ये मार्च का महीना है, सर्दियां जा चुकी हैं, बाहर गुनगुनी धूप है. यही वो वक़्त होता है जब बच्चे मौसम से बेपरवाह होकर आज़ादी से खेल सकें. लेकिन कोरोना वायरस ने बच्चों की चंचलता को घर में क़ैद कर दिया है और मुसीबत खड़ी हो गई है उन मां-बाप के लिए जिनके बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं.आजतक रेडियो के इस पॉडकास्ट में आज हम बात करेंगे कोरोना वायरस के बच्चों पर असर की और जानेंगे कि इसे कैसे कम किया जा सकता है. हम डॉक्टरों की सलाह भी लेंगे.