Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन बनेगी भारत में, साल के आखिर में लोगों तक पहुंचेगी
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में सुनिए देश-विदेश के कोरोना अपडेट्स. साथ ही जानिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन अब भारत में बनेगी. क्या माउथ स्प्रे मार सकता है कोरोना वायरस को? इस दावे पर भी चर्चा होगी और जानेंगे कि उमस भरी हवा में संक्रमण का खतरा क्यों बढ़ जाता है.
    12 min
  • सरकार ने क्यों कहा N-95 मास्क नहीं रोक सकता कोरोना का संक्रमण
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में देश और दुनिया के कोरोना हेडलाइन्स के साथ बात करेंगे N95 मास्क पर उठ रहे सवालों पर. जानेंगे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन पर बड़ी कामयाबी के बारे में और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका को लेकर क्यों जताया है डर, जानिए इस पॉडकास्ट में आशुतोष के साथ
    12 min
  • कोरोना के इलाज में कैसे काम करेगा प्रोटीन
    कोरोना कवरेज के इस पॉडकास्ट में हम जानेंगे देश-दुनिया में कोरोना की हलचल. साथ ही ब्रिटेन की एक कम्पनी के उस दावे को लेकर भी बात होगी जिसमें प्रोटीन से कोरोना के इलाज की बात कही गई है. सुनिए ये पॉडकास्ट आशुतोष की पेशकश.
    15 min
  • स्कूल खुले तो हो सकता है कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन
    दुनिया भर के कई देशों में स्कूलों के फिर से खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है. लेकिन इसी बीच कई ऐसे अध्ययन भी सामने आ रहे हैं जो चौंका देने वाले हैं. कहा जा रहा है कि अगर स्कूल-कॉलेज खुले तो बड़ी आबादी संक्रमित हो सकती है. साउथ कोरिया की नई रिसर्च में बच्चों में संक्रमण के असर को लेकर अध्ययन किया गया है. इसे इस पॉडकास्ट के लिए देवेश मिश्रा ने जुटाया है और अमन गुप्ता ने प्रस्तुत किया है. साउंड मिक्सिंग की है तिलक ने.
    4 min
  • भारत में कोरोना से होने वाली मौतों को अमेरिकी अख़बार ने को क्यों बताया 'रहस्य'
    भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच गई है. संक्रमण के मामले में भारत टॉप-3 देशों में शामिल हो गया है. आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक 26 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हुई है. लेकिन अमेरिका के प्रमुख अखबार 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने भारत में कोरोना से कम मौतों को 'रहस्य' और आंकड़ों को विरोधाभासी बताया है. आज वॉशिंगटन पोस्ट की इसी दावे को समझने के लिए अमन गुप्ता ने बात की स्वास्थ्य पत्रकार रिचीक मिश्रा से.
    10 min
  • भारत में कोरोना से होने वाली मौतों को अमेरिकी अख़बार ने क्यों बताया 'रहस्य'
    भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच गई है. संक्रमण के मामले में भारत टॉप-3 देशों में शामिल हो गया है. आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक 26 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हुई है. लेकिन अमेरिका के प्रमुख अखबार 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने भारत में कोरोना से कम मौतों को 'रहस्य' और आंकड़ों को विरोधाभासी बताया है. आज वॉशिंगटन पोस्ट की इसी दावे को समझने के लिए अमन गुप्ता ने बात की स्वास्थ्य पत्रकार रिचीक मिश्रा से.
    8 min
  • क्या कोरोना पर कारगर होगी नेज़ल वैक्सीन
    दुनिया भर में क़रीब 160 संस्थाएं कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटी हैं पर इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि कुछ संस्थाएं ऐसी भी हैं जहां पर वैक्सीन बनाने की कोशिश हो रही है, जो आपके शरीर में इंजेक्शन के द्वारा नहीं जाएगी बल्कि नाक के ज़रिए जाएगी. इस पॉडकास्ट में हमारे साथी सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने डॉ. अविरल वत्स से बात की और जाना कि नेज़ल वैक्सीन, इंजेक्शन वैक्सीन से कैसे अलग है और क्या ये कोरोना पर कारगर होगी?
    23 min
  • फाइनल ह्यूमन ट्रायल के लिए तैयार है ये अमेरिकी कोरोना वैक्सीन
    कोरोना वायरस वैक्सीन की आस लगाई हुई दुनिया को अमेरिकी बॉयोटेक कम्पनी मोडर्ना ने मंगलवार को एक खुशखबरी दी है. ये कम्पनी कोरोना की एक वैक्सीन तैयार कर रही है जो अपने अंतिम चरण के ट्रायल के लिए तैयार है. ये वैक्सीन दूसरी वैक्सीन्स से किस तरह अलग है और मोडर्ना के सीईओ ने खुशखबरी के बावजूद चिंता क्यों जताई है, जानिए इस पॉडकास्ट में आशुतोष तिवारी के साथ
    4 min
  • ड्रग कंट्रोलर से अप्रूव होने के बाद भी क्यों विवादों में है कोरोना की ये दवा?
    देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख से ऊपर पहुंच चुका है. कोरोना की वैक्सीन अभी तक नहीं बनी है. इस बीच, भारत की एक फ़ार्मा कम्पनी बायोकॉन द्वारा बनाई गई एक दवा को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोरोना के इमरजेंसी इलाज के लिए मंजूरी दे दी है. लेकिन ड्रग कंट्रोलर जनरल की मंज़ूरी के बाद से ही ये दवा विवादों में आ गयी है. क्या है ये पूरा मामला, जानिए इस पॉडकास्ट में आशुतोष तिवारी से.
    5 min
  • कोरोना से लड़ाई में कितनी मददगार होगी कोरोना कवच बीमा पॉलिसी
    देश भर में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामले के बीच इरडा ने एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लॉन्च की है. 'कोरोना कवच' नाम की इस बीमा पॉलिसी की सबसे ख़ास बात ये है कि शार्ट टर्म के प्रीमियम भुगतान के साथ ही 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता की सुविधा कोरोना इलाज के लिए हो सकती है. क्या है कोरोना कवच बीमा पॉलिसी और ये कैसे काम करेगी आइये जानते हैं इस पॉडकास्ट में.
    5 min