कोरोना वायरस का संक्रमण हर रोज़ ज़ोर पकड़ता जा रहा है.WHO समेत दुनिया के कई देशों में वैज्ञानिकों की फ़ौज लगातार, दिन-रात शोध करने में जुटी हुई है. लेकिन अफ़सोस इस दिशा में अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है. लोग परेशान हैं कि आख़िर कब टीका आएगा और कब इस अदृश्य दुश्मन से निजात मिलेगी. आज के पॉडकास्ट में इंडिया टुडे के पत्रकार प्रभाष कुमार दत्ता बता रहे हैं वैक्सीन बनाने को लेकर अब तक कितनी प्रगति हुई है.