्छे नतीजे नहीं आये हैं, ये मोर्टेलिटी को कम नहीं कर सकती तो इस उम्मीद के दिए को ऐसा लगा किसी ने बुझा दिया हो. लेकिन उनकी इस बात के मायने क्या हैं, क्या है प्लाज्मा थेरेपी जानते हैं आज के कोरोना कवरेज में
    21 min
  • कोरोना भी नहीं रोक सकता है माँ को, अपने बच्चे को दूध पिलाने से
    ये सप्ताह यानि 1 से लेकर 7 अगस्त तक, स्तन पान सप्ताह है. दुनिया भर की माँओं को अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए मोटीवेट किया जाता है. लेकिन आज कोरोना के वक़्त में किसी दूध पिलाने वाली माँ को कोरोना संक्रमण हो जाए तो क्या हो? क्या वो अपने बच्चे को दूध पिला सकती है? इस पर भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि हाँ वो अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती है लेकिन कुछ बातों का ख़ास ख्याल रखकर, साफ़ सफ़ाई को ध्यान में रखते हुए. क्या हैं वो सब, जानेंगे आज के इस कोरोना कवरेज में.
    25 min
  • कोरोना की नई दवा कोविहाल्ट के बारे में सब कुछ जानिए
    भारत में कोरोना भले ही तेज़ी से बढ़ रहा हो लेकिन मृत्यु दर के मामले में स्थिति कुछ हद तक ठीक है. बाकी देशों के मुकाबले सुनिए कहां खड़ा है भारत और कोरोना की नई दवा कोविहाल्ट की पूरी जानकारी आज के कोरोना कवरेज में नितिन ठाकुर के साथ.
    12 min
  • कर्नाटक के देश का चौथा कोरोना प्रभावित राज्य बनने की वजह
    कर्नाटक ने कोरोना संक्रमण के सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ना जारी रखा है. देश का चौथा प्रभावित राज्य बन गया है. यहां एक लाख 40 हज़ार के आस-पास मामलों की संख्या पहुंच गयी है. क्यों है ऐसा हाल इसे जानने के लिए हमने बात की दीपू राय से जो कोरोना के आंकड़ों पर नज़र रखते हैं. इसके अलावा कोरोना से जुड़ी तमाम जानकारियां आज के इस कोरोना कवरेज में लेकर आईं हैं माधुरी.
    18 min
  • कोरोना: रिकवरी और संक्रमण के मामले मिलाकर कहां है भारत?
    कोरोना कवरेज में आज सुनिए रिकवरी के ये नंबर्स और नए मामलों के नंबर्स को साथ रखकर देखें तो अभी हमारी स्थिति क्या है? महामारी के दौर में बढ़ गई बच्चों की तस्करी और कोरोना को हराने वाली कशिश की कहानी, अमन गुप्ता के साथ
    23 min