Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • लॉकडाउन: सरकार के राहत पैकेज में आपके लिए क्या है
    21 दिनों के लॉकडाउन के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीबों के लिए 1 लाख 70 हज़ार करोड़ के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है. इस पैकेज के जरिए देश के ग़रीबों, किसानों, मजदूरों और महिला वर्ग के अलावा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को राहत देने की कोशिश की गई है. इस राहत पैकेज में तीन महीने की तैयारी के संकेत भी हैं. आइये जानते हैं इस पैकेज में किस-किसके लिए क्या-क्या है.
    17 min
  • कोरोना: राजस्थान के इस शहर ने देश को डरा दिया है
    राजस्थान का भीलवाड़ा. क़रीब चार लाख की आबादी का ये शहर भारत में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट साबित हो सकता है. यहां अभी तक 16 पॉज़ीटिव केस आ चुके हैं. ये सिलसिला शुरू हुआ एक मरीज़ के एक निजी अस्पताल पहुंचने से. अब अस्पताल के तीन डॉक्टरों समेत तेरह कर्मचारी कोरोना पाज़ीटिव हैं और पूरे शहर की जान ख़तरे में है. यहां ढाई सौ लोग सरकारी अस्पताल में और क़रीब पांच हज़ार अपने घरों में क्वारंटीन में हैं. इस शहर ने पूरे देश को डरा दिया है. पूनम कौशल ने भीलवाड़ा में कई लोगों से बात करके ये विशेष रिपोर्ट तैयार की है.
    13 min
  • कोरोना से पहले इन महामारियों से आया था भूचाल
    कोरोना से सारी दुनिया दहशत में है. इंसानों की सबसे बड़ी दुश्मनों में संक्रामक बीमारियां भी रही हैं. काली मौत जैसी बीमारी की वजह से 14वीं सदी में कई जानें गई थी. इस प्लेग के बाद, हैजा, फ्लू, चेचक, स्पेनिश फ्लू के बाद एड्स, सार्स, स्वाइन फ्लू, इबोला और अब कोरोना. इंसानों की जिंदगी वीडियो गेम जैसी हो गई है. एक लेबल खत्म करो तो दूसरा आ जाता है जो पिछले लेबल से अधिक मुश्किल होता है. सुनिए इस पॉडकास्ट में मंजीत ठाकुर से.
    10 min
  • 14 अप्रैल तक देश में क्या खुला है, क्या बंद है?
    21 दिनों तक सारा देश लॉकडाउन रहनेवाला है. आपके ज़हन में सवाल होगा कि क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा. इन सवालों के जवाब इस पॉडकास्ट में पाइए, साथ ही जानिए कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर क्या सज़ा मिलेगी. बता रहे हैं नितिन ठाकुर.
    7 min
  • कोरोना की हिदायतें उर्दू शायरी में
    कोरोना संकट ने एक नई अभिव्यक्ति दी है और ये है- सोशल डिस्टैंसिंग. सामाजिक मेलजोल लेकिन ज़रा दूरी से. उर्दू शायरी में सोशल डिस्टेंसिंग पर भी काफ़ी कुछ लिखा गया है. परवेज़ आलम के इस पॉडकास्ट में उर्दू के कई जानकार ऐसे शेर भी सुना रहे हैं और उन अशआर पर चर्चा भी कर रहे हैं.
    23 min
  • 'मैंने ठीक किए कोरोना वायरस के 11 मरीज़'
    कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में हम सबसे अहम मोड़ पर खड़े हैं. और इस लड़ाई के असल नायक हैं डॉक्टर. आज आपको मिलवाते हैं 42 साल की डॉक्टर सुशीला कटारिया से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती इटली के 14 कोरोना संक्रमित मरीज़ों का इलाज कर रही हैं. उनका दावा है कि उन्होंने 11 मरीज़ों को ठीक कर दिया है. उन्होंने बीते पंद्रह दिन इन मरीज़ों के साथ बिताए हैं और कुछ सबक हासिल किए हैं. आज तक रेडियो के इस ख़ास पॉडकास्ट में हमने डॉक्टर सुशीला कटारिया से टेलीफोन पर बात की, उनके व्यस्त समय से थोड़ा समय उधार मांगा ताकि उन्होंने इस बीमारी के बारे में जो सीखा है, वो सब तक पहुंचाएं. अगले 15 मिनट की ये बातचीत ध्यान से सुनिए और इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों को भी सुनाइए. इसमें हम सबके लिए कई ज़रूरी हिदायतें हैं.
    17 min
  • कोरोना के दौर में उम्मीद की एक कविता
    ये सही है कि कोरोना वायरस का संक्रमण हमारे लिए एक मुश्किल समय लेकर आया है. लेकिन अब भी उम्मीद के कई रौशनदान खुले हैं, बता रहे हैं कुलदीप मिश्र अपनी इस कविता में.
    6 min
  • कोरोना के खिलाफ चीन का कदम
    31 दिसंबर, 2019 को जब दुनिया नए साल का इंतजार कर रही थी, तब चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO को एक वायरस के बारे में पहली बार बताया. ये था कोरोना वायरस. देखते देखते इसने पूरी दुनिया को चपेट में लेे लिया. चीन ने इसे रोकने के लिए कई कदम उठाए जिनका सकारात्मक असर देखने को मिला. क्या थे ये प्रयास सुनिए इस पॉडकास्ट में.
    7 min
  • Work from Home: किसका फायदा, किसका नुकसान?
    कोरोना के खौफ में बड़े-बड़े शहरों के दफ्तर और कारखाने बंद हैं. ज़्यादातर लोग घरों से ही काम निपटा रहे हैं. काम तो हो रहा है लेकिन इसके कई ज़ाहिर और छिपे असर भी हैं. इस विशेष पॉडकास्ट में Work from Home के कॉन्सेप्ट पर सवाल पूछे नितिन ठाकुर ने और जवाब दिया इंडिया टुडे हिंदी के संपादक अंशुमान तिवारी ने.
    14 min