Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • सोशल डि‍स्‍टेंसिंग के साथ ख़ुद को कैसे रखें सोशलाइज
    दुनियाभर में कोरोना वायरस से बचने के लिए, इन दिनों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है. लेकिन घर बैठकर कितना ही वक़्त बिताया जा सकता है. लोग एक-दूसरे से बातें करना चाहते हैं, मिलना-जुलना चाहते हैं. पर यह संभव कैसे हो? लॉकडाउन और अनलॉक के बीच अनसोशल होती ज़िंदगी में कैसे गुज़र रही है लोगों की सोशल लाइफ. बता रहीं हैं नूपुर कुलश्रेष्‍ठ‍ इस पॉडकास्ट में.
    5 min
  • कोरोना के कारण हिमाचल के मंडी में पत्तल बनाने वालों के सामने आर्थिक संकट
    कोरोना का असर हिमाचल के मंडी में चलने वाले पत्तल कारोबार पर भी पड़ा है. यहां कई ऐसे परिवार हैं जो टोर के पत्तों से पत्तल बना कर अपना जीवन यापन करते हैं. लेकिन अब इन परिवारों के सामने भी आर्थिक संकट है.
    5 min
  • हेलो डॉक्टर Ep 05: इम्युनिटी अच्छी है या ख़राब, कैसे पता करें
    कोविड 19 वायरस का सबसे बड़ा शत्रु कौन है, जानते हैं? या इसे ऐसे कहें कि उसके ख़िलाफ़ लड़ने वाला सबसे बड़ा सैनिक कौन है? वो है आपकी नैचुरल इम्युनिटी. यानी आपका प्रतिरक्षा तंत्र. इस महामारी के बाद इम्युनिटी पर नए सिरे से बातचीत शुरू हुई है. आज हम बताएंगे आपको इम्युनिटी के बारे में सब कुछ और उसे बढ़ाने के टिप्स एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर के साथ, हेलो डॉक्टर में.
    22 min
  • भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं रेटिंग घटा रहीं हैं
    कोरोना संक्रमण के देश में पांव पसारने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं भारत की रेटिंग लगातार घटा रहीं हैं. इसी क्रम में अब मूडीज़ ने एक बार फिर भारत की सॉवरेन रेटिंग को घटा दी है साथ ही आउटलुक को नकारात्मक बनाये रखा. इसका क्या असर होगा? जानिए आर्थिक मामलों के जानकार और इंडिया टुडे हिंदी पत्रिका के एडिटर अंशुमान तिवारी से
    12 min
  • भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं रेटिंग घटा रही हैं
    कोरोना संक्रमण के देश में पांव पसारने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं भारत की रेटिंग लगातार घटा रहीं हैं. इसी क्रम में अब मूडीज़ ने एक बार फिर भारत की सॉवरेन रेटिंग को घटा दी है साथ ही आउटलुक को नकारात्मक बनाये रखा. इसका क्या असर होगा? जानिए आर्थिक मामलों के जानकार और इंडिया टुडे हिंदी पत्रिका के एडिटर अंशुमान तिवारी से
    10 min
  • नामीबिया में कोरोना से क्यों नहीं हुई एक भी मौत?
    क़रीब 25 लाख की आबादी वाले दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीकी देश नामीबिया में कोराना के कुल मामलों की संख्या सिर्फ 22 दर्ज की गई है. इनमें से 14 ठीक भी हो चुके हैं और फिलहाल किसी को भी कोरोना की वजह से अपनी जान नहीं गंवानी पड़ी है. वो कौन-से क़दम इस अफ्रीकी देश की तरफ से उठाए गए, जिससे सीख लिए जाने की ज़रुरत है. इस पॉडकास्ट में बता रही हैं आशिता सेठ.
    8 min
  • कोरोना काल में नौकरी की मुश्किल
    कोरोना वायरस नाम की महामारी की वजह से देश में कंपनियों की हालत ख़राब होती जा रही है, जिसका असर अब लोगों की नौकरियों पर पड़ रहा है. कई सेक्टरों पर पड़ रहा है. भविष्य में कम्पनियों को अब किस तरह के क़दम उठाने की ज़रुरत है औऱ संकट की इस घड़ी में भी वो कौन-से उपाय हैं जो आप अपना सकते हैं. इस ख़ास पॉडकास्ट के ज़रिए बता रही हैं आशिता सेठ.
    12 min
  • कोरोना काल में हज़ार मज़दूरों को घर भेज चुके सोनू सूद क्यों उतरे सड़क पर
    स्क्रीन पर विलेन रियल लाइफ़ में हीरो, आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल, सादे कपड़ों में सुपर हीरो, ये शब्द आजकल फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो इन दिनों मुंबई में फंसे प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचाने में जुटे हैं. कोरोना वायरस ने मानवता के सामने बड़ी चुनौतियां पेश की हैं और इस दौरान सोनू सूद इंसानियत की एक मिसाल के तौर पर उभरे हैं. उन्होंने हज़ारों मज़दूरों को उनकी माओं और बहनों से मिलवाया है. आज तक रेडियो के इस ख़ास पॉडकास्ट में सोनू सूद से बात कर रही हैं पूनम कौशल
    6 min
  • कोरोना काल में हज़ारों मज़दूरों को घर भेज चुके सोनू सूद क्यों उतरे सड़क पर
    स्क्रीन पर विलेन रियल लाइफ़ में हीरो, आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल, सादे कपड़ों में सुपर हीरो, ये शब्द आजकल फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो इन दिनों मुंबई में फंसे प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचाने में जुटे हैं. कोरोना वायरस ने मानवता के सामने बड़ी चुनौतियां पेश की हैं और इस दौरान सोनू सूद इंसानियत की एक मिसाल के तौर पर उभरे हैं. उन्होंने हज़ारों मज़दूरों को उनकी माओं और बहनों से मिलवाया है. आज तक रेडियो के इस ख़ास पॉडकास्ट में सोनू सूद से बात कर रही हैं पूनम कौशल
    5 min
  • WHO ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के क्लीनिकल ट्रायल पर क्यों लगाई रोक?
    कोरोना से बचाव के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन में दुनिया भर को एक संभावना नजर आ रही थी, लेकिन WHO ने इसके ट्रायल पर रोक लगाने का फैसला किया है. आनंद श्रीवस्तव के साथ सुनिए क्या है पूरा मामला इस पॉडकास्ट में.
    8 min