Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • कोरोना की चपेट में शेयर बाज़ार, पैसा लगाएं या निकालें?
    लहरों पर बहती हुई कागज़ की नाव देखी है आपने.ऊपर, नीचे, कहां जाएगी मालूम नहीं. शेयर बाज़ार का आज काबर्ताव ऐसा ही रहा. बाज़ार खुला और खुलते ही फिसल गया. ऐसा फिसला कि लोअर सर्किटलग गया और पैंतालीस मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद कर दी गई. आख़िरी बार ऐसा हुआ था2008 में, जब वैश्विक मंदी आई थी. लेकिन जब कारोबार दोबारा शुरु हुआ तो बढ़ियारिकवरी की बाज़ार ने और बंद होते होते सेंसेक्स 1325 अंकों के उछाल के साथ 34103पर बंद हुआ और निफ्टी भी भी 365 अंक चढ़कर 9955 पर बंद हुआ. आज बाज़ार में हुआक्या, आसान में भाषा में निवेशकों के लिए, आम लोगों के लिएइसका क्या मतलब था, अब आपको पैसा लगाना चाहिए या नहीं, इन सारेसवालों के जवाब मिलेंगे आपको इस पॉडकास्ट में. कुलदीप मिश्र ने बात की है इंडिया टुडे हिंदी के एडिटर अंशुमानतिवारी से.
    9 min
  • दिल्ली के पास इस तरह क़ैद हैं कोरोना के संदिग्ध
    कोरोना प्रभावित देशों से लौट रहे लोगों को क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है. क्वारेंटाइन यानी एक ऐसा क्षेत्र, ऐसी जगह जहां संक्रमित लोग रखे जा रहे हैं और उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है. ऐसा ही एक क्वारेंटाइन हरियाणा के छाबला में बनाया गया है. हमारी सहयोगी पूनम कौशल ने क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों से बात की, सुनिए ये पॉडकास्ट
    12 min
  • कोरोना से ये लोग ज़्यादा बचकर रहें
    कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले भारत में बढ़कर बासठ हो गए हैं. इनमें तीन ऐसे लोग भी हैं जोपूरी तरह ठीक हो चुके हैं. कोरोना संक्रमण के मामलों की पड़ताल करते हुए विशेषज्ञों के हाथ कई अहम जानकारियां भी लगी हैं, मसलन ये भी पता चला है कि किन लोगों को इस वायरस से बड़ा खतरा है और किन्हें नहीं.
    20 min
  • कोरोना से बचने के चक्कर में हरग़िज न मानें ये नसीहतें
    भारत में कोरोना वायरस के 43 मामले सामने आ गए हैं. विश्व भर में 3800 लोगों की मौत के साथ पीड़ितों की संख्या करीब 1 लाख 8 हज़ार हो चुकी है. आज के इस ख़ास पॉडकास्ट में हम कोरोना वायरस से जुड़े तमाम मुद्दों पर बातचीत के अलावा उन दकियानूसी नसीहतों के बारे में भी बता रहे हैं, जिन्हें आपको कतई नहीं मानना चाहिए.
    18 min
  • वुहान की इमारत में फंसी इंडियन लड़की की कहानी
    वुहान वायरस से वीरान हो रहा है और भारतीय वहां से निकलने की तैयारी कर रहे हैं. 31 जनवरी को भारतीय विमान अपने नागरिकों को लेकर वुहान पहुंचा था. ज्योति को भी इस विमान में सवार होना था. वो बहुत उत्साहित थीं क्योंकि भारत लौटते ही उन्हें अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाना था...लेकिन जांच के दौरान उनके बदन का तापमान ज़रा सा ज़्यादा निकला और उन्हें वहीं रोक दिया गया. तबसे ज्योति वहीं एक डॉरमेट्री में क़ैद हैं. इस पॉडकास्ट में आप उनके अनुभवों को सुनेंगे.
    15 min