Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • हेलो डॉक्टर Ep 4: ख़ुद अपना इलाज करना भारी पड़ सकता है
    कई बार सेहत की मामूली परेशानियों में आप ख़ुद ही दवा ले लेते हैं. सोचते हैं कि पहले ख़ुद कोशिश कर लें, ठीक नहीं होगा तो डॉक्टर के पास जाने के बारे में सोचेंगे. मेडिकल भाषा में इसे कहते हैं, सेल्फ़-मेडिकेशन. लेकिन क्या सेल्फ़ मेडिकेशन ठीक तरीक़ा है? क्या छोटी-मोटी समस्याओं का इलाज ख़ुद करना सही है? हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में इसी विषय पर अंजुम शर्मा बात कर रहे हैं सर गंगााराम अस्पताल में मेडिसिन डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉक्टर एसपी बयोत्रा से.
    15 min
  • जिन देशों में महिला के हाथों में कमान वहां घुटनों पर कोरोना
    एक आम सोच है कि नेतृत्व करने और फैसले लेने के मामले में पुरुष, महिलाओं से ज़्यादा बेहतर होते हैं लेकिन ये आम धारणा कोरोना वैश्विक महामारी में दौर में बदल गई है. दुनिया के कई देश जहां सत्ता की बागडोर महिलाओं के हाथों में है वहां कोरोना के मामले ज़्यादा नहीं है. किन महिला नेताओं ने कोरोना को बेहतर संभाला है, बता रही है नूपुर कुलश्रेष्ठ इस पॉडकास्ट में.
    5 min
  • न्यूज़ीलैंड सरकार और जनता ने कैसे कोरोना के अंधेरे में जलाई उम्मीद की लौ
    50 लाख से भी कम की आबादी वाले न्यूज़ीलैंड में कोरोना के मामले अब आना लगभग बंद हो गए हैं. यहां जैकिंडा ऑर्डर्न की सरकार और जनता ने मिलकर इस चुनौती का सामना किया और आज न्यूज़ीलैंड दुनिया के सामने एक मिसाल है. आख़िर क्या है न्यूज़ीलैंड का कोरोना को हराने का फॉर्मूला, सुनिए ऑकलैंड से ग्राउंड रिपोर्ट के साथ ये पॉडकास्ट. अखिल मित्तल की पेशकश.
    11 min
  • मास्क का सही इस्तेमाल इस देश से सबको सीखना चाहिए
    वुहान से महज़ हज़ार किलोमीटर दूर बसे हॉन्ग कॉन्ग ने कोरोना को नाकाम कर दिया. कोविड- 19 से यहां केवल 4 मौत हुईं. ये बताता है कि हॉन्ग कॉन्ग का मॉडल बेहद कामयाब रहा. इस पॉडकास्ट में नितिन ठाकुर बता रहे हैं कोरोना पर इस शहर की कामयाबी का राज़.
    7 min
  • कोरोना के मामले मामले एक लाख पार, कहां खड़े हैं राज्य
    भारत ने इस रविवार को एक ही दिन में एक लाख कोरोना टेस्ट किए. देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की तादाद भी एक लाख से आगे निकल गई है. ऐसे में एक सवाल ये भी उठता रहा है कि क्या भारत के राज्य पर्याप्त मात्रा में कोरोना टेस्ट कर रहे हैं और जो आंकड़े अभी तक सामने आए हैं वो क्या इशारा करते हैं? यही समझने के लिए पूनम कौशल ने बात की इंडिया टुडे के डाटा एनेलिस्ट दीपू राय से.
    19 min
  • कोरोना की बढ़ती रफ़्तार, कहां खड़े हैं राज्य
    भारत ने इस रविवार को एक ही दिन में एक लाख कोरोना टेस्ट किए. देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की तादाद भी एक लाख से आगे निकल गई है. ऐसे में एक सवाल ये भी उठता रहा है कि क्या भारत के राज्य पर्याप्त मात्रा में कोरोना टेस्ट कर रहे हैं और जो आंकड़े अभी तक सामने आए हैं वो क्या इशारा करते हैं? यही समझने के लिए पूनम कौशल ने बात की इंडिया टुडे के डाटा एनालिस्ट दीपू राय से.
    18 min
  • फ्रंटलाइनर्स Ep06: कोरोना योद्धा जिन्हें मास्क तक नसीब नहीं
    कोरोना वायरस से लड़ाई में फ़्रंटलाइन पर खड़े कोरोना योद्धाओं पर केंद्रित हमारी इस ख़ास सीरीज़ कोरोना फ़्रंटलाइनर्स के इस आख़िरी एपिसोड में आज सुनिए हमारी व्यवस्था और समाज के आख़िरी पायदान पर खड़े सफ़ाई कर्मचारियों के बारे में और जानिए वो किन मुश्किल हालात में काम कर रहे हैं. कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले एक सफ़ाई कर्मी के परिवार की आपबीती आपको रुला ही देगी. पेश कर रही हैं पूनम कौशल.
    28 min
  • लॉकडाउन में बच्चों को मोटापा और डिप्रेशन का शिकार होने से कैसे बचाएं
    लॉकडाउन के वक़्त बच्चे भी घर पर रहने को मजबूर हैं जिसका असर बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. किस तरह की समस्याएं बच्चों में इस वक्त देखी जा रही हैं बता रही है नूपुर कुलश्रेष्ठ.
    6 min
  • हेलो डॉक्टर Ep03: कोरोना की R0 वैल्यू क्या होती है जो सरकार नहीं बता रही
    लॉकडाउन खोलें या लॉकडाउन जारी रखें, सरकारें ये फैसला किस आधार पर लेती हैं. वो कौन सा साइंटिफ़िक फ़ैक्टर है जिसे पूरी दुनिया में मानक माना जाता है. और ये भी मास्क से आपने आंख और मुंह तो बचा लिया लेकिन आंखों को कैसे बचाएं. हेलो डॉक्टर में आज इसी पर बात, डॉ. अविरल वत्स के साथ.
    21 min
  • रेल मंत्री ने बताया कोरोना के बाद भविष्य में कैसे होंगी यात्राएं
    कोरोना काल में बहुत तेज़ी से बहुत कुछ बदल रहा है. आनंद श्रीवास्तव के साथ इस पॉडकास्ट में सुनिए कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक नए भारत के निर्माण के लिए आने वाले समय को बहुत अनुकूल कैसे बताया?
    9 min