Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • उस परिवार की आपबीती जिसके पॉज़िटिव बच्चे को सभी अस्पतालों ने नकारा
    सरकारें ये दावा करती रहीं हैं कि कोरोना के मरीज़ों के इलाज के पर्याप्त इंतज़ाम हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री तो ये तक कह चुके हैं कि यदि हज़ार मरीज़ भी रोज़ आते हैं तब भी सरकार की व्यवस्था पूरी है. लेकिन दिल्ली के एक कोरोना संक्रमित की कहानी सरकार के इन दावों पर गंभीर सवाल उठाती है. यहां एक 13 वर्षीय किशोर का परिवार उसे कई अस्पतालों में लेकर गया लेकिन कहीं भी भर्ती नहीं किया गया. इस पॉडकास्ट में सुनिए उस परिवार की आपबीती
    9 min
  • चखने और सूंघने की शक्ति छीन सकता है कोरोना
    कोरोना का वायरस मनुष्य को कैसे प्रभावित कर सकता है इस पर शोध जारी है. इसी के साथ अब नई जानकारी सामने निकलकर आई है कि ये वायरस सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. इस पॉडकास्ट में जानिए इस नए शोध के बारे में विस्तार से
    11 min
  • कोरोना से जुड़े इन शब्दों के बारे में कितना जानते हैं आप?
    कोरोना की शब्दावली के तहत पिछली बार हमने आपको कोविड-19, पूल टेस्टिंग, आउटब्रेक, पेंडेमिक, R0 जैसे शब्दों के अर्थ समझाए थे। इस बार भाग 2 में कोरोना से जुड़े 5 और नए शब्दों के मायने सुनिए अंजुम शर्मा से.
    8 min
  • कोरोना वायरसः 245 रुपए की किट ICMR को 600 में बेच रहे हैं मुनाफ़ाखोर
    ख़बर है कि चीन से कोरोना टेस्ट किट मंगानेवाली कंपनी ने 145% मुनाफे के साथ ICMR को सौदा बेचा है. क्या है पूरा मामला समझिए इंडिया टुडे के बिज़नेस मैनेजिंग एडिटर राजीव दुबे से, सवाल पूछ रही हैं पूनम कौशल.
    6 min
  • घरों में कैद कलाकार कैसे वक्त बिता रहे हैं?
    लॉकडाउन के दौर में कितने ही कलाकार घरों में कैद हैं. आम दिनों में ये सभी घरों से बाहर ही ज़्यादा वक्त बिताते थे लेकिन कोरोना काल में सब घर पर हैं. इस ख़ास पॉडकास्ट में नुपुर कुलश्रेष्ठ ने जाना कि कैसे गीत-संगीत-नृत्य की दुनिया से जुड़े लोग अपना वक्त बिता रहे हैं.
    11 min
  • कोरोना से जुड़ी ज़रूरी शब्दावली को यहां समझिए
    कोरोना ने जब से दुनिया को घरों में बंद किया तब से नए नए शब्द सुनने को मिल रहे हैं, जैसे कोविड-19, पेंडामिक, पूल टेस्टिंग, R-0 वगैरह वगैरह. अंजुम शर्मा इस विशेष पॉडकास्ट में बता रहे हैं कि उनके क्या हैं मायने.
    8 min
  • कोरोना: कोटा में फंसे बच्चों को निकालें या नहीं
    राजस्थान का शहर कोटा. इसे देश का कोचिंग कैपिटल भी कहा जाता है।.देश भर से छात्र-छात्राएं यहां मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारियों के लिए आते हैं।. कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच कोटा में फंसे लाखों बच्चे कैसे रह रहे हैं? उनके घर लौटने को लेकर क्या कर रही हैं राज्य सरकारें? सुनिए आज तक रेडियो के इस पॉडकास्ट में अमिताभ श्रीवास्तव और रितु राज से.
    17 min
  • लॉकडाउन 2: आज से आपके यहां कौन सी नई छूट लागू हुई?
    कोरोना वायरस की महामारी को मात देने के लिए 3 मई तक देश भर में लॉकडाउन जारी है. लेकिन 20 अप्रैल यानी आज से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चुनिंदा क्षेत्रों में कुछ छूट दी है. हालांकि, ज़मीनी हालात के आधार पर राज्यों ने अपने-अपने हिसाब से इन रियायतों को बांटा है. जिन इलाक़ों में अभी भी कोरोना वायरस का ख़तरा है, वहां किसी तरह की छूट नहीं है और सख़्ती बरती जा रही है. कुलदीप मिश्र इस पॉडकास्ट में बता रहे हैं कौन-सा राज्य आज से किस तरह की छूट दे रहा है.
    11 min
  • बिहार में कोरोना के आधे मरीज़ ठीक कैसे हुए?
    देशभर में जहां कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंताएं बढ़ी हैं वहीं एक राहत की ख़बर बिहार से है. आंकड़े बताते हैं की यहां कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर कहीं अधिक है और जिन मरीजों का इलाज जारी है उनमें से किसी को भी अब तक वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी है. तो क्या बिहार ने संक्रमण पर लगभग काबू पा लिया है? सुनिए आज तक रेडियो के इस पॉडकास्ट में इंडिया टुडे के सीनियर एसोसिएट एडिटर अमिताभ श्रीवास्तव से, जिनसे बात कर रहे हैं रितु राज.
    15 min
  • बिहार में कोरोना के आधे मरीज़ ठीक कैसे हो गए?
    देशभर में जहां कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंताएं बढ़ी हैं वहीं एक राहत की ख़बर बिहार से है. आंकड़े बताते हैं की यहां कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर कहीं अधिक है और जिन मरीजों का इलाज जारी है उनमें से किसी को भी अब तक वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी है. तो क्या बिहार ने संक्रमण पर लगभग काबू पा लिया है? सुनिए आज तक रेडियो के इस पॉडकास्ट में इंडिया टुडे के सीनियर एसोसिएट एडिटर अमिताभ श्रीवास्तव से, जिनसे बात कर रहे हैं रितु राज.
    14 min