Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • धारावी: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती से आज तक की रिपोर्ट
    मुंबई का धारावी...एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती, मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही देर से पहुंचा लेकिन महज़ 45 दिनों से भी कम वक्त में यहां कोरोना के 1 हजार से भी ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं. आखिर क्या है धारावी का कोरोना सच, क्यों धारावी बन गया है मुंबई का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट? इसी की पड़ताल करने धारावी पहुंचे आज तक संवाददता साहिल जोशी. उनसे इस पॉडकास्ट में जानिए ग्राउंड के आंखों देखे हालात.
    10 min
  • बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार की रणनीति
    बिहार में तेज़ होते कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकार की तैयारियां कैसी हैं, सुनिए आज तक रेडियो के इस पॉडकास्ट में अमिताभ श्रीवास्तव से, जिनसे बात कर रहे हैं रितु राज
    13 min
  • क्या है एंटीबॉडी जांच किट 'कोविड कवच एलिसा' जिसे मिली मंज़ूरी
    कोरोना वायरस से जंग और परीक्षण के मामले में भारत को बड़ी सफलता मिली है. अब देश में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्ट हो सकेंगे. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने एंटीबॉडी टेस्टिंग किट्स को मंज़ूरी दे दी है. इन टेस्ट किट्स को कोविड कवच एलिसा नाम दिया गया है. सुनिए ये पॉडकास्ट अंजुम शर्मा के साथ
    7 min
  • कोरोना काल में शुरू हो रही सीरियल्स की शूटिंग की क्या हैं नई शर्तें?
    भारत में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में है और मुंबई रेड ज़ोन में आता है. इस बीच सभी फ़िल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी बंद है. लेकिन अब नई गाइडलाइंस के तहत जल्द ही शूटिंग करने के प्रस्ताव सामने रखे जा रहे है. जून के अंत तक सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो जाएंगी . क्या हैं ये गाइडलाइंस जानिए इस पॉडकास्ट में सुप्रीत अनेजा के साथ.
    6 min
  • फ्रंटलाइनर्स Ep 05: जिन्हें घरवाले भी नहीं छूते उन्हें अस्पताल पहुंचाते हैं ये सुपर हीरो
    एंबुलेंस ड्राइवर्स दुनिया भर में कोरोनावायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में फ्रंटलाइन पर हैं. वो ना सिर्फ़ संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाते हैं बल्कि कोरोना से मरने वाले लोगों को भी अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाते हैं. इस लड़ाई में कई ड्राइवर स्वयं संक्रमित हो चुके हैं. फ्रंटलाइनर्स के इस अंक में पूनम कौशल ने बात की ऐसे ही ड्राइवर्स से जो दिन रात कोरोना वायरस के संक्रमितों को लाने-ले जाने का काम कर रहे हैं.
    16 min
  • लॉकडाउन ने किस तरह बदली धरती की रंगत?
    लॉकडाउन में प्रकृति संवर रही है. आख़िर ऐसा क्‍या हुआ जिससे हवा साफ हो गई, हरियाली बढ़ गई और प्रदूषण कम हो गया. इस पॉडकास्‍ट में सुनिए प्रकृति की बदलती तस्‍वीर की कहानी आनंद श्रीवास्‍तव के साथ.
    7 min
  • हेलो डॉक्टर Ep 2: प्लाज़्मा थेरेपी कितनी कारगर, कितनी ख़तरनाक
    'प्लाज़्मा थेरेपी' कोविड-19 के इलाज में कितनी कारगर है, इस पर अभी बहुत स्पष्टता नहीं है. ये ज़रूर है कि देश में कुछ जगहों पर निजी अस्पतालों को कोरोना के इलाज में प्लाज़्मा थेरेपी से बेहतर नतीजे मिले हैं. लेकिन भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय इसे इलाज के तरीके के तौर पर नहीं देखता, बल्कि वह इसे एक ट्रायल कह रहा है. प्लाज़्मा थेरेपी कितनी कारगर है और इसमें जोख़िम क्या हैं, इस बार हेलो डॉक्टर में इसी विषय पर बात, सर गंगाराम अस्पताल में मेडिसिन डिपार्टमेंट के वाइस चेयरपर्सन डॉ. अतुल कक्कड़ के साथ.
    9 min
  • क्या ख़त्म हो जाएगा हैंड शेक का कल्चर
    कोरोना संक्रमण के इस दौर में अभिवादन के तरीके बदल गए हैं. दुनिया भर में मशहूर हाथ मिलाकर लोगों का स्वागत करने का अंदाज़ इस दौर में बंद हो गया है और अब तो हम सबके मन में ये सवाल उठने लगा है कि जाने इसका भविष्य क्या होगा?
    8 min
  • मोटे लोगों में ज़्यादा है कोरोना संक्रमण का ख़तरा
    ब्रिटेन में हुए नए शोध के अनुसार कोरोना वायरस का ख़तरा मोटे लोगों को ज़्यादा है. इस रिसर्च में इस बात का पता चला है मोटापे से परेशान लोगों की कोरोना से मृत्यु दर भी सामान्य लोगों की तुलना में अधिक है. इसके पीछे क्या वजह है जानिए इस पॉडकास्ट में.
    5 min
  • कोरोना से लड़ने के लिए घर बैठे कैसे करें तैयारी?
    अगर खुद को बीमारियों और खास तौर से कोरोना से बचाए रखना है, तो खाना ऐसा खाएं जिससे आपकी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग हो सके. इस विशेष पेशकश में एक्सपर्ट्स से सुनिए उस परफेक्ट डाइट के बारे में जिसे लेकर आप कोरोना संक्रमण का ख़तरा कम से कम कर सकते हैं. ये पेशकश है नुपुर कुलश्रेष्ठ की.
    8 min